हजारीबाग।
जिला अन्तर्गत बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्रान्तर्गत चामुदोहर स्थित तालाब में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी।जिसके बाद लोगो ने स्थानीय थाना को ख़बर की।ख़बर पाकर गोरहर थाना प्रभारी अरुण कुमार ,एएसआई मुनीब राम व अन्य पुलिस बल पहुँची।पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्ज़े में लिया।मृतक की पहचान रविंद्र कुमार (25 ) पिता स्व0 महेंद्र लाल थाना बरकट्ठा बाजार निवासी के रूप में हुई।पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल हज़ारीबाग भेज दिया गया।वहीं मामले की हर विंदु पर जांच के लिए पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस बावत पुलिस इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि स्थानीय गोरहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि चामुदोहर गांव स्थित तालाब में एक युवक की लाश पड़ी है।इसके बाद गोरहर पुलिस ने त्वरित मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया व पोर्स्टमार्टम के लिए हज़ारीबाग भेज़ा गया।प्रेस के सवाल का जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है।क्षेत्र में घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव,सीओ निर्मल सोरेन,मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव ,ज़िप प्रतिनिधि केदार साव समेत अन्य ग्रामीण गोरहर थाना पहुंचे।जहां विधायक ने इस तरह की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटना से हम सभी मर्माहत है।उन्होंने मृतक के परिजन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।साथ ही पुलिस प्रशासन को छानबीन करते हुए न्यायोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।वहीं गोरहर पुलिस टीम की ओर से पांच हज़ार व मुखिया बसंत साव ने 2 हज़ार सहायता राशि के रुप मे परिजन को दिया गया।मौके पर सुरेंद्र राम,महेश मंडल,किशोर साव,बबलू कुमार ,मधु यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।







