Thursday, October 24, 2019

मुख्यमंत्री रघुवर दास व गिरिडीह विधायक निर्भय शाहाबादी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब


डुमरी(गिरिडीह): जोहार जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में निकले मुख्यमंत्री रघुवर दास का बुधवार को डुमरी प्रखंड में जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया।डुमरी के वनांचल चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास व गिरिडीह विधायक निर्भय शाहबादी के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा।  वनांचल चौक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह विधानसभा संयोजक प्रशांत जायसवाल,प्रदीप साहू,शिवकुमार सिन्हा बीस सूत्री अध्यक्ष लालमोहन महतो भाजयुमो नेता सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।उपस्थित लोगों से अपने
संबोधन में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आपलोगों से आशीर्वाद लेने आया हूं।प्रजातंत्र में जनता मालिक होती है और मैं जनता को पांच वर्षों का हिसाब देने आया हूँ ।
पांच वर्षों में गिरिडीह
जिला सहित पूरे झारखंड में सड़कों का जाल बिछाया गया है।सभी सरकारी
योजनाओं को जरूरतमंदों तक पूरी पारदर्शिता से पहुंचाया गया है जबकि 
कांग्रेस, जेएमएम और राजद के लोगों ने झारखंड को 14 वर्ष तक लूटने का काम किया।पानी, बिजली और सड़क पर कोई ध्यान नहीं दिया।पांच वर्षों में हर घर में बिजली पहुंचाया गया।यहां तक की पहाड़ों तक हमने बिजली पहुंचाया। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार से विकास तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां-बहनों की तकलीफ को समझ उज्जवला गैस के तहत नि:शुल्क गैस सिलेंडर बांटा गया।झारखंड पहला ऐसा राज्य है जहां सिलेंडर के साथ गैस चूल्हा भी मुफ्त दिया गया।डबल इंजन की सरकार ने डबल सिलेंडर भी दिया और तीन लाख और सिलेंडर बांटा जाएगा।कहा कि
70 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार सिर्फ लूटने का काम किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ पांच वर्षों में हर क्षेत्र में काम किया है।कहा कि पहले पेंशन छह सौ रुपया मिलता था,अब वह एक हजार रूपए दिया जा रहा है।बच्चियों के लिए सुकन्या योजना शुरू की गई है जिसमें जन्म से लेकर शादी तक 70 हजार रुपए बच्चियों को दिया जाता है।
महिलाओं के लिए सखी मंडल का गठन किया गया।प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू की गई।गोल्डन कार्ड शुरू किया गया,जिससे पांच लाख रूपये तक लोग मुफ्त इलाज करा सके।कहा कि  2014 से भी अधिक सीटें लोकसभा में मिली इससे साफ जाहिर है कि विकास पर वोट दिया गया इसी तरह फिर विधानसभा में विकास पर वोट देकर भाजपा को 65 से अधिक सीटों पर जीताने का काम मतदाता
करेंगे।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...