Friday, May 17, 2019

निजी स्कूल के प्राचार्य के पत्नी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका परिजनों का आरोप बार-बार पैसे के लिए प्रताड़ित करता था अनूप


हजारीबाग ၊ प्रमोद उपाध्याय
 बरही स्थित रॉयल आर्किड इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य के पत्नी के संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यहां के इस विद्यालय के प्राचार्य की पत्नी मेधा सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में परिजनों ने बरामद किया है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना के बाद पहुंचे मृतका के पिता सुनील सिंह के बयान पर स्कूल के प्राचार्य अनूप सिंह पर महिला को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि  गया के सुनील सिंह की पुत्री मेधा की शादी 2 मई 2014 इचाक के चोरिया निवासी अनुप सिंह से हुई थी। शादी के समय  परिजनों ने दान दहेज भी दिया था। अनूप ने कुछ दिन पूर्व बरही में यही स्कूल खोला था, जहां अपनी पत्नी के साथ में रहते थे। परिजनों ने बताया कि स्कूल खोलने के बाद से अनूप लगातार उनसे पैसे की मांग कर रहे थे। मृतका के पिता ने दो बार एक एक लाख भी अनूप को दिए थे। बावजूद उसके अनूप लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। 25 दिन पूर्व पैसे की मांग को मना करने पर अनूप ने मेघा की पिटाई की थी। इस संबंध में मेघा द्वारा बरही थाने में आवेदन दिया गया था और उसका इंजरी रिपोर्ट सदर अस्पताल में कराया गया था। मृतका ने पिता से फोन कर अपने हत्या की आशंका भी जताई थी। मृतका के पिता ने बताया कि कई बार इसको लेकर अनूप को समझाने का प्रयास भी किया गया ၊ लेकिन अनूप की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी। 16 मई को अनूप ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली। जब वहां पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी का शव जमीन पर रखा हुआ है ना तो सबकी आंखें बाहर निकली हुई है ना ही  जीभ  से पता चलता है कि उसकी हत्या के बाद मौत को फांसी का रूप देने का प्रयास किया गया। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर इस संबंध में बरही थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। कांड के आईओ  ललनसिंह ने बताया कि मामले में जो भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।  वहीं इस मामले में मृतिका के परिजनों ने वहीं एसडीपीओ मनीष कुमार से मिलकर भी मामले की जानकारी दी है और न्याय की गुहार लगाई है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...