Friday, October 25, 2019
लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और इंदौर की सांसद रही सुमित्रा महाजन ने आज झाड़ू लगाने से किया इंकार
इंदौर । लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और इंदौर की सांसद रही श्रीमती सुमित्रा महाजन ने आज अपने ही संगठन के कार्यक्रम में झाड़ू लगाने से इंकार कर दिया । दरअसल पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की एक संगठन महानगर विकास परिषद इंदौर में धनतेरस पर मंदिरों की सफाई करता है। हर बार इसमें श्रीमती महाजन शामिल होकर सफाई कार्य में शामिल होती है। इस बार भी यह कार्यक्रम रखा गया था। शहर के राजबाड़ा के लक्ष्मी मंदिरपर जब यह कार्यक्रम शुरू हुआ तो पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने यह कहकर झाड़ू उठाने से इंकार कर दिया कि मैं आज झाड़ू नहीं उठाऊंगी,क्योंकि शहर पहले से ही साफ है अब इसकी जरूरत नहीं है । इस अवसर पर वर्तमान सांसद शंकर लालवानी महापौर मालिनी गौड़ के अलावा अनेक पार्षद और बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...

No comments:
Post a Comment