Monday, May 13, 2019

कोचिंग संचालक पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तफ्तीश में जुटी पुलिस

हजारीबाग ၊ कोचिंग संचालक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम को गिरफ्तार कर लिया है ၊ गिरफ्तार युवक पूर्व में भी कई मामलों का आरोपी रहा है ၊ राज्य और राज्य के बाहर के अपराधियों से भी इसके संबंध बताये जा रहे है। सदर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ कमल किशोर बताया कि कोचिंग संचालक एस लाल पर गोली चलाने के मामले में पूर्व में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था ၊ जिनके स्वीकारोक्ति के आधार पर मोहम्मद शमीम को गिरफ्तार किया गया है ၊ यह तीनों युवक जेल में एक साथ बंद थे ၊ वहीं से कोचिंग संचालकों से पैसे वसूलने की योजना बना कर बाहर आए थे ၊ कोचिंग संचालकों पर दबाव बनाने के लिए एस लाल को गोली मारी गई थी ၊उसके बाद से दो कोचिंग संचालकों से 25 लाख रुपए  रंगदारी मांगी जा रही थी ၊ पुलिस ने इस मामले का अनुसंधान करते हुए इस युवक को गिरफ्तार किया है ၊ इसी युवक ने कोचिंग संचालक को गोली मारी थी पुलिस ने इस गिरोह के अन्य अपराधियों की पहचान कर ली है ၊ जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...