आज दिनांक-26.10.2019 को पुलिस मुख्यालय, राँची स्थित सभागार कक्ष में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड की अध्यक्षता में झारखण्ड राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ ‘‘मासिक अपराध एवं नक्सल परिदृश्य‘‘ पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की शुरूआत में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नवप्रोन्नत श्री साकेत कुमार सिंह भापुसे को पुलिस महानिरीक्षक का बैच लगाया गया। पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों को बीते पिछले सभी महत्वपूर्ण त्यौहारों को बिना किसी बिघ्न के सफलतापूर्वक मनाये जाने पर बधाई दी।
पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चायें की गयी तथा झारखण्ड को नक्सल/अपराध मुक्त बनाने के लिए नक्सलियों एवं अपराधियों के सम्पत्ति को जप्त करने में तत्परतापूर्ण कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों,सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों से उनके खुफिया तंत्रों को मजबूत करने, स्वयं अभियान का नेतृत्व करने सहित अपने जिले में उपलब्ध बलों का समुचित उपयोग करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी वरीय पुलिस अधिकारियों से अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा सजा दिलाने का विधि-सम्मत् प्रयास करने पर व्यापक चर्चा की। पुलिस और थानों की अहमियत को देखते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों का आम जनता के प्रति मानवीय और संवेदनशील व्यवहार हो इसलिये उन्हें इस दिशा में प्रशिक्षित करने के लिये समुचित प्रयास करने का दिशा-निर्देश दिया। साथ ही वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त तकरीबन 2500 पुलिस अवर निरीक्षकों से सही ढंग से कार्य लेने हेतु निर्देश दिया।
झारखण्ड राज्य में आगामी विधान सभा चुनाव, 2019 के संदर्भ विस्तृत चर्चायें की गई। चूँकि राज्य में नक्सलवाद अपने समाप्ति की ओर है इसलिये वे इस चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग द्वारा दिये गए सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुये भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ चुनाव कराये जाने का पूरा प्रयास करने का आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। साथ ही चुनाव के दौरान वीवीआईपी एवं वीआईपी को सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु विशेष ध्यान दिये जाने का निर्देश दिया।
पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्य के सामान्य नागरिक जो अपने परिवार के साथ रात्रि में बेखौफ होकर सुरक्षित रहें इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने राज्य के सभी थानों/ओ0पी0 के निरीक्षण, थाना की सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा, लंबित विभागीय कार्रवाई
के निष्पादन, काण्डों का निष्पादन एवं काण्डों के पर्यवेक्षण से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत निर्देश दिया।
राज्य में बढ़ते साईबर अपराध पर चिंता व्यक्त करते पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने इस दिशा में रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य में साइबर अपराध से ग्रसित जिलों में जागरूकता अभियान चलाकर रोकथाम करने का भी निर्देश दिया। पुलिस मुख्यालय, राँची के द्वारा प्रत्येक माह साईबर अपराध से ग्रसित जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जाते रहे हैं। उस पर कार्रवाई की आवश्यकता है। लोगों को भी जागरूक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक के क्रम में क्षेत्रवार सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों के साथ जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों के द्वारा झारखण्ड राज्य में नक्सल एवं आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर उन पर अंकुश लगाने के लिए स्ट्रेटजिक प्लान तथा नक्सल काण्डों की मॉनिटरिंग की प्रस्तुतियों सहित अन्य जानकारी दी गयीं।
इस बैठक में पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, रेल, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, आधुनिकीकरण, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, रेल, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, दुमका प्रक्षेत्र, पुलिस महानिरीक्षक, झासपु, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, एस0सी0आर0बी0, झारखण्ड, पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, पुलिस उप-महानिरीक्षक, राँची, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बोकारो, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बजट, झारखण्ड, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान, पुलिस उप-महानिरीक्षक, हजारीबाग, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, झारखण्ड, राज्य के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, एआईजी टू डीजीपी एवं पुलिस अधीक्षक, अभियान, झारखण्ड ने भाग लिया।
द्वारा- मीडिया सेल पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड राँची।



No comments:
Post a Comment