गया ।
बिहार के अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञान भूमि बोधगया में ब्लाइंड स्कूल के संचालक बौद्ध भिक्षु प्रज्ञाशील की मौत संदेह के घेरे में नज़र आ रही है। बताते हैं कि घटना से एक दिन पूर्व मारपीट की घटना हुई थी। जानकारी के अनुसार बौद्ध भिक्षुओं का झमेला डाईवर से हुआ था।मृतक प्रज्ञाशील पाली व हिंदी भाषा में सभी ब्लाइड बच्चों शिक्षा देते थे।जिला एवं राज्य के कई जिले से गरीब बच्चे को अपनी स्कूल खोलकर निःशुल्क पढ़ाते थे । शुक्रवार की बीती रात्रि सोने गए तो यह उनकी अन्तिम निद्रा सिद्ध हुई। सुबह पता चला कि रस्सी से गले का फन्दा लगा हुआ पाया । घटना की सूचना बोधगया थाना की पूलिस को दी गई ।सूचना मिलते ही दलबल के साथ पहुंचकर रस्सी खोल कर शव निकाला गया। शव कब्जे में लेकर मेडिकल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाद पुलिस प्रशासन जांच में जुट गई ।
बौद्ध भिक्षुओं जो 10 वर्षों से गरीब बच्चों को शिक्षा देते आ रहे थे। लेकिन आज उनके गुरु की हत्या अथवा आत्महत्या हुई है, अब जांच के बाद ही पता चलेगा ।

No comments:
Post a Comment