झारखंड में चौथे व अंतिम चरण में 6258 मतदान केंद्रों पर 45,64,681 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल
झारखंड में चौथे व अंतिम चरण (भारत निर्वाचन आयोग का सातवां चरण) में 1- राजमहल (एसटी), 2- दुमका (एसटी) औऱ 3-गोड्डा लोकसभा सीट के लिए 19 मई मतदान होगा. श्री एल खियांग्ते, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आज दिनांक 17 मई को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन तीन सीटों के लिए कुल 6258 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें 489 मतदान केंद्र शहर औऱ 5769 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 45,64,681 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 23,64,541 पुरुष, 22,00,119 महिला और थर्ड जेंडर के 21 मतदाता है. इसके अलावा 62,762 नए मतदाता (18-19 साल के) पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. नए मतदाताओं में 38,403 पुरुष, 24,355 महिला और 4 थर्ड जेंडर के हैं. संवाददाता सम्मेलन में श्री विनय कुमार चौबे, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, डॉ अमिताभ कौशल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और श्री आशीष बत्रा, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) मौजूद थे.
3774 है सेवा मतदाताओं की संख्या
श्री खियांग्ते ने बताया कि राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा सीट के लिए होनेवाले चुनाव को लेकर सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 3774 है. इन सेवा मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 3670 और महिलाओं की संख्या 104 है. इसके साथ गोड्डा लोकसभा सीट के लिए चार ओवरसीज मतदाता भी हैं.
लोकसभा सीट और मतदान केंद्रों की संख्या
लोकसभा सीट मतदान केंद्र कुल मतदान केंद्र
शहरी ग्रामीण
1-राजमहल 127 1893 2020
2-दुमका 105 1786 1891
3-गोड्डा 257 2090 2347
कुल 489 5769 6258
मतदाताओं की संख्या (29.4.2019 के मुताबिक)
राजमहल दुमका गोड्डा कुल
कुल वोटर्स
14,53,511 13,96,308 17,14,862 45,64,681
पुरुष 7,41,410 7,18,046 9,05,085 23,64,581
महिला 7,12,091 6,78,255 8,09,773 22,00,119
थर्ड जेंडर 10 07 04 21
नए मतदाता (18-19 साल के) 15,735 23,861 23,166 62,762
पुरुष 9,867 14,459 14,077 38,403
महिला 5866 9401 9088 23,861
थर्ड जेंडर 02 01 01 04
No comments:
Post a Comment