Thursday, March 21, 2024
सरकारी अस्पताल में बंध्याकरण कराने पहुंची शोभा की स्थिति बिगड़ी, रिम्स में जिंदगी और मौत से लड़ रही है
Saturday, December 31, 2022
पत्नी से नोक झोंक के बाद फांसी में लटका मिला युवक का शव
Friday, December 30, 2022
गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की मुम्बई में करंट लगने से मौत
Thursday, December 29, 2022
गिरिडीह के भाकपा माले नेता जिप सदस्य उस्मान अंसारी की गिरफ्तारी का विरोध
Saturday, September 24, 2022
दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक
● सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी/थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें: उपायुक्त...
● असमाजिक तत्वों और सोशल नेटवर्किंग साइट्स यथा फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर विशेष निगरानी रखेंगे। साथ ही सोशल मीडिया के एडमिन के साथ बैठक करेंगे:- उपायुक्त...
● अवैध शराब कारोबारी/दुकानों की सूचना इकट्ठा कर उसपर उचित कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शराब दुकान सुबह 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ही संचालित हो:- उपायुक्त...
● प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल मुस्तैद रहेंगे:- पुलिस अधीक्षक.. ● अफवाह/असमाजिक तत्वों तथा अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखते हुए जिला प्रशासन को ससमय सूचित करें:- पुलिस अधीक्षक...
● संवेदनशील स्थानों पर नजर रखेंगे और संवेदनशील स्थानों पर नियमित पेट्रोलिंग करना सुनिश्चित करेंगे:- पुलिस अधीक्षक...
गिरिडीह।
आज समाहरणालय सभागार कक्ष में आगामी दशहरा पर्व/दुर्गा पूजा के निमित्त विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले के वरीय पदाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों/दंडाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि दशहरा पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं आपसी भाईचारा के साथ मनाया जाए एवं अफवाह तथा अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखते हुए जिला प्रशासन को स-समय सूचना दें। बैठक के दौरान उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने जिलेवासियों को दुर्गा पूजा सरकार की गाइडलाइन के आधार पर शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों/प्रखंड विकास पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों से उनके अनुमंडल/प्रखंड व थाना अंतर्गत दुर्गापूजा के लेकर की गई तैयारियों एवं व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत पूजा समितियों के साथ शांति समिति की बैठक करें। समितियों को सरकार की गाइडलाइन से अवगत कराएं। सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण करें। जितने भी तालाब है उन सभी की साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था सहित विद्युत, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई इत्यादि को दुरुस्त करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। शहर के आसपास के जिन क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता है उन्हें मरम्मत कराने को संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। शोभा यात्रा में रूट चार्ट का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावे मुर्ति विसर्जन में भी निर्धारित समय का विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी से बारी-बारी दशहरा पर्व के मद्देनजर तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुजा के दौरान ट्रैफिक कन्ट्रोल की दिशा में भी चर्चा की गई। आग की रोकथाम एवं बचाव हेतु सभी पण्डालों मे फायर एक्सीटीन्गुइशर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शहर के झुले/लटकते हुए सभी बिजली के तार को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही मानसरोवर तालाब की साफ सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी सभी सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाये। कोई ऐसी गलती न हो, जिससे की प्रशासन को कानूनी कार्रवाई करनी पड़े। पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों/प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा थाना प्रभारियों से पुजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यों की जिम्मेवारी तय करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने आवागमन की सुगमता को देखते हुए प्रतिमा के ऊंचाई पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही पुजा पण्डाल में संचालित होने वाले साउण्ड सिस्टम के ऑपरेट की सूची भी संबंधित थाना को देने की बात कही। थाना प्रभारी को सभी साउण्ड सिस्टम के प्रतिनिधियों से बैठक कर सुप्रीम कोर्ट के गाईडलाईन का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। विधि-व्यवस्था संधारण की दिशा में समिति के वोलेन्टीयर की तैनाती पूरी तर्त्पता के साथ सुनिश्चित करवाने की बात कही। उन्होने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर डायल 100 या स्थानीय प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कन्ट्रोल रूम, विडियोग्राफी, ड्रोन एवं सीसी टीवी कैमरा से निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक कन्ट्रोल के लिए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति होगी। ट्रैफिक कन्ट्रोल हेतु वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रावण दहन के दिन रूट डायभट करने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर संवेदनशील स्थानों पर नियमित पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही जो व्यक्ति 307, 153, 302 केसेस में शामिल है, उनपर 107 की कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अवैध शराब और अवैध पशु का ट्रांसपोर्टेशन होने पर कड़ी कारवाई करें। बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावा एएसपी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, उप नगर आयुक्त, नगर निगम, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, गिरिडीह जिला, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल व अन्य संबंधित अधिकारी एवम पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
Saturday, November 13, 2021
टेस्टी मछली नहीं बनाया तो पति ने उतारा मौत के घाट,नाबालिग पुत्र ने पिता व घरवालों पर लगाया आरोप
गिरिडीह.
पति-पत्नी के बीच खाने को लेकर विवाद की ख़बरें आती रहती है. कई बार खाना अच्छी नहीं बनने पर भी पति को खाने की तारीफ करनी पड़ती है, तो वहीं कई बार ये विवाद मारपीट का रूप ले लेती है. एक ऐसा ही मामला गिरिडीह के बिरनी थाना से आई है.
Thursday, August 12, 2021
पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर अपनी मांग पर अड़े एबीपीएसएस के देश भर के पत्रकार




Tuesday, January 12, 2021
शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस के मौके पर किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला की तैयारियां
आगामी 16 जनवरी शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर जिले के बगोदर प्रखंड के मंझिलाडीह, देवराडीह, तिरला और दामा में ग्राम सभाएं आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप से बगोदर भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे।
Thursday, March 7, 2019
बगोदर विधायक ने किया 3 करोड70 लाख से बनने वाली पुल का शिलान्यास
अशोक कुमार की रिपोर्ट ၊ बगोदर / गिरिडीह : -मुख्यमंत्री ग्रामसेतू योजना के अन्तर्गत बगोदर प्रखण्ड के जरमुने पुर्वी पंचायत के हरिजन टोला तथा बरांय पंचायत के नौवाडीह यमूनिया नदी में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने तीन करोड सत्तर लाख की लागत से बनने वाली पुल का विधिवत शिल्या न्यास वृस्पतिवार को नारियल फोड कर किया ၊ वहीं बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने लोगों को सबोधित करते हुए कहा कि मैं इस क्षेत्र का विधायक नही बल्कि मैं जनता का सेवक हूँ, और मैंने पिछलेेे विधानसभा के चुनाव में क्षेत्र भ्रमण करने के दौरान यह वचन दिया था कि मुझे जनता एक बार सेवा करने का मौके देगी तो मैं इस नदी पर पुल का निर्माण अश्व करूगाँ जिसका मैं अपना वचन पुरा किया और आज वो सौभग्य दिन का अवसर मिला ၊ बता दे की इस जगह पुल का निर्माण होन से कई गाँवों कें लोगों का लाभ मिलेगा तथा दो पंचायत दो प्रखण्ड के साथ दो जिला के सीमावर्ति इलाके को जोडेगा मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप साव दुर्गेश कुमार, शंकर पटेल, सुधीर सिंह बंटी कुमार प्रयाग मण्डल जितेन्द्र महतो सुखदेव राणा रामजी गुप्ता मौजूद थे ၊
Tuesday, March 5, 2019
जैक 12 कक्षा के फिजीक्स का प्रश्नपत्र लिंक करने के दो आरोपी गिरफ्तार
अशोक कुमार की रिपोर्ट ၊
बगोदर/गिरिडीह:-बगोदर पुुलिस ने मंगलवार को इंटर का फिजीक्स पेपर लीक करने के आरोप बगोदर उच्च विद्यालय के पियुन सरिया थाना क्षेत्र के कपिलो निवासी अजय कुमार यादव तथा बगोदर मे एक कोचिंग संचालक इसी थाना क्षेत्र के जरमूने पाण्डेयडीह निवासी अभिषेक कौशल को गिरफ्तार किया है। जबकि एक परीक्षार्थी को भी पुछ ताछ के लिए लाया गया है।
फोटो:- प्रश्न पत्र ऑउट करने वाले गिरफ्तार आरोपी
वहीं इस मामले को लेेकर बगोदर सरिया एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो ने बताया कि गिरफ्तार अजय यादव ने पुछ-ताछ मे गलती स्वीकार किया है कि अभिषेक कौशल के कहने पर 2 मार्च शनिवार को फिजीक्स का प्रश्नपत्र का फोटो खीचकर ऑउट किये थे।उन्होंने यह भी बताया कि अभिषेक कौशल ने अपने एक दोस्त परीक्षार्थी को मदद करने के लिए ही पियुन को दो हजार रूपये का प्रभोलन देकर परीक्षा से आधा घंटा पहले प्रश्नपत्र ऑउट कराया था ।यह प्रश्न पत्र हजारीबाग के एक कोचिंग संचालक सुभाष यादव के पास प्रश्नपत्र हल के लिए भेज दिया गया जिसके के बाद एक मेंटल वाट्सअप ग्रुप कोडरमा में वायरल हो गया । वही इसे लेकर कोडरमा में एक मामला दर्ज हुआ है ।दोनों गिरफ्तार को कोडरमा पुलिस को सौप दिया जायगा।
फोटोः जानकारी देते एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो व थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह वहीं एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले कुछ अन्य लोगों की संलिप्ता की बात आयी है ।इसमें शामिल लोगों पर जांच कर करवायी की जायगी।बताया जाता है कि हजारीबाग पुलिस ने कोचिंग संचालक सुभाष यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है ।
भारत बंद का रहा आंशिक असर,दो घंटे तक रहा कई जगह परिचालन ठप्प
भरत मंडल ၊ गिरिडीह : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आज कई समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आये. दलित, पिछड़ों और आदिवासियों समेत आज भारत बंद में कई सामाजिक संगठन ने भी भाग लिया। इसके अलावा कुछ राजनीतिक दलों ने भी इस भारत बंद को समर्थन किया है। भारत बंद के मुख्य मुद्दे 13 प्वाइंट रोस्टर की जगह 200 प्वाइंट रोस्टर और गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण है। इसके अलावा आदिवासियों की जमीन और देशभर में खाली पड़े 24 लाख से ज्यादा पदों की मांग को लेकर भी ये बंद बुलाया गया है। ऐसे में भारत बंद का गिरिडीह जिले में आंशिक असर देखने को मिला। तोड़फोड़ की आशंका से ग्रामीण इलाकों से शहर आने वाली गाड़ियां बंद रहीं। वहीं लंबी दूरी के वाहनों का चक्का भी जाम रहा। हालांकि बंद का असर सरिया, बगोदर और राजधनवार में देखने को मिला। यहाँ बंद समर्थक सुबह से ही सड़क पर उतरकर सड़क जाम कर दिया जिससे करीब दो घंटे तक परिचालन प्रभावित रहा. इधर भारत बंद के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी की थी. जगह_जगह पर पुलिस के जवान तैनात किये गए थे. कही से भी किसी प्रकार का अप्रिय घटना की सुचना नहीं है.
Monday, March 4, 2019
झारखंड का सबसे ऊंचा शिवलिंग; बड़ी महिमा है हरिहर धाम की
हरिहर धाम मंदिर, जिसे आमतौर पर झारखंड के गिरिडीह में स्थित हरिहर धाम के रूप में जाना जाता है . हरिहर धाम भारत के झारखंड राज्य के उत्तरी छोटानागपुर संभाग के गिरिडीह जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम बगोदर में ग्रैंड ट्रंक रोड से 1 किमी की दूरी पर स्थित है।
गिरिडीह पहले हजारीबाग जिले का हिस्सा था, जो पूर्व अविभाजित बिहार राज्य का था। बाद में गिरिडीह को एक अलग जिला और झारखंड राज्य का हिस्सा बनाया गया।
65 फीट (20 मीटर) की ऊंचाई के साथ शिवलिंग दुनिया में सबसे ऊंचा है। मंदिर 25 एकड़ (10 हेक्टेयर) के क्षेत्र में फैला हुआ है और नदी से घिरा हुआ है। विशाल शिवलिंग का निर्माण पूरा करने में लगभग 30 साल लग गए। मंदिर एक प्रमुख पर्यटक स्थल है और हर साल श्रावण पूर्णिमा पर भगवान शिव की पूजा करने के लिए भक्तों द्वारा यहां जाया जाता है। श्रावण के पवित्र महीने में श्रावण पूर्णिमा की पूर्णिमा की रात होती है। यह त्योहारों और पवित्र अनुष्ठानों का महीना है। श्रावण के पवित्र महीने के उज्ज्वल आधे के पांचवें दिन, नाग पंचमी के रूप में लोकप्रिय एक नाग की पूजा करने का अनुष्ठान मनाया जाता है। अपने धार्मिक महत्व के कारण हरिहर धाम हिंदू धर्म के लोगों के लिए विवाह का एक लोकप्रिय स्थान है| यहां श्री हनुमान और राधा-कृष्णा जी का मंदिर है|
बगोदर में स्थित है हरिहर धाम। भगवान शिव की पूजा-अर्चना और अपने भव्य मंदिर को लेकर यह धाम काफी मशहूर है। यह धाम चट मंगनी पट ब्याह के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर का निर्माण शिवलिंग के रूप में किया गया है, जो विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग माना जाता है। इसकी ऊंचाई 65 फीट है।
हरिहर धाम के बारे में कहा जाता है कि यह एक ऐसा मंदिर है, जहां होने वाली हजारों शादियां हर दूसरे वर्ष अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देती हैं। मतलब इस मंदिर में *होने वाली शादियों का आंकड़ा अपने पिछले वर्ष से हर साल ज्यादा हो जाता है।
*इस मंदिर का निर्माण शिवलिंग के रूप में किया गया है। यह मंदिर परिसर नदी से घिरा हुआ है। इस बड़े शिवलिंग के निर्माण में 30 साल लगे थे*।
गिरिडीह-मधुपुर नई रेल लाइन परियोजना का पारसनाथ रेलवे स्टेशन प्रांगण में हुआ भूमिपूजन व शिलान्यास , हुआ भव्य समारोह का आयोजन
महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर पारसनाथ गिरिडीह नई रेल लाइन परियोजना का पारसनाथ रेलवे स्टेशन प्रांगण में हुआ भूमिपूजन व शिलान्यास , हुवा भव्य समारोह का आयोजन
युगल किशोर ၊ गिरिडीह :- महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर पारसनाथ गिरिडीह नई रेल लाइन परियोजना का पारसनाथ रेलवे स्टेशन प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन करते हुऐ भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह लोक सभा सांसद रबिन्द्र कुमार पाण्डेय, धनबाद रेलमंडल के डी आर एम , डुमरी बिधायक जगरनाथ महतो, गिरिडीह बिधायक निर्भय शाहाबादी सहित स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारीसहित दर्जनो जनप्रतिनिधि गण एवम सैकड़ो कि सँख्या में जनता जनार्दन उपस्थित थे ।
बता दे कि जैनियो के विश्व प्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र पारसनाथ शिखर जी भाया गिरिडीह के रास्ते रेेेल मार्ग की थी मांग
बहुत अरसे से किया जा रहा था इस मांग को प्राथमिकता देते हैं केंद्र सरकार ने इस पर पहल शुरू , इस नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी जिसका आज भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।
अब लोगों को एक नई आशा की किरण जगी है क्योंकि पारसनाथ के तलहटी क्षेत्र में आज भी आवागमन का कोई पथ नही है , नई रेल लाइन बन जाने से सुदूर ग्रामीणों को काफी फायदा होगा साथ ही साथ देश के विभिन्न राज्यो से आने वाले जैन तीर्थ यात्रियों को सीधे तौर पर शिखर जी मधुबन जाने की रेल सुविधा शुगम हो जाएगी ।
बता दें कि पारसनाथ वाया गिरिडीह नई रेल लाइन जो करीब नौ सौ करोड़ की लागत से बनने वाली यह रेल लाइन परियोजना इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
Wednesday, February 20, 2019
क्षेत्र में विकास कार्यों में सकारात्मक सोच को ले हुआ युवा साथी का गठन
अशोक कुमार ၊
बगोदर/गिरिडीह:-बगोदर प्रखंड के लापसियाटांड में जागरूक यूवाओ के द्वारा बुधवार एक बैठक किया गया ।बैठक मे सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बगोदर व आस पास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर एक सकारात्मक सोच के तहत लोगो से सम्पर्क किया जायगा ।इस दौरान युवा साथी संगठन का गठन किया गया ।जिसमे अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार महतो, सचिव अशोक कुमार,कोषाध्यक्ष सनी को बनाया गया। मौके पर चेतलाल महतो, सदिक अंसारी,मुस्कान महतो, पुरन महतो, हजारी महतो, चंदन महतो,संतोष महतो, विकास सोनी, चंदन साव, मुरत कुमार, प्रयाग महतो,विनोद महतो, समेत काफी संख्या में युवा शामिल थे ।
फोटो:-बैठक मे शामिल लोग
रंगदारी का अड्डा बना एनएच 2 का घंघरी टोल प्लाजा;रूपये की मांग को ले तोड़े यात्री बस के शीशे,मारपीट भी की
अशोक कुमार ၊ बगोदर/गिरिडीह:-हमेशा से विवादो की सुर्खियों में रहने वाला जीटी रोड घंघरी टोल प्लाजा एक बार फिर मंगलवार की रात्रि 10 बजे पम्मी नामक बस के साथ रंगदारी तथा अवैध वसूली को लेकर बस के शीशे तोडे जाने को ले चर्चा मे आया ၊ घटना में कई लोगों के साथ अमानवीय रूप से मारपीट भी किया गया।हालाकि बगोदर थाना मे बस चालक के द्वारा किसी प्रकार का आवेदन नहीं दी गई।बताया जाता है कि रांची से गिरिडीह जा रही पम्मी बस घंघरी टोल प्लाजा पहूंची तो वहां गाडिय़ों की लम्बी कतार लगी हुई थी ।चालक ने उसी कतार में बस को खड़ा कर दिया।जिसके बाद कुछ लोगों ने टोल कैंपस मे बस के चालक से पैसे की मांग की।नहीं देने पर बस के शीशे तोड़ दिये गये ।जिसमें कई यात्रियों को चोटे भी लगी । इधर इस मामले को लेकर टोल प्रबंधक सनी शर्मा ने बताया कि टोल कर्मियों के द्वारा बस के साथ किसी प्रकार का घटना से कोई तालुकत नहीं है ।प्रबंधक ने साफ तौर पर कहे कि कुछ युवको के द्वारा वाहनों से पैसे की उगाही कर रहे थे ।उसी दौरान पम्मी बस के साथ उन्ही युवको के द्वारा पम्मी बस के साथ मारपीट व तोड फोड की गई जो टोल मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद है।
वही बगोदर थाना प्रभारी पृथ्वी सेन दास ने कहा सूचना मिलने पर पुलिस टोल प्लाजा पहूंची तब तक बस वहां से चली गई थी ।इस मामले में किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है।आवेदन मिलने पर करवाई की जायगी ।
अव्यवस्थित घंघरी टोल प्लाजा को लेकर बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने दिल्ली स्थित परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी के कार्यलय पहुँच कर उनके नीजि सचिव वैभव डॉगे से मिलकर टोल प्लाजा को स्थान्तरित करने के को लेकर13 अप्रैल2018 को एक आवेदन पत्र भी दे चुके हैं ၊
बगोदर में संत रविदास जयंती धूम-धाम से मनाया गया
बगोदर(गिरिडीह) ၊ बगोदर प्रखंड के विभिन्न गांवो में मंगलवार को 642 रैदास जयंती धुम-धाम से मनाया गया। वहीं प्रखंड के मंझिलाडीह रविदास टोला पोखरिया पंचायत के पोचरी रविदास टोला समेत कई गांवों में विधि विधान पूर्वक संत रैदास की फोटो लगा कर जयंती के मौके पर उनके अनुयायियों द्वारा पूजा पाठ कर गुरु को याद किया गया।इस संबंध में गणेश दास ने बताया कि संत रैदास जी का जन्म लगभग 1450 ई कलसा देवी नामक स्थान जो वाराणसी के एक गांव में हुआ था ।गुरु रैदास के जीवन से जुड़ी उनकी घटनाओं को याद कर उनसे प्रेरणा लेते हैं ।संत रैदास के जीवन के कई ऐसे प्रेरक प्रसंग है जिनसे हमसभी सुखी जीवन सूत्र सीख सकते हैं ၊ य ध् दिन उनके अनुयायियों के लिए वार्षिक उत्सव की तरह होता है।वहीं रैदास जी समानता और समाजिक सशक्तिकरण के लिए अनमोल एवं अमिट संदेश दिया है वह सभी को प्रेरित करता रहेगा। इस जयंती के अवसर पर युवाओ मे काफी उत्साह देखा गया।जिसमें सेवा रविदास, संतोष रविदास,गणेश रविदास, भूनेशवर रविदास, राज कुमार,रिंकु लालो, महावीर,संजय सोनु व मझंलाडीह के राम जन्म,कुंदन कुमार, संजय राम ,प्रसादी राम, दिलीप राम, संत कुमार, सुजित कुमार आदि रविदास युवाओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Sunday, February 17, 2019
गिरिडीह में एटीएस की टीम ने पांच लोगों से पूछताछ की;मोबाइल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया एकाउंट भी खंगाला
गिरिडीह: गिरिडीह में शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब रांची से गई एटीएस की टीम ने गिरिडीह शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में रहने वाले पांच लोगों से पूछताछ की है.पांचो लोगों से पूछताछ के बाद टीम वापस रांची चली अाई.हालांकि कहा इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं.वही एटीएस की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है.
पूछताछ के बाद वापस रांची आ गई एटीएस की टीम
मिली जानकारी के अनुसार रांची एटीएस की टीम गिरिडीह के मुफस्सिल और पचम्बा थाना पहुंचे.उसके एटीएस की टीम चैताडीह गांव पहुंची. एटीएस की टीम यहां गांव में चार लोगों से पूछताछ की उसके बाद एक और मोहल्ले में टीम ने एक युवक से पूछताछ की.पूछताछ के बाद टीम वापस चली गई.
मोबाइल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया एकाउंट की गई जांच
मिली जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम ने जिन पांच लोगों से पूछताछ की है,उनके जान पहचान के लोग का संबंध उन प्रतिबंधित संगठनों से है जिसपर सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है.हालांकि टीम ने जिन पांच लोगों से पूछताछ की है उनके मोबाइल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया एकाउंट की भी जांच की है।
#रिपोर्ट-सौरभ
Thursday, February 14, 2019
भाकपा(माले) नेता बिनोद सिंह ने कहा,'बगोदर में प्रस्तावित ट्रामा सेंटर का न बनना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण'
बगोदर (गिरीडीह)
सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 14 फरवरी 2016 में बगोदर के जीटी रोड सोनतुरपी में हुए भयानक सड़क हादसे में मारे गए राम प्रसाद वर्णवाल,संजय वर्णवाल,सुखदेव पंडित समेत 12 लोगो की याद में भाकपा माले ने सोनतुरपी में स्मृति शोक सभा का आयोजन किया. शोक सभा की शुरुआत सभी 12 लोगों की स्मृति में एक मिनट का मौन और माल्यार्पण से हुआ।
स्मृति शोक सभा को संबोधित करते बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि न सिर्फ बगोदर बल्कि राज्य की सबसे दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद भी बगोदर में प्रस्तावित ट्रामा सेंटर का न बनना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए राज्य की रघुवर सरकार से लेकर स्थानीय सांसद -विधायक सीधे तौर पर जिम्मेवार हैं।बगोदर में ट्रामा सेंटर का निर्माण हीं सोनतुरपी सड़क दुर्घटना के शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त स्मृति शोक सभा मे सोनतुरपी,गैडा,माहुरी,जरमुने ,मंझिलाडीह समेत आस पास के सैकड़ो लोग मौजूद थे।
झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा-'झारखण्ड विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है'
डुमरी(गिरिडीह):झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा आहुत 'संघर्ष यात्रा' के चौथे चरण के तहत डुमरी आगमन पर बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया।यात्रा में शामिल झामुमो के कार्यकारी केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जत्था जैसे ही डुमरी प्रखण्ड की सीमा में प्रवेश किया,मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया ၊ साथ ही बाइक जुलूस के शक्ल में केबी उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल लाया।
इस दौरान शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा संघर्ष यात्रा के उद्देश्यों
के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया जा रहा था।अध्यक्षता प्रखंड
अध्यक्ष निरंजन महतो व संचालन बरकत अली ने किया।कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि आंदोलन की उपज इस राज्य के सत्ता में सबसे अधिक समय तक भाजपा का ही
शासन रहा है लेकिन आज भी राज्य का वह विकास नहीं हो पाया जो होना चाहिए था।कहा कि पूंजीपतियों की हितैषी सरकार यहां के आदिवासियों व मूलवासियों को छलने का काम किया है।कहा कि वर्तमान में राज्य की सत्ता पर काबिज प्रवासी मुख्यमंत्री रघुबर दास झारखंड को दोनों हाथों से लूटने में लगा है।कहा कि सरकार भूमि
अधिग्रहण बिल,स्थानीय नीति व नियोजन नीति के नाम पर झारखंडियों
को उसके ही हक व अधिकार से वंचित कर रही है।कहा कि इस सरकार से राज्य का भला नहीं हो सकता है इसीलिए इस झारखंड विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।कहा कि बीते चार वर्षों में राज्य में भूख से दो दर्जन से अधिक गरीबों की जान चली गई और सरकार विकास की ढिंढोरा पीट रही है।कहा कि किसान आत्महत्या
करने को मजबूर हो रही है और सरकार छह हजार रूपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि देकर उसकी लगन व मेहनत का मजाक उड़ा रही है।कहा की सरकार पूरे राज्य में लगभग बीस हजार विभिन्न कोटी
के विद्यालयों को बंद कर ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने पर तुली है।कहा कि राज्य के पारा शिक्षक अपने हक के लिए आंदोलन करते हैं तो उन्हें लाठी डंडो के बल पर उनके आवाज को दबा देती है।कहा कि राज्य में अराजकता व घूसखोरी चरम सीमा पर है। कार्यक्रम को विधायक जगरनाथ महतो जिप अध्यक्ष राकेश महतो झामुमो के वरीय नेता सुदिव्य कुमार सोनू,दिनेश यादव,छोटेलाल यादव जिप सदस्य भोला सिंह,कैलाश चौधरी,राजकुमार पांडेय,डेगनारायण महतो आदि ने संबोधित कर सरकार को जमकर कोसा और उसकी नीतियों को जनविरोधी बताया।
इस दौरान कई महिलाओं व पुरूषों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
Wednesday, February 13, 2019
2025 तक भारत सबसे अधिक युवाओं वाला देश बनेगा : राम कु मंडल,एसडीएम, सरिया-बगोदर
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...










