Saturday, October 26, 2019

बोधगया में ब्लाइंड स्कूल के संचालक बौद्धभिक्षु प्रज्ञाशील की ह्त्या या आत्महत्या; पुलिस प्रशासन जुटी जांच में



रिपोर्टःदिनेश कुमार पंडित।
गया ।
बिहार के अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञान भूमि बोधगया में ब्लाइंड स्कूल के संचालक बौद्ध भिक्षु प्रज्ञाशील की मौत संदेह के घेरे में नज़र आ रही है। बताते हैं कि घटना से  एक दिन पूर्व मारपीट की घटना हुई थी। जानकारी के अनुसार बौद्ध भिक्षुओं का झमेला डाईवर से हुआ था।मृतक प्रज्ञाशील पाली व हिंदी भाषा में सभी ब्लाइड बच्चों शिक्षा देते थे।जिला एवं राज्य के कई जिले से गरीब बच्चे को अपनी स्कूल खोलकर निःशुल्क पढ़ाते थे । शुक्रवार की बीती रात्रि सोने गए तो यह उनकी अन्तिम निद्रा सिद्ध हुई।  सुबह पता चला कि रस्सी से गले का फन्दा लगा हुआ पाया । घटना की सूचना  बोधगया थाना की पूलिस को दी गई ।सूचना मिलते ही दलबल  के साथ पहुंचकर रस्सी खोल कर शव निकाला गया। शव कब्जे में लेकर मेडिकल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाद पुलिस प्रशासन जांच में जुट गई । 
  बौद्ध भिक्षुओं जो 10 वर्षों से गरीब बच्चों को शिक्षा देते आ रहे थे। लेकिन आज उनके गुरु की हत्या अथवा  आत्महत्या हुई है, अब जांच के बाद ही पता चलेगा ।

झारखण्ड राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ डीजीपी की ‘‘मासिक अपराध एवं नक्सल परिदृश्य‘‘ पर समीक्षा बैठक आयोजित


न्यूज़ डेस्क ।
आज दिनांक-26.10.2019 को पुलिस मुख्यालय, राँची स्थित सभागार कक्ष में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड की अध्यक्षता में झारखण्ड राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ ‘‘मासिक अपराध एवं नक्सल परिदृश्य‘‘ पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की शुरूआत में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नवप्रोन्नत श्री साकेत कुमार सिंह भापुसे को पुलिस महानिरीक्षक का बैच लगाया गया। पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों को बीते पिछले सभी महत्वपूर्ण त्यौहारों को बिना किसी बिघ्न के सफलतापूर्वक मनाये जाने पर बधाई दी।


पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चायें की गयी तथा झारखण्ड को नक्सल/अपराध मुक्त बनाने के लिए नक्सलियों एवं अपराधियों के सम्पत्ति को जप्त करने में तत्परतापूर्ण कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों,सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों से उनके खुफिया तंत्रों को मजबूत करने, स्वयं अभियान का नेतृत्व करने सहित अपने जिले में उपलब्ध बलों का समुचित उपयोग करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी वरीय पुलिस अधिकारियों से अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा सजा दिलाने का विधि-सम्मत् प्रयास करने पर व्यापक चर्चा की। पुलिस और थानों की अहमियत को देखते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों का आम जनता के प्रति मानवीय और संवेदनशील व्यवहार हो इसलिये उन्हें इस दिशा में प्रशिक्षित करने के लिये समुचित प्रयास करने का दिशा-निर्देश दिया। साथ ही वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त तकरीबन 2500 पुलिस अवर निरीक्षकों से सही ढंग से कार्य लेने हेतु निर्देश दिया।  
झारखण्ड राज्य में आगामी विधान सभा चुनाव, 2019 के संदर्भ विस्तृत चर्चायें की गई। चूँकि राज्य में नक्सलवाद अपने समाप्ति की ओर है इसलिये वे इस चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग द्वारा दिये गए सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुये भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ चुनाव कराये जाने का पूरा प्रयास करने का आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। साथ ही चुनाव के दौरान वीवीआईपी एवं वीआईपी को सुरक्षा  उपलब्ध कराने हेतु विशेष ध्यान दिये जाने का निर्देश दिया।
पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्य के सामान्य नागरिक जो अपने परिवार के साथ रात्रि में बेखौफ होकर सुरक्षित रहें इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने राज्य के सभी थानों/ओ0पी0 के निरीक्षण, थाना की सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा, लंबित विभागीय कार्रवाई
के निष्पादन, काण्डों का निष्पादन एवं काण्डों के पर्यवेक्षण से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत निर्देश दिया। 


राज्य में बढ़ते साईबर अपराध पर चिंता व्यक्त करते पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने इस दिशा में रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य में साइबर अपराध से ग्रसित जिलों में जागरूकता अभियान चलाकर रोकथाम करने का भी निर्देश दिया। पुलिस मुख्यालय, राँची के द्वारा प्रत्येक माह साईबर अपराध से ग्रसित जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जाते रहे हैं। उस पर कार्रवाई की आवश्यकता है। लोगों को भी जागरूक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक के क्रम में क्षेत्रवार सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों के साथ जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों के द्वारा झारखण्ड राज्य में नक्सल एवं आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर उन पर अंकुश लगाने के लिए स्ट्रेटजिक प्लान तथा नक्सल काण्डों की मॉनिटरिंग की प्रस्तुतियों सहित अन्य जानकारी दी गयीं।
इस बैठक में पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, रेल, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, आधुनिकीकरण, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, रेल, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, दुमका प्रक्षेत्र, पुलिस महानिरीक्षक, झासपु, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, एस0सी0आर0बी0, झारखण्ड, पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, पुलिस उप-महानिरीक्षक, राँची, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बोकारो, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बजट, झारखण्ड, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान, पुलिस उप-महानिरीक्षक, हजारीबाग, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, झारखण्ड, राज्य के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, एआईजी टू डीजीपी एवं पुलिस अधीक्षक, अभियान, झारखण्ड ने भाग लिया।

 द्वारा- मीडिया सेल पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड राँची।

झारखंड की 30 विधानसभा सीट पर एनसीपी का चुनाव लड़ेगी:कमलेश कु सिंह


पलामू : झारखंड की 30 विधानसभा सीट पर एनसीपी का चुनाव लड़ना तय है. केंद्रीय नेतृत्व से बात हो चुकी है. जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जायेगा. उक्त बातें शनिवार को हुसैनाबाद स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रदेश के पूर्व मंत्री सह एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने कही.उन्होंने कहा कि झारखंड के हुसैनाबाद, डाल्टनगंज, गोड्डा, महगामा, पाकुड़, साहेबगंज, गिरिडीह, जमशेदपुर, छतरपुर, हटिया, तमाड़, कोडरमा, धनबाद, चतरा समेत अन्य कई सीटें शामिल हैं. उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार से झारखंड की जनता त्रस्त है. जनता की समस्याओं के समाधान पर सरकार का रवैया नकारात्मक रहा है. लोगों की रोजी-रोटी पर आफत है. राज्य में एक भी उद्योग नहीं लगा.
कमलेश सिंह ने कहा कि जमशेदपुर समेत अन्य जगहों के कई छोटे-छोटे कारखाने बंद हो गये. इससे राज्य में बेरोजगारी की समस्या बढ़ गयी है. मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड की बहाली में बाहर के लोगों को भरा गया. इसे राज्य के युवा बर्दाश्त नहीं करेंगे.
एनसीपी नेता ने कहा कि भाजपा को इस चुनाव में राज्य की जनता सबक सिखाने का मूड बना चुकी है. कुछ नेताओं ने पिछले दिनों भाजपा का दामन थामा. उन्होंने अपने पांव पर खुद कुल्हाड़ी मारी है. जनता उन्हें भी जवाब देगी. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि एनसीपी राष्ट्रीय पार्टी है. पार्टी का संगठन राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में है. कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भी है.
उन्होंने यह भी साफ किया कि एनसीपी अलग चुनाव लड़ने के बावजूद महागठबंधन का हिस्सा ही रहेगी. उन्होंने कहा कि एनसीपी जात-पांत, संप्रदाय, क्षेत्रवाद पर विश्वास नहीं करती. पार्टी का एक मकसद लोगों के जीवन स्तर में सुधार और क्षेत्र का विकास करना है. राष्ट्रीय व राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी लगातार सक्रिय रही है.

श्री सिंह ने कहा कि राज्य की बेरोजगारी, पारा शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, स्वस्थ्य और जल सहिया की समस्याओं से पार्टी भली भांति अवगत है. उनके हित के लिए हरसंभव काम करेगी. राज्य में शांति और खुशहाली लाना, सभी गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना, पंचायतों में अच्छा विद्यालय, प्रखंड स्तर पर कॉलेज, अनुमंडल स्तर पर तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था, अनुमंडल और जिला स्तर पर खेल स्टेडियम, सिंचाई के साधन उपलब्ध कराना और युवक युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराना पार्टी का मुख्य उद्देश्य होगा .

गया के आमस मे सड़क निर्माण कार्य में लगे चार वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले किया



रिपोर्टः
दिनेश कुमार पंडित।
 
बिहार के जिला गया में आमस क्षेत्रोंमें  नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हथियारबंद दस्ते ने शुक्रवार की रात्रि आमस थाना क्षेत्र के 2 गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे दो ट्रैक्टर एक रोलर और एक पानी टैंकर में आग लगा दिया जिससे दोनों ट्रैक्टर का इंजन बुरी तरह जल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक रेंगनिया से लेकर खैरा पोखर गांव से लेकर बाघमरवा तक और बाघबीघा से लेकर सुकराडीह तक चल रहे प्रधानमंत्री सड़क योजना का कार्य करा रहे ठेकेदार के द्वारा नक्सलियों को लेवी नहीं देने के कारण यह घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि नक्सलियों का हथियारबंद दस्ता निर्माण स्थल पर पहुंचा और मैनेजर और मुंशी की खोज किया नहीं मिलने पर कुछ ग्रामीणों के साथ मारपीट किया और चार वाहनों में आग लगा दिया। नक्सलियों ने वहां एक पर्चा भी छोड़ा है। घटना की खबर सुनने के बाद आमस पुलिस सीआरपीएफ जवानों को लेकर घटनास्थल पर गई और ग्रामीणों से पूछताछ किया। आमस थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस घटना का अंजाम दिया ।

दीपावली,छठ एवं अन्य त्योहारों के अवसर पर ध्वनि नियंत्रण पर पारित आदेश को लेकर किशनगंज के एसपी कुमार आशिष ने जारी किए दिशा निर्देश


एस के झा । किशनगंज (बिहार ) । माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दीपावली /छठ एवं अन्य त्योहारों के अवसर पर ध्वनि नियंत्रण पर पारित आदेश को लेकर किशनगंज के एसपी कुमार आशिष ने आमलोगों से अपील करते हुए सभी थानाध्यक्षों को इसके अनुपालन हेतु दिया शख्त निर्देश जारी किया है  ।                                      वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ,पटना के ज्ञापांक 1471 दि.15 .10 .19 के आलोक में एसपी, किशनगंज ने ध्वनि प्रदूषण ,वायु प्रदुषण के रोकथाम के लिए जिले के सभी थानाध्यक्षों को इसके अनुपालन हेतु निर्देशित किया है ।ताकि माननीय उच्चतम न्यायालय पारित आदेश का अक्षरशः पालन किया जा सके ।
माननीय न्यायालय से पारित आदेशानुसार सभी थानाध्यक्षों को जारी निर्देश में कहा गया है कि -पटाखे निर्धारित स्थल और समय पर प्रयोग किये जाऐं ।जिसमें कोताही बरतना माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना है ,एवं इसके लिए थानध्यक्ष सीधे जिम्मेदार होंगे ।अतएव कहा गया है कि  निम्न बिंदुओं पर अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाय ।जिसमें क्रमशः अधिक शोर  करने बाले पटाखे ,लड़ी ,सीरीज बाले पटाखों को प्रतिवंधित करना 2:- पटाखों की बिक्री केवल लाईसेंसी दुकानदारों के द्वारा वैध पटाखों के लिए करने 3:-125 डी वी से कम आवाज और धुंआं उगलने बाले पटाखों के निर्माण और बिक्री की अनुमति दी गई है ,4:- आन लाईन और ई कामर्स वेवसाईट पर बिक्री प्रतिबंधित है । साथ ही मान्य पटाखों का उपयोग रात्रि 8.00 बजे से 10.00 बजे तक ही किया जाएगा ,6:-सामुहिक आतिशबाजी को प्रोत्साहित करना ,7:- शांत क्षेत्र ,अस्पताल ,शिक्षण संस्थानों ,आदि के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की पटाखेबाजी कर ,शोर पैदा करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है ।जिसे शादी विवाहों पर भी लागू किया गया है ।जिसको मानकर आमलोगों से एसपी ने अपील की है ,ताकि त्योहारों के उत्साहों में खलल ना पहुंचे । हरित दीपावली ही दुर्घटनाओं से बचने का सहज और सरल उपाय है । उन्होनें क्षेत्र के सभी लोगों से मिलकर दीपावली और छठ के महान पर्व को मनाते हुए ,नियमों के पालन में किशनगंज पुलिस को सहायता करने की अपील की है।          

Friday, October 25, 2019

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और इंदौर की सांसद रही सुमित्रा महाजन ने आज झाड़ू लगाने से किया इंकार


इंदौर । लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और इंदौर की सांसद रही श्रीमती सुमित्रा महाजन ने आज अपने ही संगठन के कार्यक्रम में झाड़ू लगाने से इंकार कर दिया । दरअसल पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की एक संगठन महानगर विकास परिषद इंदौर में धनतेरस पर मंदिरों की सफाई करता  है। हर बार इसमें श्रीमती महाजन शामिल होकर सफाई कार्य में शामिल होती है। इस बार भी यह कार्यक्रम रखा गया था। शहर के राजबाड़ा के लक्ष्मी मंदिरपर जब यह कार्यक्रम शुरू हुआ तो पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने यह कहकर झाड़ू उठाने से इंकार कर दिया कि मैं आज झाड़ू नहीं उठाऊंगी,क्योंकि शहर पहले से ही साफ है अब इसकी जरूरत नहीं है । इस अवसर पर वर्तमान सांसद शंकर लालवानी महापौर मालिनी गौड़ के अलावा अनेक पार्षद और बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


शौचालय बनाया ही नही;निकाल लिए पैसे, पंचायत को भी कर दिया गया ओडीएफ घोषित


(specimen img)
हजारीबाग। झारखण्ड में बिना शौचालय बनाए ही पैसे निकाल लेने का यह कोई नया मामला नहीं है । कई जिलों की स्थिति यह है कि पंचायत तो पंचायत पूरे प्रखण्ड को भी ओ डी एफ घोषित कर दिया गया ।लेकिन स्थिति विपरीत हैं । ताजा मामला कटकमसांडी प्रखंड के पबरा गांव से आया है, जहां शौचालय बना ही नहीं और उसके पैसे की निकासी कर ली गई है। मामले का खुलासा आरटीआई के माध्यम से पबरा गांव के बंगाली मेहता ने किया
उन्होंने उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह को आवेदन देकर इसकी जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की भी उन्होंने मांग की। श्री मेहता ने बताया कि पबरा गांव के आधे से भी अधिक घरों में शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है जबकि पंचायत को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है ।
इस बाबत पबरा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि बंगाली मेहता के नाम से ना तो शौचालय का निर्माण कराया गया है और ना ही पैसे की निकासी की गई है। उन्होंने कहा कि ओडीएफ की घोषणा के लिए प्रखंड कार्यालय से निर्देश आया था, हालांकि उन्होंने माना कि पंचायत के कई घरों में अब भी शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है।

धनतेरस के मौके पर सोना खरीदने जा रहे हैं,तो हो जाएं सावधान!जान लें यह


नई दिल्ली। धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसे में आप भी अगर ज्वेलरी खरीदने की तैयारी कर रहे तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. क्योंकि सरकार ने एक अक्टूबर को सोने की ज्वैलरी से जुड़े नियमों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. अब इसका असर देश के ज्वेलरी सेक्टर पर भी होगा. आपको बता दें कि अक्टूबर महीने की शुरुआत में उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान  ने बताया था कि वाणिज्य मंत्रालय ने सोने की ज्वेलरी के लिए बीआईएस हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाने के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है. अब विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को सूचित करने के बाद इसे लागू किया जा सकता है.

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने की कीमत में बुधवार को 177 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत 38,932 रुपये हो गई है। 

2-3 महीने में लागू हो सकता है नया नियम- सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तय प्रक्रिया के तहत अगले 2-3 महीने में ये नियम लागू हो जाएंगे. डब्ल्यूटीओ की ओर से तय किए नियमों के तहत, इस मामले में पहले उसको सूचित करना होगा. इस प्रक्रिया में लगभग दो महीने का समय लग सकता है.
💢 मौजूदा समय में सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग करना स्वैच्छिक है. हालांकि इस नियम के लागू हो जाने के बाद सभी ज्वैलर्स को इन्हें बेचने से पहले हॉलमार्किंग लेना अनिवार्य हो जाएगा.

💢आपको बता दें कि सोने की हॉलमार्किंग का मतलब उसकी शुद्धता का प्रमाण है और मौजूदा समय में इसे स्वैच्छिक आधार पर लागू किया गया है. WTO की ओर से मंजूरी मिलने के बाद इसे अनिवार्य बनाया जाएगा
नए नियम से क्या होगा- वाणिज्य मंत्रालय ने सोने के गहनों की हॉलमार्किंग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. लेकिन, वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) में नियम नोटिफाई करने के बाद ही यह लागू होगा
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) द्वारा हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी पर यह निशान होता है. इससे यह पता चलता है कि लाइसेंसधारक लैब में सोने की शुद्धता की जांच की गई है.

>> बीआईएस की वेबसाइट के मुताबिक यह देश में एकमात्र एजेंसी है जिसे सोने के गहनों की हॉलमार्किंग के लिए सरकार से मंजूरी प्राप्त है.

>> कई ज्वेलर्स बीआईएस की सेवा लेने की बजाय खुद हॉलमार्किंग करते हैं इसलिए खरीदारी से पहले यह जान लेना चाहिए कि ज्वेलरी बीआईएस हॉलमार्किंग है या नहीं.

>> मौजूदा समय में देश भर में लगभग 800 हॉलमार्किंग केंद्र हैं और सिर्फ 40 प्रतिशत आभूषणों की हॉलमार्किग की जाती है.

>> भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है, जो मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है. भारत प्रति वर्ष 700-800 टन सोने का आयात करता है.

Maharashtra Assembly Results 2019 : Complete List of Wining Candidates

Maharashtra Assembly Results 2019 : Complete List of Wining Candidates



मुंबई
कुलाबा - राहुल नार्वेकर, भाजप
धारावी - वर्षा गायकवाड काँग्रेस
भायखळा - यामिनी जाधव, शिवसेना
मलबार हिल - मंगलप्रभात लोढा, भाजप
माहिम - सदा सरवणकर, शिवसेना,
मुंबादेवी -अमिन पटेल, काँग्रेस
वडाळा - कालिदास कोळंबकर,
वरळी - आदित्य ठाकरे, शिवसेना
शिवडी - अजय चौधरी, शिवसेना
सायन कोळीवाडा - कॅ. आर. तमिल सेल्वन, भाजप
अंधेरी पश्चिम - अमित साटम, भाजप
अंधेरी पूर्व - रमेश लटके, शिवसेना
अणुशक्ती नगर - नवाब मलिक, राष्ट्रवादी
कलिना - संजय पोतनीस, शिवसेना
कांदिवली पूर्व - अतुल भातखळकर, भाजप
कुर्ला - मंगेश कुडाळकर, शिवसेना
गोरेगाव - विद्या ठाकूर, भाजपा
घाटकोपर पश्चिम - राम कदम, भाजप
घाटकोपर पूर्व - पराग शाह, भाजप
चांदिवली - दिलीप लांडे, शिवसेना
चारकोप - योगेश सागर, भाजप
चेंबूर - प्रकाश फातर्पेकर, शिवसेना
जोगेश्वरी पूर्व - रवींद्र वायकर
दहिसर - मनिषा चौधरी, भाजप
दिंडोशी - सुनील प्रभू, शिवसेना
बोरीवली - सुनील राणे, भाजप
भांडुप पश्चिम - रमेश कोरगावकर, शिवसेना
मागाठणे - प्रकाश सुर्वे, शिवसेना
मानखुर्द शिवाजीनगर - अबू आझमी, सपा
मालाड पश्चिम - अस्लम शेख, काँग्रेस
मुलुंड - मिहीर कोटेचा, भाजप
वर्सोवा - डॉ. भारती लव्हेकर, भाजप
वांद्रे पश्चिम - आशिष शेलार, भाजप
वांद्रे पूर्व - झिशान सिद्दीकी, काँग्रेस
विक्रोळी - सुनील राऊत, शिवसेना
विले पार्ले - पराग अळवणी, भाजपा


*ठाणे आणि कोकण*

*पालघर*

डहाणू - विनोद निकोले, सीपीआय
विक्रमगड - सुनील भुसारा, काँग्रेस
पालघर - श्रीनिवास वनगा, शिवसेना
बोईसर -राजेश पाटील, बविआ
नालासोपारा - क्षितीज ठाकूर, बविआ
वसई - हितेंद्र ठाकूर, बविआ

*ठाणे*

भिवंडी ग्रामीण - शांताराम मोरे, शिवसेना
भिवंडी पश्चिम - महेश चौघुले, भाजपा
भिवंडी पूर्व - रईस शेख, सपा
शहापूर - दौलत दरोडा, राष्ट्रवादी
मुरबाड - किसन कथोरे, भाजपा
अंबरनाथ - डॉ. बालाजी किणीकर, शिवसेना
उल्हासनगर - कुमार आयलानी, भाजप
कल्याण पूर्व - गणपत गायकवाड, भाजप
कल्याण पश्चिम - विश्वनाथ भोईर, शिवसेना
कल्याण ग्रामीण - प्रमोद पाटील, मनसे
डोंबिवली - रवींद्र चव्हाण, भाजपा
मुंब्रा-कळवा - जितेंद्र आव्हाड
मीरा-भाईंदर - गीता जैन, अपक्ष
ओवळा-माजिवडा - प्रताप सरनाईक, शिवसेना
कोपरी पाचपाखाडी - एकनाथ शिंदे, शिवसेना
ठाणे - संजय केळकर, भाजपा
ऐरोली - गणेश नाईक, भाजपा
बेलापूर - मंदा म्हात्रे, भाजपा

*सिंधुदुर्ग*

सावंतवाडी - दीपक केसरकर, शिवसेना
कुडाळ-मालवण - वैभव नाईक, शिवसेना
कणकवली-देवगड - नितेश राणे, भाजपा

*रत्नागिरी*

राजापूर - राजन साळवी, शिवसेना
रत्नागिरी - उदय सामंत, शिवसेना
चिपळूण - शेखर निकम, राष्ट्रवादी
गुहागर - भास्कर जाधव
दापोली - योगेश कदम, शिवसेना

*रायगड*

महाड - भरत गोगावले, शिवसेना
श्रीवर्धन - अदिती तटकरे, राष्ट्रवादी
अलिबाग - महेंद्र दळवी, शिवसेना
पेण - रवीशेठ पाटील, भाजप
उरण - महेश बाल्दी, अपक्ष
कर्जत - महेंद्र थोरवे, शिवसेना
पनवेल - प्रशांत ठाकूर

*पश्चिम महाराष्ट्र*

*पुणे*

आंबेगाव - दिलीप वळसे पाटील, राष्
इंदापूर - दत्तात्रय भरणे, राष्ट्रवादी
कसबा - मुक्ता टिळक, भाजप
कोथरुड - चंद्रकांत पाटील, भाजप
खडकवासला - भिमराव तापकीर, भाजप
खेड-आळंदी - दिलीप मोहिते, राष्ट्रवादी
चिंचवड - लक्ष्मण जगताप, भाजप
जुन्नर - अतुल बेनके, राष्ट्रवादी
दौंड - राहुल कुल, भाजप
पर्वती - माधुरी मिसाळ, भाजप
पिंपरी - अण्णा बनसोडे, राष्ट्रवादी
पुणे छावणी - सुनील कांबळे, भाजप
पुरंदर - संजय जगताप, काँग्रेस
बारामती - अजित पवार, राष्ट्रवादी
भोर - संग्राम थोपटे, काँग्रेस
भोसरी - महेश लांडगे, भाजप
मावळ - सुनील शेळके, राष्ट्रवादी
वडगाव शेरी - सुनील टिंगरे, राष्ट्रवादी
शिरुर - अशोक पवार, राष्ट्रवादी
शिवाजीनगर - अनिल शिरोळे, भाजप
हडपसर - चेतन तुपे, राष्ट्रवादी

*कोल्हापूर*

इचलकरंजी - प्रकाश आवडे, अपक्ष
करवीर - पी एन पाटील, काँग्रेस
कागल - हसन मुश्रीफ, राष्ट्रवादी
कोल्हापूर उत्तर - चंद्रकांत जाधव, काँग्रेस
कोल्हापूर दक्षिण - ऋतुराज पाटील, काँग्रेस
चंदगड - राजेश नरसिंहराव पाटील, राष्ट्रवादी
राधानगरी - प्रकाश आबिटकर, शिवसेना
शिरोळ - राजेंद्र पाटील, अपक्ष
हातकणंगले - राजू आवळे, काँग्रेस
शाहूवाडी - विनय कोरे, जनसुराज्य पक्ष

*सांगली*

इस्लामपूर - जयंत पाटील, राष्ट्रवादी
खानापूर - अनिलभाऊ बाबर, शिवसेना
तासगांव-कवठे महांकाळ - सुमन पाटील, राष्ट्रवादी
पलुस-कडेगाव - विश्वजीत कदम, काँग्रेस
मिरज - डॉ.सुरेश खाडे, भाजप
शिराळा - मानसिंग नाईक, राष्ट्रवादी
सांगली - धनंजय गाडगीळ, भाजप
जत - विक्रमसिंह सावंत, काँग्रेस

*सातारा*

कराड उत्तर - बाळासाहेब पाटील, राष्ट्रवादी
कराड दक्षिण - पृथ्वीराज चव्हाण, काँग्रेस
कोरेगाव - महेश शिंदे, शिवसेना
पाटण - शंभूराजे देसाई, शिवसेना
फलटण - दीपक चव्हाण, राष्ट्रवादी
माण - जयकुमार गोरे, भाजप
वाई - मकरंद जाधव, राष्ट्रवादी
सातारा - शिवेंद्रराजे भोसले, भाजप

*सोलापूर*

अक्कलकोट - सचिन शेट्टी
करमाळा - संजय शिंदे अपक्ष
पंढरपूर - भारत भालके, राष्ट्रवादी
बार्शी - राजेंद्र राऊत, अपक्ष
माढा - बबन शिंदे, राष्ट्रवादी
माळशिरस -राम सातपुते, भाजप-रिपाइं
मोहोळ - यशवंत माने, राष्ट्रवादी
सांगोला - शाहजी बापू पाटील, शिवसेना
सोलापूर दक्षिण - सुभाष देशमुख, भाजप
सोलापूर शहर उत्तर - विजयकुमार देशमुख, भाजप
सोलापूर शहर मध्य - प्रणिती शिंदे

*अहमदनगर*

अकोले - डॉ. किरण लहामटे, राष्ट्रवादी
अहमदनगर शहर - संग्राम जगताप, राष्ट्रवादी
कर्जत-जामखेड - रोहित पवार, राष्ट्रवादी
कोपरगाव - आशुतोष काळे, राष्ट्रवादी
नेवासा - शंकरराव गडाख, क्रांतीकारी शेतकरी पक्ष
राहुरी विधानसभा - प्राजक्त तानपुरे, राष्ट्रवादी
शिर्डी - राधाकृष्ण विखे पाटील, भाजप
शेवगाव - मोनिका राजाळे, भाजप
श्रीगोंदा - बबनराव पाचपुते, भाजप
श्रीरामपूर - लहू कानडे, काँग्रेस
संगमनेर - बाळासाहेब थोरात, काँग्रेस
पारनेर - निलेश लंके, राष्ट्रवादी

*उत्तर महाराष्ट्र*

*नाशिक*

इगतपुरी - हिरामन खोसकर, काँग्रेस
कळवण - नितीन पवार, राष्ट्रवादी; कॉ. जिवा गावित, सीपीआय
चांदवड - राहुल अहेर, भाजप
दिंडोरी - नरहरी झिरवाल, राष्ट्रवादी
देवळाली - सरोज अहिरे, राष्ट्रवादी
नांदगाव - सुहास कांदे, शिवसेना
नाशिक पश्चिम - सीमा हिरे, भाजप
नाशिक पूर्व - राहुल ढिकळे, भाजप
नाशिक मध्य - देवयानी फरांदे, भाजप
निफाड - दिलीपराव बनकर, राष्ट्रवादी
बागलाण - दिलीप बोरसे, भाजप
मालेगाव बाह्य - दादा भुसे, शिवसेना
मालेगाव मध्य - मोहम्मद इस्माईल अब्दुल खालिक, एमआयएम
येवला - छगन भुजबळ, राष्ट्रवादी
सिन्नर - माणिकराव कोकाटे, राष्ट्रवादी

*धुळे*

साक्री - मंजुळा गावित, अपक्ष
धुळे ग्रामीण - कुणालबाबा पाटील, काँग्रेस
धुळे शहर - शाह फारुक अन्वर, एमआयएम
शिंदखेडा - जयकुमार रावल, भाजप
शिरपूर - काशिराम पवार, भाजप

*नंदुरबार*

अक्कलकुवा - केसी पाडवी, काँग्रेस; आमशा पाडवी, शिवसेना;
शहादा - राजेश पाडवी, भाजप
नंदुरबार - विजयकुमार गावित, भाजप
नवापूर - शिरीषकुमार नाईक, काँग्रेस

*जळगाव*

अमळनेर - अनिल पाटील, राष्ट्रवादी
एरंडोल - चिमणराव पाटील, शिवसेना
चाळीसगाव - मंगेश चव्हाण, भाजप
चोपडा - लताबाई सोनावणे, शिवसेना
जळगाव ग्रामीण - गुलाबराव पाटील, शिवसेना
जळगाव शहर - सुरेश भोळे, भाजप
जामनेर - गिरीश महाजन, भाजप
पाचोरा - किशोर पाटील, शिवसेना
भुसावळ - संजय सावकारे, भाजप
मुक्ताईनगर - चंद्रकांत पाटील, अपक्ष
रावेर - मधुकरराव चौधरी, काँग्रेस

*विदर्भ*

*बुलडाणा*

खामगाव - आकाश फुंडकर, भाजप
चिखली - श्वेता महाले, भाजप
जळगाव जामोद - संजय कुटे, भाजप
बुलडाणा - संजय गायकवाड, शिवसेना
मलकापूर - राजेश एकाडे, काँग्रेस
मेहकर - संजय रायमुलकर, शिवसेना
सिंदखेडराजा - राजेंद्र शिंगणे, राष्ट्रवादी

*अकोला*

अकोट - प्रकाश भारसाकळे, भाजप
अकोला पश्चिम - गोवर्धन शर्मा, भाजप
अकोला पूर्व - रणधीर सावरकर, भाजप
बाळापूर - संग्राम गावंडे, राष्ट्रवादी
मूर्तिजापूर - हरीश पिंपळे, भाजप

*वाशिम*

कारंजा - राजेंद्र पाटनी, भाजप
रिसोड - अमित झनक, काँग्रेस
वाशिम - लखन मलिक, भाजप

*अमरावती*

अचलपूर - बच्चू कडू, प्रहार
अमरावती - सुलभा खोडके, काँग्रेस
तिवसा - यशोमती ठाकूर, काँग्रेस
दर्यापूर - बळवंत वानखडे, काँग्रेस
धामणगाव रेल्वे - प्रताप अडसड, भाजप
बडनेरा - रवी राणा, अपक्ष
मेळघाट - राजकुमार पटेल, प्रहार
मोर्शी - देवेंद्र भुयार स्वाभिमानी पक्ष

*वर्धा*

आर्वी - दादाराव केचे, भाजप
देवळी - रणजीत कांबळे, काँग्रेस
हिंगणघाट -समीर कुनावार, भाजप
वर्धा - डॉ. पंकज भोयर, भाजप

*नागपूर*

काटोल - अनिल देशमुख, राष्ट्रवादी
सावनेर - केदार छत्रपाल, काँग्रेस
हिंगणा - समीर मेघे, भाजप
उमरेड - राजू पारवे, काँग्रेस
नागपूर दक्षिण-पश्चिम - देवेंद्र फडणवीस
नागपूर दक्षिण - मोहन मते, भाजप
नागपूर पूर्व - कृष्ण खोपडे, भाजप
नागपूर मध्य - विकास कुंभारे, भाजप
नागपूर पश्चिम - विकास ठाकरे, काँग्रेस
नागपूर उत्तर - नितीन राऊत, काँग्रेस
कामठी - सुरेश भोयर, काँग्रेस
रामटेक - आशिष पेंडम, अपक्ष

*भंडारा*

तुमसर - राजू कारेमोरे, राष्ट्रवादी
भंडारा - अरविंद भलाधरे, भाजप
साकोली - नाना पटोले, काँग्रेस


*गोंदिया*

अर्जुनी-मोरगाव - मनोहर चंद्रिकापुरे, राष्ट्रवादी
तिरोरा - विजय रहांगडले, भाजप
गोंदिया - गोपालदार अग्रवाल, भाजप
आमगाव - सहसराम कोरोटे, काँग्रेस

*गडचिरोली*

आरमोरी - कृष्ण गजबे, भाजप
गडचिरोली - देवराव होली, भाजप
अहेरी - धरमरावबाबा अत्राम, राष्ट्रवादी

*चंद्रपूर*

चंद्रपूर - किशोर जोर्गेवार, अपक्ष
चिमूर - बंटी भांदडिया, भाजप
बल्लारपूर - सुधीर मुनगंटीवार, भाजप
ब्रह्मपुरी - विजय वडेट्टीवार, काँग्रेस
राजुरा - सुभाष धोटे, काँग्रेस
वरोरा - सुरेश धानोरकर, काँग्रेस

*यवतमाळ*

वणी - संजीवरेड्डी बोडकुरवार, भाजप
राळेगाव - अशोक वोईके, भाजप
यवतमाळ - मदन येरावार, भाजप
दिग्रस - संजय राठोड, शिवसेना
आर्णी - संदीप धुर्वे, भाजप
पुसद - इंद्रनील नाईक, राष्ट्रवादी
उमरखेड - नामदेव सासणे, भाजप

*मराठवाडा*

*औरंगाबाद*

औरंगाबाद पश्चिम - संजय शिरसाट, शिवसेना
औरंगाबाद पूर्व - अतुल सावे, भाजप
औरंगाबाद मध्य - प्रदीप जयस्वाल, शिवसेना
कन्नड - उदयसिंह राजपूत, शिवसेना
गंगापूर - प्रशांत बंब, भाजप
पैठण - संदीपान भुमरे, शिवसेना
फुलंब्री - हरीभाऊ बागडे, भाजप
वैजापूर - रमेश बोरनारे, शिवसेना
सिल्लोड - अब्दुल सत्तार, शिवसेना

*हिंगोली*

वसमत - चंद्रकांत नवघरे, राष्ट्रवादी
कळमनुरी - संतोष बांगर, शिवसेना
हिंगोली - नाजी मुटकुळे, भाजप

*परभणी*

जिंतूर - मेघना बोर्डिकर, भाजप
परभणी - डॉ. राहुल पाटील, शिवसेना
गंगाखेड - रत्नाकर गुट्टे, रासप
पाथरी - सुरेश वरपुडकर, काँग्रेस

*जालना*

परतूर - बबनराव लोणीकर, भाजप
घनसावंगी - राजेश टोपे, राष्ट्रवादी
जालना - कैलास गोरंट्याल, काँग्रेस
बदनापूर - नारायण कुचे, भाजप
भोकरदन - संतोष दानवे, भाजप

*उस्मानाबाद*

उमरगा - ज्ञानराज चौगुले, शिवसेना
तुळजापूर - राणाजगजीतसिंह पाटील, भाजप
उस्मानाबाद - कैलास पाटील, शिवसेना
परांडा - तानाजी सावंत, शिवसेना

*नांदेड*

किनवट - भिमराव केराम, भाजप
देगलूर - रावसाहेब अंतापूरकर, काँग्रेस
नांदेड उत्तर - बालाजी कल्याणकर, शिवसेना
नांदेड दक्षिण - मोहनराव हंबर्डे, काँग्रेस
नायगाव - राजेश पवार, भाजप
भोकर - अशोक चव्हाण, काँग्रेस
मुखेड - डॉ. तुषार राठोड, भाजप
लोहा - शामसुंदर शिंदे, शेकाप
हदगाव - माधवराव पवार, काँग्रेस

*लातूर*

अहमदपूर - बाबासाहेब पाटील, राष्ट्रवादी
उदगीर - संजय बनसोडे, राष्ट्रवादी
औसा - अभिमन्यू पवार, भाजप
निलंगा - संभाजी पाटील निलंगेकर, भाजप
लातूर ग्रामीण - धीरज देशमुख, काँग्रेस
लातूर शहर - अमित देशमुख, काँग्रेस

*बीड*

गेवराई - लक्ष्मण पवार, भाजप
परळी - धनंजय मुंडे, राष्ट्रवादी
माजलगाव - प्रकाश सोळंके, राष्ट्रवादी
केज - नमिता मुंदडा, भाजप
बीड - संदीप क्षीरसागर, राष्ट्रवादी
आष्टी - बाळासाहेब आजबे, राष्ट्रवादी

बिना सरकारी स्कूल को सुधारे एक भी प्राइवेट स्कूल को यदि भाजपा सरकार ने झारखंड में बन्द करवाया तो इनकी ईंट से ईंट बजा देंगे- राजन कुमार सिंह, प्रदेश सचिव,आप




*बिना सरकारी स्कूल को सुधारे  एक भी प्राइवेट स्कूल को यदि भाजपा सरकार ने झारखंड में बन्द करवाया तो इनकी ईंट से ईंट बजा देंगे- राजन कुमार सिंह, प्रदेश सचिव, आम आदमी पार्टी झारखंड*

रांची । रघुवर सरकार द्वारा छोटे प्राइवेट स्कूलों को मान्यता के नाम पर  बंद करने के लिए लाए हुए नए नियम के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रेस क्लब रांची में  प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा की रघुवर  छोटे प्राइवेट स्कूलों के लिए मान्यता के लिए जो नए नियम   लेकर आई है वो अत्यंत भयावह और जन विरोधी होने के साथ साथ शिक्षा विरोधी भी है। एक ओर भाजपा ने  जान बूझ कर सरकारी स्कूलों को पूरी तरह लचर कर दिया है  साथ ही राज्य के हज़ारों सरकारी स्कूलों को बंद किया और दूसरी ओर अब छोटे प्राइवेट स्कूलों को मान्यता के नाम पर बन्द करना चाहती है। राज्य में करीब 12, 500 छोटे प्राइवेट स्कूल हैं जहां करीब 8 से 9 लाख गरीब परिवार के बच्चे पढ़ते हैं। अगर ये स्कूल बंद हो गए तो ये गरीब परिवार के बच्चे कहाँ पढ़ेंगे? बिना इसका इंतजाम किए रघुवर सरकार का छोटे स्कूलों को बंद करने का मंशा  ये साबित करता है कि भाजपा आम आदमी और गरीब के बच्चों को नहीं पढ़ने देना चाहती। भाजपा चाहती है कि सिर्फ और सिर्फ अमीर के ही बच्चे पढ़े तथा गरीब और आमआदमी के बच्चे किसी भी कीमत पर ना पढ़ें। 

5वीं और 8 वीं कक्षा वाले निजी स्कूलों की मान्यता के नए नियम में में  30 साल के लीज वाला जमीन,  खेल का मैदान, कम से कम 400 वर्ग फ़ीट के कमरे,  चार दीवारी, दो तिहाई खुला भूमि,  सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन सुरक्षा प्रमाण, तड़ित चालक की उपस्थिति आदि  जैसे शर्त रखे हैं।

ये वैसे शर्त हैं जो सरकार खुद सरकारी स्कूलों में नहीं पूरा करती। निजी स्कूलों में जो सरकार जो सुविधा ढूंढ रही है, सरकारी स्कूल में खुद गायब है।  राज्य में सरकारी स्कूलों के दशा बद्तर है, कई स्कूलों में विषयवार शिक्षक नहीं है।  ऐसी स्थिति में बहुत से माँ बाप अपना पेट काटकर डेढ़-दो सौ रु से लेकर चार सौ-पाँच सौ रु महीने वाले छोटे प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते हैं। वो जानते हैं कि उन स्कूलों में बड़े स्कूलों की तरह सुविधा नहीं है, लेकिन सरकारी स्कूलों की ज़्यादा बद्तर स्थिति की वजह से वे उन छोटे प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को भेजने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में यहाँ अपनी सरकारी स्कूल के व्यवस्था को दुरस्त करने के बजाए सरकार अपनी विफलता छुपाने के लिए कि छोटे प्राइवेट स्कूलों बन्द करने के साजिश के तहत और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिये इतना कड़ा नियम रघुवर सरकार ने लाया  है। लाखों की संख्या में झारखंड के गरीब परिवार के बच्चे इन स्कूलों में पढ़ते हैं। अगर ये स्कूल बंद हो गए तो ये लाखों बच्चे शिक्षा से वंचित हो जायेगें । झारखंड में पहले ही भाजपा ने हज़ारों सरकारी स्कूलों को बन्द करवाकर लाखों गरीब बच्चों को स्कूली शिक्षा से दूर कर दिया।

आम आदमी पार्टी ये माँग करती है कि छोटे स्कूलों को मान्यता के लिए जो नया कानून लाया गया है और जो सुविधाओं के मापदण्ड तय किये गए हैं उसे राज्य सरकार पहले सरकारी स्कूलों में पूरा करे। साथ ही राज्य के सभी बच्चों के लिए दिल्ली के केजरीवाल सरकार के तर्ज पर प्राइवेट से बेहतर सरकारी स्कूलों की व्यवस्था करे तब किसी भी छोटे प्राइवेट स्कूलों को बंद करने की बात करे। साथ ही आम आदमी पार्टी ये माँग करती है कि छोटे स्कूलों के लिए मान्यता की जगह पर पंजीयन की व्यवस्था हो। कड़े मानकों और सुविधाओं की पूर्ति नहीं कर पाने की स्थिति में फाइन और स्कूल बंदी की जगह सुविधा के हिसाब से स्कूलों की ग्रेडिंग हो। साथ ही प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल की मान्यता के बजाए पहली, दूसरी , तीसरी, चौथी से आठवीं कक्षा तक कक्षावार स्कूल चलाने के स्वीकृति की व्यवस्था हो। सरकार ने स्वयं इन स्कूलों को यू डाइस संख्या भी जारी किया है तथा ये स्कूल नियमित समय पर सरकार से अपनी सभी जानकारी साझा करते हैं। इतना ही नहीं सरकार ने स्वयं इन स्कूलों के हज़ारों शिक्षकों को डीएलएड का कोर्स कर इन्हें नियमित करने की योजना बनाई, और आज इन स्कूलों को बंद करने की साजिश के साथ साथ इन हज़ारों शिक्षकों के ऊपर भी तलवार लटका दिया।

ये भी ध्यान रहना चाहिए कि झारखंड में सीएनटी-एसपीटी कानून लागू है जहाँ 5 वर्ष से ज़्यादा का लीज अवधि नहीं हो सकता। अतः स्कूलों के लिए 30 साल की लीज अवधि को 5 साल किया जाए। इन छोटे स्कूलों से मान्यता के लिए 12,500 रु और 25,000 रु का आवेदन शुल्क खत्म किया जाए। साथ ही स्कूल के नाम पर 1 लाख के फिक्स्ड डिपोजिट के शर्त को हटाया जाए। 
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया है, डीएवी - डीपीएस जैसे प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाया, जहाँ हमारे विधायक के बच्चे भी सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। वहाँ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने साफ कहा कि दिल्ली में किसी छोटे प्राइवेट स्कूलों को बंद नहीं किया जाएगा । जबकि बदहाल सरकारी स्कूलों वाले झारखंड राज्य में छोटे निजी स्कूलों को बंद करने की साजिश चल रही है। आम आदमी पार्टी भाजपा और सरकार को चुनौती देती है कि  राज्य के हर बच्चे के लिए अपने ही दिए हुए मानक वाला सरकारी स्कूलों की व्यवस्था किये बगैर एक भी निजी स्कूल को बंद किया गया तो सरकार की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।  गरीब बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में प्रदेश संयुक्त सचिव यास्मीन लाल तथा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल कश्यप भी मौजूद थे।


Thursday, October 24, 2019

सोरेन परिवार की जमीनों की होगी जांच, सरकार ने दिया रांची, जमशेदपुर और बोकारो के उपायुक्तों को आदेश


 


राँची ।
झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले भाजपा की रघुवर दास सरकार ने सोरेन परिवार पर शिकंजा कस दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों की जमीनों की जांच की जाएगी। गुरुवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में रांची, जमशेदपुर और बोकारो के उपायुक्तों को आदेश दिया है। 
उल्लेखनीय कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा के राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने मुख्य सचिव से मिलकर इस संबंध में शिकायत की थी। उन्‍होंने सोरेन परिवार द्वारा आदिवासियों की जमीनें गलत तरीके से खरीदने की बात कही थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी कई बार खुले मंच से सीएनटी और एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासियों की जमीन खरीदने के आरोप सोरेन परिवार पर लगाये हैं। साथ ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता भी लगातार इस मामले को लेकर झामुमो अध्यक्ष और उनके परिवार पर तीखे बयान देते रहे हैं।

मुख्यमंत्री रघुवर दास व गिरिडीह विधायक निर्भय शाहाबादी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब


डुमरी(गिरिडीह): जोहार जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में निकले मुख्यमंत्री रघुवर दास का बुधवार को डुमरी प्रखंड में जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया।डुमरी के वनांचल चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास व गिरिडीह विधायक निर्भय शाहबादी के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा।  वनांचल चौक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह विधानसभा संयोजक प्रशांत जायसवाल,प्रदीप साहू,शिवकुमार सिन्हा बीस सूत्री अध्यक्ष लालमोहन महतो भाजयुमो नेता सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।उपस्थित लोगों से अपने
संबोधन में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आपलोगों से आशीर्वाद लेने आया हूं।प्रजातंत्र में जनता मालिक होती है और मैं जनता को पांच वर्षों का हिसाब देने आया हूँ ।
पांच वर्षों में गिरिडीह
जिला सहित पूरे झारखंड में सड़कों का जाल बिछाया गया है।सभी सरकारी
योजनाओं को जरूरतमंदों तक पूरी पारदर्शिता से पहुंचाया गया है जबकि 
कांग्रेस, जेएमएम और राजद के लोगों ने झारखंड को 14 वर्ष तक लूटने का काम किया।पानी, बिजली और सड़क पर कोई ध्यान नहीं दिया।पांच वर्षों में हर घर में बिजली पहुंचाया गया।यहां तक की पहाड़ों तक हमने बिजली पहुंचाया। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार से विकास तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां-बहनों की तकलीफ को समझ उज्जवला गैस के तहत नि:शुल्क गैस सिलेंडर बांटा गया।झारखंड पहला ऐसा राज्य है जहां सिलेंडर के साथ गैस चूल्हा भी मुफ्त दिया गया।डबल इंजन की सरकार ने डबल सिलेंडर भी दिया और तीन लाख और सिलेंडर बांटा जाएगा।कहा कि
70 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार सिर्फ लूटने का काम किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ पांच वर्षों में हर क्षेत्र में काम किया है।कहा कि पहले पेंशन छह सौ रुपया मिलता था,अब वह एक हजार रूपए दिया जा रहा है।बच्चियों के लिए सुकन्या योजना शुरू की गई है जिसमें जन्म से लेकर शादी तक 70 हजार रुपए बच्चियों को दिया जाता है।
महिलाओं के लिए सखी मंडल का गठन किया गया।प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू की गई।गोल्डन कार्ड शुरू किया गया,जिससे पांच लाख रूपये तक लोग मुफ्त इलाज करा सके।कहा कि  2014 से भी अधिक सीटें लोकसभा में मिली इससे साफ जाहिर है कि विकास पर वोट दिया गया इसी तरह फिर विधानसभा में विकास पर वोट देकर भाजपा को 65 से अधिक सीटों पर जीताने का काम मतदाता
करेंगे।

Monday, October 21, 2019

आखिरकार पूर्व मंत्री लालचंद महतो भाजपा छोड़ जदयु मे शामिल हो गए


 न्यूज़ डेस्क।                               #गिरिडीह  । सूबे के पूर्व मंत्री लालचंद महतो भाजपा छोड़ जदयू में शामिल हो गए। जिले के डुमरी स्थित इसरी बाजार आवासीय कार्यालय में सोमवार की शाम आयोजित एक सादे सामारोह में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य सभा सदस्य रामचन्द्र प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह और पार्टी के झारखंड प्रभारी अरूण सिंह के समक्ष उन्होने  जदयू में आस्था जताते हुए दामन थामा।मौके पर उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हे जदयू का झंडा देकर पार्टी में आने का स्वागत किया।समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य सभा सदस्य श्री सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री श्री महतो के पार्टी में आने से झारखंड में जदयू की संगठन में और मजबूती आएगी।कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की कार्यशैली से सभी अवगत है।श्री महतो ने झारखंड में पिछड़ों वर्गो के आरक्षण का जो मुद्दा उठाया है वह सही है। आरक्षण को लेकर हमारी नीति स्पष्ट है।आरक्षण के हकदारों को उनका आरक्षण मिलना चाहिए।प्रदेश में हमारी सरकार आयेगी तो निश्चित रूप से पिछड़ों उनका अधिकार मिलेगा।सरकार का काम सभी को साथ लेकर चलना है लेकिन झारखंड मे यह नही दिख रहा है।पार्टी के झारखंड  प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि हमारे पुराने साथी श्री महतो अपने घर वापस आ गए,उनका पार्टी में स्वागत है।कहा कि वे श्री महतो को पार्टी में वापस लाने के लिए कई महीनों से प्रासरत थे।उनके आने से प्रदेश में पार्टी और मजबुत होगी। पार्टी में शामिल होने की घोषणा करते हुए पूर्व उर्जा मंत्री श्री महतो ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद लग रहा था कि वे घर छोड़कर किसी धर्मशाला में आ गये है। इसलिए अब फिर घर आ गये हैं।कहा कि  प्रदेश में पिछड़ों की आबादी 56 प्रतिशत है लेकिन उनका वाजिब हक नहीं दिया गया है।कहा की नीतीश कुमार बिहार में जो सुशासन चला रहे हैं वहीं सुशासन झारखंड में लाना है।मौके पर बैजनाथ महतो, डुमरचंद महतो, प्रदीप गिरि,अशोक जैन,डुमरचंद महतो, डालो राम महतो, चिंतामणि महतो आदि लोग उपस्थित थे। संचालन बैजनाथ महतो ने किया।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...