राँची ।
झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले भाजपा की रघुवर दास सरकार ने सोरेन परिवार पर शिकंजा कस दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों की जमीनों की जांच की जाएगी। गुरुवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में रांची, जमशेदपुर और बोकारो के उपायुक्तों को आदेश दिया है।
उल्लेखनीय कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा के राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने मुख्य सचिव से मिलकर इस संबंध में शिकायत की थी। उन्होंने सोरेन परिवार द्वारा आदिवासियों की जमीनें गलत तरीके से खरीदने की बात कही थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी कई बार खुले मंच से सीएनटी और एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासियों की जमीन खरीदने के आरोप सोरेन परिवार पर लगाये हैं। साथ ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता भी लगातार इस मामले को लेकर झामुमो अध्यक्ष और उनके परिवार पर तीखे बयान देते रहे हैं।

No comments:
Post a Comment