पत्रकार सह अधिवक्ता पर फायरिंग
शराब के नशे में धुत रिटायर्ड एएसआई ने चलायी गोली
हथियार समेत कारतूस जप्त
आरोपी बाप बेटा हिरासत में
गिरिडीह : सोमवार की रात 10 बजकर 15 के आसपास पुलिस विभाग से सेवानृवित जमादार ने शराब ने नशे में धुत होकर जमकर गोलीबारी की. गोलीबारी से अधिवक्ता सह पत्रकार अंजनी सिन्हा बाल बाल बच गया. बताया जाता है कि रिटायर्ड एएसआई मिथिलेश सिंह व उसके बेटे अभिषेक सिंह ने जान मारने की नियत से लाइसेंसी बंदूक से अधिवक्ता अंजनी सिन्हा पर गोली चला दी। जिससे वे बाल बाल बच गए। घटना की सुचना मिलते ही डीएसपी वन नवीन सिंह दल बल के साथ मौके ए वारदात पर पहुंचा इसके बाद डीएसपी के आदेश पर नगर थाना प्रभारी पंम्पू तालाब पहुंचे। पुलिस को देख शराबी रिटायर्ड एएसआई बंदूक पुलिस की ओर तान दिया। किसी तरह पुलिस ने बंदूक समेत बाप बेटे को कब्जे में लिया। दोनों के नशे में होने की बात बताई जा रही है। इधर घटना को लेकर भुक्तभोगी अञ्जनी सिन्हा ने बताया कि वे एक दुकान में समान ले रहे थे उनकी बाइक पर प्रेस लिखा था। अचानक अभिषेक भी उस दुकान के पास आया और गाड़ी साइड करने की बात कही और कहा कि प्रेस वाला है तो क्या हुआ गाड़ी साइड लगाया करो। बकझक होने लगा उसी दौरान अभिषेक अपने रिटायर्ड एएसआई मिथिलेश को बुला लिया। दोनों मिलकर अञ्जनी सिन्हा को घसीटते हुए पंपु तालाब के पास ले गए। और घर से दो नाली बंदूक निकाल कर फायरिंग कर दी। जिससे वे बालबाल बच गए। फ़िलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है और आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में लेकर मेडिकल जाँच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है ၊
No comments:
Post a Comment