न्यूज़ डेस्क। #गिरिडीह । सूबे के पूर्व मंत्री लालचंद महतो भाजपा छोड़ जदयू में शामिल हो गए। जिले के डुमरी स्थित इसरी बाजार आवासीय कार्यालय में सोमवार की शाम आयोजित एक सादे सामारोह में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य सभा सदस्य रामचन्द्र प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह और पार्टी के झारखंड प्रभारी अरूण सिंह के समक्ष उन्होने जदयू में आस्था जताते हुए दामन थामा।मौके पर उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हे जदयू का झंडा देकर पार्टी में आने का स्वागत किया।समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य सभा सदस्य श्री सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री श्री महतो के पार्टी में आने से झारखंड में जदयू की संगठन में और मजबूती आएगी।कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की कार्यशैली से सभी अवगत है।श्री महतो ने झारखंड में पिछड़ों वर्गो के आरक्षण का जो मुद्दा उठाया है वह सही है। आरक्षण को लेकर हमारी नीति स्पष्ट है।आरक्षण के हकदारों को उनका आरक्षण मिलना चाहिए।प्रदेश में हमारी सरकार आयेगी तो निश्चित रूप से पिछड़ों उनका अधिकार मिलेगा।सरकार का काम सभी को साथ लेकर चलना है लेकिन झारखंड मे यह नही दिख रहा है।पार्टी के झारखंड प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि हमारे पुराने साथी श्री महतो अपने घर वापस आ गए,उनका पार्टी में स्वागत है।कहा कि वे श्री महतो को पार्टी में वापस लाने के लिए कई महीनों से प्रासरत थे।उनके आने से प्रदेश में पार्टी और मजबुत होगी। पार्टी में शामिल होने की घोषणा करते हुए पूर्व उर्जा मंत्री श्री महतो ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद लग रहा था कि वे घर छोड़कर किसी धर्मशाला में आ गये है। इसलिए अब फिर घर आ गये हैं।कहा कि प्रदेश में पिछड़ों की आबादी 56 प्रतिशत है लेकिन उनका वाजिब हक नहीं दिया गया है।कहा की नीतीश कुमार बिहार में जो सुशासन चला रहे हैं वहीं सुशासन झारखंड में लाना है।मौके पर बैजनाथ महतो, डुमरचंद महतो, प्रदीप गिरि,अशोक जैन,डुमरचंद महतो, डालो राम महतो, चिंतामणि महतो आदि लोग उपस्थित थे। संचालन बैजनाथ महतो ने किया।
Monday, October 21, 2019
आखिरकार पूर्व मंत्री लालचंद महतो भाजपा छोड़ जदयु मे शामिल हो गए

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...

No comments:
Post a Comment