Tuesday, November 16, 2021
JonitaGandhi: recent photo shoot at the studio this noon Today
Sunday, January 10, 2021
झारखंडी एकता संघ मुंबई द्वारा रांची के धुर्वा में प्रवासी मजदूरों के हितार्थ विशाल कार्यक्रम का आयोजन
झारखंडी एकता संघ, मुम्बई द्वारा झारखंड प्रवासी मज़दूरों ,एवं श्रमिको के समस्याओं औऱ समाधान एवं शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार पर मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।यह कार्यक्रम आगामी 17 जनवरी रविवार को रांची के धुर्वा स्थित झारखंड विधान सभा हॉल में दोपहर 1:00 बजे आयोजित की जानी है।
Tuesday, December 29, 2020
अबनदंतिया एंटरटेनमेंट और अनु मेनन - शकुंतला देवी की नई फिल्म पोस्ट ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए फिर से एक साथ आए
मुंबई - 2020 की सबसे ज्यादा देखी और पसंद की गई फिल्मों में से एक के सफल होने के बाद, शकुंतला देवी, निर्देशक अनु मेनन और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट ने आज घोषणा की कि वे अनु मेनन की नई फिल्म के लिए फिर से एक साथ आ रहे हैं।
Sunday, November 15, 2020
Parul Yadav looking ravishing in a Royal blue and emerald green saree by Sobariko

Friday, October 30, 2020
Geetu Mohandas’ atmospheric crime drama Moothon to be the closing film at IFFM 2020
Sunday, February 24, 2019
अश्लील वीडियो दिखाकर फर्जी पत्रकार ने मांगा 25 करोड़, पाँच साथी समेत हुआ गिरफ्तार
फर्जी पत्रकार हुसैन मकरानी और साथी, 25 करोड़ की जबरन वसुली मे गिरफतार किया- दया नायक
⚡हेलो हम पत्रकार हैं, आपका अश्लील वीडियो हमारे पास हैं, 25 करोड़ दो.. और हो गया महिला सहित 5 गिरफ्तार
मुंबई:-अंबोली पुलिस ने गुरुवार को अंधेरी स्थित ओशिवारा इलाके से एक फिल्म निर्माता और व्यवसायी से 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ओशिवारा के मिल्लत नगर सर्केल के पास सीसीडी में जाल बिछाया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया, जब शिकायत कर्ता 5 लाख रुपये की किस्त जमा करने के लिए आए थे, निर्माता ने 25 करोड़ से बातचीत कर जबरन वसूली की रकम को 5 करोड़ फिर 25 लाख रुपये तक लाने में कामयाब रहे थे, जिसका पहला क़िस्त गुरुवार को देने आए थे।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 36 वर्षीय *हुसैन मकरानी, युवराज चौहान, 30; रहमान शेख, 45; माही लकी मिश्रा, 32; और केवल रामकुमार, 60.के रूप में हुई है ၊ पांचों पर आईपीसी की धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश), 384 (जबरन वसूली), 385 (एक व्यक्ति को जबरन वसूली के लिए चोट लगने का डर लगाना) और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को 26 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
40 वर्षीय शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें खुद को पत्रकारों के रूप में पेश किया था। *शिकायत कर्ता के 68 वर्षीय पिता का एक ‘अश्लील’* वीडियो उनके पास हैं, जिसमें वे माही मिश्रा नाम के महिला के साथ अश्लील हरकतें कर रहा हैं। आरोपियों ने बताया कि वे इसे सोशल मीडिया चैनल पर अपलोड कर देगा। आरोपियों ने निर्माता को यह भी बताया कि यदि वीडियो अपलोड किया गया , तो इससे समाज में उनके परिवार की छवि खराब होगा, और उससे कहा कि यदि वे उन्हें 25 करोड़ रुपये का भुगतान करते हैं तो वे इस मामले को सुलझा सकते हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, “शिकायतकर्ता के पिता, जिन्हें स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उन्हें अपने चिकित्सक द्वारा नियमित अंतराल पर मालिश चिकित्सा कराने की सलाह दी गई थी। पिछले साल अक्टूबर में, शिकायतकर्ता के पिता एक महिला के संपर्क में आए, जिसने उनसे दो घंटे के सत्र के लिए 5,000 रुपये लिए। दिसंबर में, उसने एक और सत्र के लिए फिर से उसका दौरा किया, और छोड़ दिया,”
15 जनवरी को, वरिष्ठ नागरिक जो शिकायत कर्ता के पिता हैं को राहुल शुक्ला नाम के एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि वह *‘डिस्कवरी ऑफ क्राइम’ नामक चैनल से कॉल कर रहा है*। शर्मा ने कहा कि उनके पास एक अश्लील वीडियो हैं जिसमें आप और एक महिला अश्लील हरकतें कर रहे हो, और पूछा कि क्या वह इसे “निपटाना” चाहते हैं। निर्माता के पिता ने जवाब दिया कि इस तरह का कुछ भी नहीं हुआ हैं, और कॉल को काट दिया।
23 जनवरी को परेश राजपूत नाम के एक पारिवारिक मित्र ने निर्माता से संपर्क किया और उन्हें बताया कि हुसैन, युवराज और राहुल शुक्ला ने उनके एक दोस्त दिलीप से संपर्क किया था और उन्हें उस वीडियो के बारे में बताई जो उनलोगों के पास हैं। उन्होंने वीडियो अपलोड करने की धमकी दी, इसलिए उन्होंने 8 फरवरी को उनसे मिलने का फैसला किया।
निर्माता लगभग 2.30 बजे गोरेगांव के एक होटल में पहुंचे, जहां युवराज और हुसैन ने खुद को चैनल के मालिकों के रूप में पेश किया, और राहुल ने कहा कि वह एक रिपोर्टर हैं। तीनों ने निर्माता को एक लैपटॉप से जुड़ी पेन ड्राइव में संग्रहीत एक वीडियो दिखाया, जिसमें माही मिश्रा और वरिष्ठ नागरिक को देखा गया है। कुछ सेकंड बाद, वीडियो की सामग्री अंतरंग हो गई, और निर्माता ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि यह रूपांतरित किया गया था।
शिकायतकर्ता डर गया था, और 15 फरवरी को वह फिर से आरोपियों के साथ बैठक के लिए गया, जहां उन्होंने 5 करोड़ रुपये में रफादफा का बातचीत हुआ। उन्होंने कहा कि महिला को उसके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करने के लिए 4 करोड़ रुपये दिए जाएंगे और वीडियो को प्रसारित नहीं करने के लिए 1 करोड़ रुपये लिए जाएंगे। निर्माता ने आरोपियों से मोलभाव किया और यह आंकड़ा 25 लाख रुपये तक लाने में कामयाब रहा*।
21 फरवरी को व्यवसायी ने अंबोली पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत किया वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने मामला दया नायक को सौंपी, और दया के टीम ने जाल मिल्लत नगर के CCD में जाल बिछाया । लगभग 10 से 15 अधिकारियों के साथ दया नायक इस टीम को लीड कर रहा था। जैसे ही सीसीडी के ऊपर शिकायत कर्ता ने 5 लाख रुपये पहला क़िस्त आरोपियों के हाथों दिया वैसे ही दया नायक के टीम ने मौके से चार लोगों और एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Saturday, February 16, 2019
छिप नहीं सकेंगे पुलवामा के गुनहगार, सजा जरूर मिलेगी -पीएम मोदी ने किया ऐलान
मुंबई। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल में एक रैली को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया. उन्होंने देशवासियों से धैर्य रखने और जवानों पर भरोसा रखने का भी आह्वान किया.
पुलवामा अटैक के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के सर्च ऑपरेशन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यवतमाल की रैली से बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि पुलवामा में आतंक के जिन सरपरस्तों ने गुनाह किया है, वो चाहे जितना छिपने की कोशिश करें, उन्हें सजा जरूर दी जाएगी. पीएम मोदी का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पाकिस्तान की सरजमीं से नापात करतूत करने वाले जैश के सरगना मसहूद अजहर के खिलाफ ओसामा बिन लादेन जैसी कार्रवाई की मांग की जा रही है. पीएम मोदी ने एक बार फिर देशवासियों को भरोसा दिलाया कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. उन्होंने आतंक का मुहंतोड़ जवाब देने के लिए सुरक्षाबलों को खुली छूट देने की भी बात कही. पीएम मोदी ने देशवासियों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि जवानों पर भरोसा रखिए, गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी.
पीएम मोदी ने कहा:
पीएम मोदी ने यहां कहा, 'मैं जानता हूं कि हम सभी किस गहरी वेदना से गुजर रहे हैं. पुलवामा में जो हुआ, उसको लेकर आपके आक्रोश को मैं समझ रहा हूं. जिन परिवारों ने अपने लाल को खोया है, उनकी पीड़ा मैं अनुभव कर सकता हूं. इन शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. आतंकी संगठनों ने, आतंक के सरपरस्तों ने जो गुनाह किया है, वो चाहे जितना छिपने की कोशिश करें, उन्हें सजा जरूर दी जाएगी.' पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सैनिकों में और विशेषकर CRPF में जो गुस्सा है, वो भी देश समझ रहा है. इसलिए सुरक्षाबलों को खूली छूट दी गई है।
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...








