Tuesday, January 12, 2021

शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस के मौके पर किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला की तैयारियां



गिरिडीह।

आगामी 16 जनवरी शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर जिले के बगोदर प्रखंड के मंझिलाडीह, देवराडीह, तिरला और दामा में ग्राम सभाएं आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप से बगोदर भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे।


ग्राम सभाओं को संबोधित करते बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसान आंदोलन को सुप्रीम कोर्ट के डंडे से हांकना चाहती है।जबकि किसान संगठनों की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि वे इस राजनीतिक मसले पर कोर्ट के फैसले से इंकार करेंगे।उनका कहना है कि इन काले कृषि कानूनों को वापस लेना सरकार का काम है, कोर्ट का नहीं। यह सरकार की चाल भर है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में मोदी सरकार जिस निर्लज्जता के साथ कॉरपोरेट के इशारों पर नाच रही है, इसे आम जनता बखूबी समझ रही है।किसान संगठनों ने पूरे देश के किसानों एवं जनता से एकता में उठ खड़े होने की अपील की है। इसीलिए 16 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में मानव श्रृंखला में शामिल होने की जरूरत है।


विधायक श्री सिंह ने 14 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में गांव गांव में मशाल जुलूस और 15 जनवरी को गांव गांव में पैदल मार्च करके मानव श्रृंखला की सफलता में जुट जाने का आह्वान किया।
 


कार्यक्रम का नेतृत्व झमस महासचिव परमेश्वर महतो,इनौस राष्ट्रीय सचिव संदीप जायसवाल,बगोदर पूर्वी जिला परिषद गजेंद्र महतो,पुरन कुमार महतो,बगोदर मध्य जिला परिषद सरिता महतो,राजू रजक,सुजीत शर्मा,जयप्रकाश समेत अन्य ने किया।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...