Saturday, April 20, 2019

धनबाद: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तीन अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शनिवार को नामांकन के तृतीय दिन तीन अभ्यर्थियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

आज  कांग्रेस पार्टी के श्री कीर्ति आजाद, पिता भागवत झा आजाद, हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद, श्री दीपक कुमार दास, पीपुल पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, पिता श्री राजेन्द्र दास, विवेकानंद रोड, चास जिला बोकारो तथा श्री मिहीर चन्द्र महतो, अम्बेडकर पार्टी ऑफ इंडिया, पिता श्री रमेश महतो, अलकुशा, थाना चास जिला बोकारो ने नामांकन पत्र दाखिल किया।


शनिवार के तीन नामांकन को लेकर लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अब तक 7 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है*।

बृहस्पतिवार को तीन तथा नामांकन के प्रथम दिन एक अभ्यर्थी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि 23 अप्रैल 2019 तक पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक लोकसभा चुनाव 2019 के अभ्यर्थी अपना नामांकन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को पूर्वाहन 11:00 बजे से नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। 26 अप्रैल 2019 को अपराह्न 3:00 बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे तथा उसी दिन 3:30 बजे से चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो ने भरा पर्चा, कहा जनता का समर्थन, जीत सुनिश्चित

बोकारो। गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी जगरनाथ महतो ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उन्होंने बोकारो डीसी सह निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा को नाॅमिनेशन फार्म सौंपा। नामांकन दाखिल करने से पूर्व उन्होंने शक्ति प्रदर्शन भी किया। उनके साथ हजारों कार्यकर्ता डीसी ऑफिस पहुंचे थे।


इस दौरान जगरनाथ महतो ने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है। क्योंकि जनता और महागठबंधन का उन्हें समर्थन है। मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के मोदी प्रेम के बारे में जब सवाल किया गया, तो जगरनाथ महतो ने कहा कि उनके बारे में हमसे मत पुछिए।


गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय द्वारा एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चैधरी को आशीर्वाद देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उससे कुछ भी फर्क नहीं पड़ने वाला है।


महागठबंधन के बड़े नेता रहे नदारतः पर्चा दाखिल करने के दौरान उनके साथ झाविमो के सबा अहमद को छोड़ महागठबंधन के बड़े नेता कोई नजर नहीं है। यहां तक कि झामुमो के शीर्ष नेता भी शामिल नहीं हुए।

CJI के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर SC ने कहा, यह अविश्वसनीय आरोप, मीडिया विवेक से काम ले

नयी दिल्ली : प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाये गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने विशेष सुनवाई की. महिला सुप्रीम कोर्ट की पूर्व कर्मचारी हैं और उसने सीजेआई पर यौन उत्पीड़न और अत्याचार के आरोप लगाए हैं. सुप्रीम कोर्ट के 22 न्यायाधीशों के आवास पर महिला के शपथपत्रों की प्रतियां भेजी गईं जो शनिवार को सार्वजनिक हो गईं. इसके बाद प्रधान न्यायाधीश गोगोई की अगुवाई में तीन न्यायाधीशों की पीठ का गठन किया गया.

सीजेआई की अदालत संख्या एक में सुनवाई के दौरान आरोपों से आहत सीजेआई ने कहा,‘‘ आरोप अविश्वसनीय है." उन्होंने कहा- "यह अविश्वनीय है. मुझे नहीं लगता कि इन आरोपों का खंडन करने के लिए मुझे इतना नीचे उतरना चाहिए. न्यायाधीश के तौर पर 20 साल की निस्वार्थ सेवा के बाद मेरा बैंक बैलेंस 6.80 लाख रुपये है. कोई मुझे धन के मामले में नहीं पकड़ सकता, लोग कुछ ढूंढना चाहते हैं और उन्हें यह मिला.' उन्होंने कहा ,‘‘इसके पीछे कोई बड़ी ताकत होगी, वे सीजेआई के कार्यालय को निष्क्रिय करना चाहते हैं लेकिन मैं इस कुर्सी पर बैठूंगा और बिना किसी भय के न्यायपालिका से जुड़े अपने कर्तव्य पूरे करता रहूंगा.'

सीजेआई ने कहा, ‘‘मैंने आज अदालत में बैठने का असामान्य और असाधारण कदम उठाया है क्योंकि चीजें बहुत आगे बढ़ चुकी हैं. न्यायपालिका को बलि का बकरा नहीं बनाया जा सकता.' इस पीठ में न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और संजीव खन्ना शामिल थे. पूर्व कर्मचारी ने अपने हलफनामे में दो घटनाओं का जिक्र किया है जब गोगोई ने कथित तौर पर उसका उत्पीड़न किया. दोनों ही घटनाएं कथिततौर पर अक्टूबर 2018 में हुईं. दोनों घटनाएं सीजेआई के तौर पर उनकी नियुक्ति के बाद की हैं. सुप्रीम कोर्ट के महासचिव संजीव सुधाकर कलगांवकर ने इस बात की पुष्टि की है कि अनेक न्यायाधीशों को एक महिला के पत्र प्राप्त हुए हैं.

साथ ही कहा कि महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप दुर्भावनापूर्ण और निराधार हैं. उन्होंने कहा,‘‘ इसमें कोई शक नहीं है कि ये दुर्भावनापूर्ण आरोप हैं.' अदालत ने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता "बेहद खतरे" में है. साथ ही कहा कि वह इस बात को मीडिया के विवेक पर छोडती है कि सीजेआई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में जिम्मेदार ढंग से पेश आना है. गौरतलब है कि इस पीठ का गठन उस वक्त किया गया जब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के संबंध में अधिकारियों को बताया. विशेष सुनवाई शनिवार सुबह शुरू हुई.

(इनपुट : भाषा)


बिहार के नवादा में कृषक की धारदार हथियार से आँख फोड़ कर हत्या

नवादा  जिले के रोह थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के एक किसान की शनिवार की अहले सुबह हत्या कर दी गयी. किसान की हत्या धारदार हथियार से चेहरे पर की गयी है. यह हत्या ताजपुर गांव से दूर बुधुवड़ खलिहान में की गयी है. मृतक खलिहान के बगल वाले खेत को पटवन करने के लिए वहां सोता था. पटवन करने के बाद खलिहान में बीती रात्रि को मृतक राजकुमार केवट सोये हुए थे. इसी बीच अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी. 

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसान की हत्या किसी भारी-भरकम धारदार हथियार से चेहरे पर तीन बार वार किये गये हैं. मृतक के शरीर पर चेहरे को छोड़कर कहीं और प्रहार नहीं किया गया है. मृत किसान की पहचान ताजपुर गांव के राजकुमार केवट रूप में की गयी है. हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के बेटे हरेंद्र निषाद ने बताया कि पिताजी करीब 10-15 दिनों से लगातार खलिहान में सो रहे थे. बीती रात्रि को करीब रात के 8:30 बजे के करीब पिताजी खलिहान में सोने गए थे सुबह करीब 8:00 बजे के करीब खलिहान से पिताजी नहीं उठने पर अपने छोटे भाई को पिताजी को उठाने के लिए भेजा गया. छोटा भाई ने वहां जाकर पिताजी की हालत देखा और रोने लगा. घटना की सूचना मुझे दी. छोटे भाई द्वारा सूचना दिये जाने पर तत्काल खलिहान जाकर पिताजी को देखा, तो उनके चेहरे पर तीन बार किसी धारदार हथियार से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गयी थी. मृतक के चेहरे मुंह नाक और आंख पर प्रहार करके हत्या कर दी गयी है. 

मृत राजकुमार केवट के तीन बेटे और चार बेटी हैं. मृतक की पत्नी सोना देवी का कहना है कि कोई हमारे पति को लौटा दे. वहीं, बेटा हरेंद्र निषाद, वीरेंद्र, डायमंड पिता की लाश को देख कर बार-बार बेहोश हो रहा है. पत्नी का कहना है कि 'अब के देखतै हो हमरा के और कैसे चलते हो हमार घरवा.' 

घटना के बाद स्थानीय थाना प्रभारी नीरज कुमार ने घटना की जांच की. वहीं, परिजनों ने पुलिस के वरीय अधिकारी की बुलाने की मांग को लेकर घंटों अड़े रहे और लाश को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया. घटना की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ विजय कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में पूरी जानकारी ली. स्थानीय लोगों कुछ इसी तरह की घटना वर्ष 2003 में ताजपुर गांव में हुई थी. उस कांड में हत्यारे का आज तक पता नहीं चल पाया. उससमय भी ताजपुर गांव के बदरुद्दीन नामक व्यक्ति की हत्या धारदार हथियाार से चेहरे पर वार करके की गयी थी. सदर एसडीपीओ विजय कुमार झा ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है. वहीं, अनुसंधान के बाद ही कुछ बताया जायेगा. वहीं, लाश को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.


Friday, April 19, 2019

मीडिया की आजादी से संबंधित एक सालाना रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में संचार माध्यमों की स्वतंत्रता में कमी दर्ज की गई है

 मीडिया की आजादी से संबंधित एक सालाना रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में संचार माध्यमों की स्वतंत्रता में कमी दर्ज की गई है।

मीडिया की आजादी से संबंधित एक सालाना रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मामले में भारत दो पायदान खिसक कर नीचे चला गया है।  सन 2019 के सूचकांक में रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स ने पाया कि पत्रकारों के खिलाफ घृणा हिंसा में बदल गई है जिससे दुनिया भर में डर बढ़ा है।  पैरिस स्थित रिपोर्टर्स सैन्स फ्रंटियर्स "आरएसएफ" या रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मीडिया की आज़ादी में 180 देशों में भारत अब 140वें नंबर पर  पहुंच गया है।  रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में चुनाव प्रचार का दौर पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक है। इस देश में चुनाव प्रचार के वक्त पत्रकार सबसे ज्यादा खतरे में होते हैं।  रिपोर्ट में पाया गया है कि दुनियाभर में पत्रकारों के प्रति दुश्मनी की भावना बढ़ी है। इस वजह से भारत में बीते साल अपने काम के दौरान कम से कम 6 पत्रकारों की हत्या कर दी गई।  रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय पत्रकारों को कई प्रकार के खतरों का सामना करना पड़ता है। विश्लेषण में आरोप लगाया गया है कि 2019 के आम चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा के समर्थकों द्वारा पत्रकारों पर हमले बढ़े हैं। हिंदुत्व को नाराज करने वाले विषयों पर बोलने या लिखने वाले पत्रकारों के खिलाफ सोशल मीडिया पर घृणित अभियानों पर चिंता जताई है।  इस वजह से भारत में बीते साल कई पत्रकारों की हत्या कर दी गई।

सूचकांक में कहा गया है कि भारत में प्रेस स्वतंत्रता की वर्तमान स्थिति में से एक, पत्रकारों के खिलाफ हिंसा है जिसमें पुलिस की हिंसा, माओवादियों के हमले, अपराधी समूहों या भ्रष्ट राजनीतिज्ञों का प्रतिशोध आदि सबकुछ शामिल है।  वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स के अनुसार प्रेस की आजादी के मामले में नॉर्वे शीर्ष पर है।  प्रेस की आजादी के मामले में भारत विगत की तुलना में दो पायदान फिसलकर 140वें पाकिस्तान तीन पायदान लुढ़ककर 142वें और बांग्लादेश चार पायदान लुढ़ककर 150वें स्थान पर है।   रिपोर्ट के अनुसार नॉर्वे लगातार तीसरे साल पहले पायदान पर है जबकि फिनलैंड दूसरे स्थान पर है। ज्ञात रहे कि पैरिस स्थित रिपोर्टर्स सैन्स फ्रंटियर्स "आरएसएफ" या रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स एक गैर लाभकारी संगठन है।  यह संगठन दुनिया भर के पत्रकारों पर हमलों का दस्तावेजीकरण करने के लिए काम करता है। 

कांग्रेस छोड़ते वक्त राहुल गांधी को चिट्ठी में प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या लिखा

 

कांग्रेस की तेज-तर्रार प्रवक्ताओं में शुमार प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल हो गईं. इससे पहले इस्तीफा देने के लिए प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक भावुक पत्र लिखा है. प्रियंका ने कहा है कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और मर्यादा की बात करती है, लेकिन पार्टी के कई नेताओं के व्यवहार में ऐसा नहीं दिखता है.

प्रियंका ने लिखा है कि जिन लोगों ने मेरे खिलाफ अभद्रता की उन्हें फिर से पार्टी में शामिल कर लिया गया, तर्क दिया गया कि चुनाव में सभी की जरूरत है. उसी दिन मैंने तय कर लिया कि इस अपमान के बाद मुझे इस पार्टी से जाना चाहिए.


राहुल गांधी को लिखे पत्र में प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, "मैं ये इस्तीफा बेहद दुखी होकर लिख रही हूं, मैंने 10 साल पहले यूथ कांग्रेस मुंबई में ज्वाइन की थी, क्योंकि मैं पार्टी की विचारधारा, और आपके समावेशी, प्रगतिशील और उदार राजनीति में विश्वास करती थी."

मेरे बच्चों ने भी गालियां खाईं

प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे लिखा, " इन 10 सालों में पार्टी ने मुझे कई प्लेटफॉर्म दिए, जहां से मैं पार्टी की विचारधारा को आगे लेकर गई." प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी जब अपने सबसे निचले स्तर पर चली गई थी तो उन्होंने पूरी निष्ठा , समपर्ण और भावना के साथ कई प्लेटफॉर्म पर पार्टी का पक्ष रखा." प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, "मुझे आपको याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि पार्टी की सेवा करते वक्त मुझे कितनी निजी धमकियां मिली, मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई, मुझे गालियां मिली, इतना ही नहीं मेरे परिवार के सदस्यों को जिसमें मेरे बच्चे भी शामिल हैं उन्हें भी ये सब झेलना पड़ा."

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने इसके एवज में कभी पार्टी से पुरस्कार या प्रतिफल की अपेक्षा नहीं की. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उनकी उम्मीदों का सम्मान करेगी.


प्रियंका आगे लिखती हैं, "पिछले कुछ सप्ताह में कुछ चीजें हुई, जिससे मुझे लग गया कि मेरी सेवाओं का पार्टी में महत्व नहीं रह गया है, और मैं ऐसी जगह पहुंच गई जहां से वापस नहीं आया जा सकता. साथ-साथ मुझे ये भी एहसास हो रहा है कि मैं जितना ज्यादा वक्त मैं कांग्रेस को दूंगी वो मेरी खुद की प्रतिष्ठा और मर्यादा की कीमत पर होगा."

प्रियंका ने राहुल को लिखा, "जिन चीजों से मुझे निराशा हो रही है वो ये है कि जहां पार्टी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की बात की जाती है, आप भी इनके हक में बात करते हैं, लेकिन यही चीज पार्टी के कुछ नेताओं के व्यवहार में नहीं दिखती है. जब मैं पार्टी के लिए आधिकारिक दौरे पर थी तभी मेरे साथ एक गंभीर, घटना हुई, लेकिन पार्टी ने इसे नजरअंदाज कर दिया. इस घटना के बाद मुझे यकीन हो गया कि अब मेरे लिए आगे बढ़ने का वक्त हो गया और मुझे कांग्रेस से बाहर फोकस करना चाहिए."


राहुल को आगे के लिए शुभकामना देते हुए प्रियंका ने कहा कि उनके मन में राहुल गांधी लिए अपार श्रद्धा और शुभ कामना है, वे पार्टी के सभी नेताओं का आभार जताना चाहेंगी, जो उनके साथ खड़े रहे, उनका उत्साह बढ़ाया. प्रियंका ने आखिर में लिखा है कि उन्हें तत्काल कांग्रेस पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त किया जाए.


बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस को खून पसीना देने वालों की जगह इस पार्टी में गुंडों को तवज्जो दी जा रही है. प्रियंका ने कहा था कि पार्टी के लिए उन्होंने गालियां खाईं, लेकिन इसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही उन्हें ही धमकियां दीं, जो लोग धमकियां दे रहे थे, वो बच गए उनका बिना किसी कार्रवाई के बच जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं. प्रियंका के साथ बदसलूकी का मामला उनके मथुरा दौरे से जुड़ा है, जब उन्होंने राफेल से जुड़ा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था.

गिरिडीह नगर थाना में एनडीए प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश चौधरी, आजसू जिलाध्यक्ष व विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्ज

गिरिडीहः अनुमति के बगैर नगर निगम के खम्भों पर आजसू प्रत्याशी के चुनावी होर्डिंग्स लगाने के मामले में सदर अंचलाधिकारी रवीन्द्र सिन्हा के आवेदन पर गिरिडीह नगर थाना में एनडीए प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश चौधरी, आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव व बैनर प्रकाशित करने वाली एजेंसी ऑरेंज मीडिया के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्ज कर लिया गया है।


इस बाबत नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि प्रत्याशी समेत तीनों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लघंन का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। बताया गया कि शहर में नगर निगम के खम्भों आजूस प्रत्याशी की होर्डिंग्स बिना अनुमति के ही लगा दिया गया था।

बताया गया कि पूरे मामले की जांच के उपरांत ही यह कदम उठाया गया है।दरअसल एनडीए प्रत्यासी के प्रचार के लिए दो चार दिन से शहर के कई स्थानों पर निगम के लगाएं पोलों पर अवैध तरीके होर्डिंग्स टांग दिया गया था। इस मामले को लेकर कई दलों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।


शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिन्हा को जाँच के आदेश दिए जिसके बाद सीओ के आवेदन पर एनडीए प्रत्याशी समेत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।


हालांकि गुरुवार शाम से निगम भी अभियान चलाकर होर्डिंग्स को हटाने का काम कर रही थी। लेकिन जिला प्रशासन के इस कदम ने एनडीए की मुश्किलें बढ़ा दी है। फिलहाल इस मामले से पार्टी लीडरशिप में अनुभवहीनता को आजसू पार्टी की किरकिरी भी हो रही है।

मुंबई उत्तर कांग्रेस प्रत्याशी बॉलीवुड अभिनेत्री ने पीएम के बायोपिक का उड़ाया मजाक, कहा इन पर तो कॉमेडी फ़िल्म बननी चाहिए

मुंबई उत्तर लोक सभा सीट की कांग्रेस प्रत्याशी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन पर और उनके अधूरे वादों पर कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए थी. विवेक ओबेरॉय स्टारर यह बायोपिक पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान इसकी रिलीज पर रोक लगा दी. उर्मिला मातोंडकर ने कहा, 'इससे बुरा क्या हो सकता है कि लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री ने पांच साल में एक संवाददाता सम्मेलन तक नहीं किया.' 

अभिनेत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत स्तर पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे का समर्थन करती हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है. उन्होंने कहा, 'व्यक्तिगत स्तर पर मैं मराठी मुद्दे का पूर्ण समर्थन करती हूं और हमेशा करूंगी. मेरा समर्थन करने के लिए मैं राज ठाकरे को धन्यवाद देती हूं.' मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना हैं. 

उर्मिला मातोंडकर मुंबई नॉर्थ से लड़ेंगी चुनाव तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोले- जमानत भी नहीं बचा पाएंगी...

बता दें कि उत्तर मुंबई लोकसभा सीट (North Mumbai Loksabha Seat) से गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) की टक्कर का कोई नेता नहीं मिलने पर कांग्रेस (Congress) ने एक बार फिर फिल्मी चेहरा मैदान में उतारा था. साल 2004 में एक तरफ राम नाईक थे तो दूसरी तरफ अभिनेता गोविंदा (Govinda) थे. तब राजनेता के कार्यों पर अभिनेता की लोकप्रियता भारी पड़ी थी. गोविंदा ने तकरीबन 40 हजार मतों से राम नाईक के विजय रथ को रोककर इतिहास रचा था. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच को लेकर चुनाव आयोग ने आईएएस अधिकारी को किया निलंबित

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच को लेकर चुनाव आयोग ने आईएएस अधिकारी को जहां निलंबित किया है, वहीं अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने हेलीकॉप्टर की जांच के दौरान आपा खोते नज़र आ रहे हैं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र प्रधान हेलीकॉप्टर की जांच के लिए आए फ्लाइंग स्क्वाड और पुलिस के साथ झगड़ा कर रहे हैं।


 धर्मेंद्र प्रधान मोदी की जनसभा में शामिल होने वाले थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री जांच दल को धमकियां दे रहे हैं और आख़िरकार उन्होंने फ्लाइंग स्क्वाड को अपना काम नहीं करने दिया।

वहीं सोशल मीडिया पर एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उसी दिन राउरकेला में फ्लाइंग स्क्वाड को बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के हेलीकॉप्टर की जांच करते दिखाया गया है।

 देखा जा सकता है कि पटनायक जांच दल के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने मोदी के हेलिकॉप्टर की जांच के आरोप में एक आईएस अधिकारी के निलंबन की आलोचना करते हुए पूछा है कि मोदी ऐसा क्या लेकर चलते हैं कि उन्हें जांच से इतना डर है।

 कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'एक अधिकारी को वाहनों की जांच करने पर चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया। हालांकि नियम के तहत पीएम के वाहन को तलाशी से कोई छूट नहीं है। मोदी अपने हेलीकॉप्टर में क्या लेकर चलते हैं कि वह भारत को नहीं दिखाने चाहते?

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोस्टल हाईवे पर कुछ सशस्त्र लोगों ने बसों से उतारकर 14 यात्रियों को गोलियों से भून दिया

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मकरान क्षेत्र में कोस्टल हाईवे पर कुछ सशस्त्र लोगों ने बसों से उतारकर 14 यात्रियों को गोलियों से भून दिया।

संचार माध्यमों के अनुसार बुधवार की रात सीमा सुरक्षा बलों की वर्दियां पहने हुए लगभग 15 सशस्त्र लोगों ने पाकिस्तान के महानगर कराची से गवादर आने जाने वाली बसों को रोकर यात्रियों के आईडी चेक किये।  बाद में 14 यात्रियों को एक स्थान पर एकत्रित करके गोलियों से भून दिया।  बलूचिस्ताना के पुलिस प्रमुख ने इस घटना को टारगेट किलिंग बताया है।  बलोचिस्तान के गृह सचिव का कहना है कि मारे गए लोगों में नेवी और तटरक्षक बलों के सैनिक शामिल थे।

ज्ञात रहे कि पाकिस्तान के बलूचिस्ताान प्रांत में टारगेट किलिंग की यह कोई पहली घटना नहीं है।  विगत में वहां पर इस प्रकार की कई घटनाएं घट चुकी हैं।  अभी पिछले सप्ताह में ही बलूचिस्तान के केन्द्रीय नगर कोएटा के हज़ार गंजी क्षेत्र की सब्जीमंडी में किये जाने वाले विस्फोट में 20 से अधिक लोग मारे गए थे जिनमें अधिकांश शिया मुसलमान थे।

Thursday, April 18, 2019

कभी दादा थे मुख्य मंत्री ; भोला पासवान शास्त्री के पोते कर रहे हैं मजदूरी

पटना. बिहार के तीन बार और पहले दलित मुख्यमंत्री रहे भोला पासवान शास्त्री का परिवार आज की तारीख में गरीबी का दंश झेल रहा है। राज्य के पूर्णिया में बस स्टैंड से कुछ ही दूर मजदूरों की मंडी लगती है। वहां काम के इंतजार में खड़े होने वाले गरीब मजदूरों में बसंत और कपिल पासवान भी शामिल रहते हैं।

बसंत और कपिल पासवान बिहार के पहले दलित मुख्यमंत्री रहे भोला पासवान शास्त्री के पोते हैं। ये लोग प्रतिदिन पूर्णिया के केनगर प्रखंड के बैरगाछी से काम की तलाश में 14 किलोमीटर की दूरी तय करके मजदूरों की मंडी आते हैं। दिनभर मजदूरी करते हैं और लौट जाते हैं। दरअसल भोला पासवान की कोई संतान नहीं थी, उनकी जिंदगी के सहारे उनके भाईयों के बच्चे ही रहे। भोला पासवान को मुखाग्नि देने वाले उनके भतीजे विरंची पासवान भी अब बूढे हो चुके हैं।

विरंची पासवान कहते हैं कि मेरी और मेरे बच्चों की पूरी जिंदगी मजदूरी करते हुए कट गई। बहुत मुश्किल से राशन कार्ड मिला है, लेकिन यह भी एक ही है। बेटे तीन हैं इसलिए हमको तीन राशन कार्ड दिलवा दीजिए, जिंदगी थोड़ी आसान हो जाएगी।

इस परिवार के पास अपनी कोई जमीन नहीं है। इस परिवार का कहना है कि गांव में भोला पासवान का स्मारक बनाने के लिए तीन डेसीमिल जमीन सरकार को दे दी। विरंची पासवान कहते हैं कि जब डीएम साहब ने कहा कि आपके चाचा का स्मारक बनेगा, तो हमने जो थी वह जमीन भी खुशी में दे दी, क्या करते?

विरंची पासवान के पोते-पोतियां पास के ही भोला पासवान प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते है। विरंची के बेटे बसंत पासवान गुस्से से कहते हैं कि हर साल 21 सितंबर को भोला बाबू की जयंती रहती है, तो प्रशासन को हमारी याद आती है। इसमें कोई दो राय नहीं कि नेताओं के इस धनबल और बाहुबल के बीच सादगी, सरलता और ईमानदारी से जीने वाले भोला पासवान शास्त्री जैसे नेता भी थे।

चतरा - निर्दलीय प्रत्याशी अयुब खान ने चतरा सिमरिया विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जन सम्पर्क अभियान


कहा -एक बार मौका दें सड़क की आवाज संसद तक उठाऊंगा।

कहा -बाहरी सांसदों ने यहाँ ठगने का काम किया है।

कहा -स्थानीय के नाते मौका दें आपके बीच का हूँ हमेशा रहूंगा 


चतरा - चतरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी अयुब खान ने चतरा सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में  जन सम्पर्क अभियान चलाया तथा बैठक किया।

इस मौके पर लोगों ने अयुब खान को फूल माला से पुरजोर स्वागत किया ၊

इसके पूर्व चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के  दर्जनों गांवों में  जन सम्पर्क अभियान चलाया गया।  बैठक में शामिल लोगों से कहा कि मैं समस्यायों का समाधान को लेकर लगातार संघर्षरत रहा हूं, आगे भी करता रहूंगा, , संसद में आवाज बनुंगा, आज तक जितने भी क्षेत्र में सांसद बने सभी ने लोगों की उपेक्षा की, उनके भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया, बदलाव के लिए क्षेत्र की बेहतरी के लिए हमे मौका दें, आपको शिकायत करने का अवसर नहीं देंगे ၊ बैठक में  मो आसीफ , मो रीजवान, मो असलम, मो हसीबुल, मो नसीम, मो फरहान, मो सोनु, मो अनवर, मो सरवर, खान, पचु ग़झु, बब्लु खान, रमजान साई चिस्ती, बादशाह खान, व अन्य लोग शामिल थे।

अंचलकर्मी पर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप, फेसबुक पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ में किया था पोस्ट

बिशुनपुर अंचल कार्यालय के सहायक सिद्धार्थ गौतम ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खलनायक के रूप में पेश करते हुए बीजेपी के खिलाफ प्रचार करने का काम किया जा रहा था। जिसकी जानकारी बिशुनपुर भाजपा मंडल के लोगों को मिली तो उन्होंने तत्काल फेसबुक का स्क्रीन शॉट मार कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देते हुए कहा कि अंचल कार्यालय के सहायक सिद्धार्थ गौतम जो एक सरकारी कर्मी है उनके द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदी फिल्म नायक के खलनायक अमरीश पुरी के रूप में दिखाकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव में माहौल बिगड़ने का काम किया जा रहा है। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपाइयों ने तत्काल सिद्धार्थ गौतम को चुनाव कार्य से हटाते हुए उस पर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार सिन्हा ने तत्काल भाजपाइयों द्वारा दिए गए आवेदन को आईटी सेल तथा उपायुक्त को भेज दिया गया। इस संबंध में प्रखंड विकास अधिकारी ने कहा कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को किसी पार्टी के समर्थन या खिलाफ में प्रचार करने का कोई अधिकार नहीं है अगर कोई इस प्रकार का कार्य करता है। तो वह गलत है।उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर अंचल कर्मी सिद्धार्थ गौतम के द्वारा मामले को तूल पकड़ता  देखते हुए तत्काल अपने पेज से उक्त पोस्ट को मिटा दिया गया। बिशुनपुर प्रखंड में यह पहला मौका है जो सोशल साइट के आधार पर किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

गिरिडीह के पीरटांड़ में 'आप' कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, दो दिन पूर्व झामुमो कार्यकर्ता की हुई हत्या

गिरिडीह ၊ डुमरी ၊ पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी हरलाडीह मुख्य पथ के चिरकीया नदी के बांध पंचायत के केंदुआडीह सोनुआ बेसरा का 25 वर्षीय पुत्र चिड़का बेसरा की हत्या  रात्रि गोली मारकर कर दी गई।हत्या के कारणों का पुलिस कुछ भी खुलासा नहीं कर रही है।पीरटांड़ पुलिस का कहना है कि अभी अनुसंधान जारी है।एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह से पूछे जाने पर कहा कि कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।                        हालांकि दबी जुबान से ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने ही हत्या की है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि रात को हथियारों से लैस कुछ बंदूकधारी  घर आए और उसे पकड़ कर लेते चले गए।उसके भाई का कहना है कि वह डुमरी कॉलेज में पढ़ाई करता था साथ ही वह आप पार्टी का कार्यकर्ता भी था, इसकी हत्या क्यों की गई यह हमसबों को पता नहीं है। पुलिस शव को अपनेकब्जे में लेकर थाना ले आई और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया।पुलिस हर बिन्दु पर जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है जबकि ग्रामीणों में दहशत है। बता दें कि दो दिन पूर्व भी डुमरी थाना क्षेत्र के कानाडीह निवासी चुड़का सोरेन की हत्या माओवादियों ने गोली मारकर दी थी।

जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव को ले माओवादी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दहशत फैलाने में जूटी है।

गौस अली साहब के मजार चिरुवॉ में होती है मुरादे पुरी

गिरिडीह जिले केसरिया प्रखण्ड अन्तर्गत चिरुवाँ शरीफ स्थित बाबा गौस अली मजार मे वर्षो से लोग यहाँ पहूंच कर अपनी मन्नतें मांगते है और लोगों की मुरादें पूरी होने के बाद बाबा गौश अली मजार पर चादरपोशी की जाती है ।बता दे कि चिरूवां शरीफ मजार मे देश भर के कोने कोने से लोग यहां पहुंच कर मन्नतें मांगते है ।बुधवार को अंतिम व तीसरे दिन उर्स मेले के 39 वां मनाने को लेकर लोगों की भीड उमड़ पडी।वहीं मौलाना मुख्तार अहमद ने बताया कि सैयद  गौश अली शाह बाबा ने 1981 में पर्दा किये थे।जिसके बाद शाह बाबा के अनुयायी ने आपसी सहयोग से मजार का निर्माण करवाया ।इसके बाद से लगातार उर्स मेले का आयोजन किया  जा रहा है । प्रतिवर्ष लोगों का बढ़ता जा रहा है । 

बाबा गौश अली के कमेटी के अध्यक्ष इक़बाल अंसारी ने बताया कि यहां चिरूवां मजार शरीफ मे देश के कोने कोने तथा राज्य के कई हिस्सों से लोग अपनी मुरादों को लेकर गौश अली के दरबार मे पहूंचते है और उर्स मेले में लाखो लोगो की भीड आती है ၊ लेकिन दुर्भाग्य है कि यहां के लोगों को बेहतर सुविधा सरकार के तरफ से नहीं  मिल पाती है ।इस चिल चिलाती धुप मे लोग पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकते रहते है।साथ ही इतनी भीड़ होने के बावजूद भी एक भी सरकारी शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है। आश्चर्यजनक है कि  जनप्रतिनिधियों के कानों पर जूँ भी नहीं रेगती ।

बता दे कि चिरूवाँ शरीफ के निवासी  हाल ही में चयनित हुए नये सब इंस्पेक्टर सफी अंसारी ने बाबा साहब के मजार चादर भेजवाकर देश में शांति अमन चैन की दुआ मांगी ၊


Wednesday, April 17, 2019

विश्व धरोहर ज्ञान भूमि बोधगया में दाईजोकियो मंदिर 80 बुद्ध मूर्ति प्रागंण में यात्रियों के लिए लगाया शीतल जल फ्रिज

रिपोर्टः दिनेश कुमार पंडित

बिहार के विश्व धरोहर ज्ञान भूमि बोधगया में ओरिएंटल बैंक आॅॅफ काॅमर्स के सहयोग से दाईजोकियो मंदिर. 80 फीट बुद्ध मूर्ति प्रागंण मेंयात्रियों के लिए शीतल पेय फ्रिज लगाया।  बीटीएमसी के सचिव एन दोरजे, मुख्य पुजारी चालिन्दा व बैंक के सहायक महाप्रबंधक सह बिहार प्रभारी आरएल दास के द्वारा इसका विधिवत फिता काटकर उद्घाटन किया।बोधगया शाखा प्रभारी धीरज कुमार वर्मा ने अतिथियों को खादा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आगरा से बोधगया भ्रमण को पहुंचे एसबीआई के पूर्व अधिकारी रामेश्वर नाथ टंडन व कुसुम टंडन ने कहा कि मौजूदा समय में सभी जगह पेयजल की समस्या बन गई है। यहां काफी संख्या में तालाब है, जिसके लिए तालाब का सौन्दर्यीकरण कर पानी की सफाई और बेहतर रख रखाव से इस समस्या का सामना किया जा सकता है। इस मौके पर नप के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बीटीएमसी को बोधगया में शौचालय व पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था करने की बात कही । सहायक मुख्य प्रबंधक दास ने कहा कि बैंक द्वारा आम लोगों के सुविधा के लिए शीतल पेयजल फ्रिज लगाकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वह्न किया गया है। इस मौके पर किरण लामा, डा. कैलाश प्रसाद,बीटीएमसी पुजारी चालिंदा भन्ते,डाइजोकियो मंदिर सचिव किरण लामा के साथ -साथ श्रद्धालू तथा यात्रियों पिने सुविधा मिलेगा ।

राजस्थान में सडक हादसे मे घायल सूरज की इलाज के दौरान रिम्स में मौत

   फोटो:-मृतक सुरज महतो का फाइल फोटो  बगोदर/गिरिडीह:-राजस्थान के जलौर जिला के भीनमाल मे सडक दुर्घटना में बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पूर्वी पंचायत के सुदरूटांड गांव निवासी सूरज महतो 30 वर्ष पिता स्व हेमलाल महतो की मौत ईलाज के दौरान मंगलवार रात रांची के रिम्स हो गया।बताते चलें कि विगत 25 फरवरी 2019 को बोलेरो पिकअप वैन मे सवार होकर काम करके वापस डेरा लौट रहे थे कि इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर  जलौर जिला के भीनमाल थाना क्षेत्र में पलट गई थी।जिससे वहाँ करीब आधा दर्जन भर लोग घायल गए ।जबकि इसी गांव के दो मजदूर बासुदेव साव 45 वर्ष व राजु महतो 20 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। वहीं सूरज महतो के माथे में गंभीर चोट लगी थी जिसे गुजरात के मेसयाना के आस्था आईसीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहाँ परिजनों ने ईलाज मे लगभग 9 लाख रूपये खर्च किये।जिसके बाद पैसे के अभाव में डेढ़ महीने बाद उन्हें गुजरात से लाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया।

 जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।घटना से परिजनों मे दुख का पहाड़ टूट पड़ा । परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया।मृतक युवक चार भाईयों मे सबसे बड़ा था और अपने पीछे पत्नी बसंती देवी व दो पुत्र दीवान कुमार 8र्वष व धीरज कुमार 5 वर्ष को छोड़ गया है। बता दे इधर शव पहुंते ही गाँव के ग्रामीणों सहित कई संगठन के समाजिक कार्यक्रता घर पहुँच कर परिवार को सांत्वना दिए, तथा आर्थिक सहयोग पुर्व किए हैं, वहीं परिजनो में इलाज के बाद से आर्थिक स्थिति काभी दयनीय हो गया၊हद तक एम्बूलेंस के भाडे की जुगाड नही हो रही थी ,जहाँ समाज के महान अनुभवों ने एम्बुलेंस को भाडे देकर समाज का एक अलग पहचान बनाया है၊ बता दे की बेको में पहले से ही लोग समाज के प्रति जीवन जीते हैं၊ वहीं सांत्वना देने वाले समाजिक लोगो में जिला परिषद सदस्य गाजेन्द्र महतो, मुखिया टेकलाल चौधरी पंसस भगिया देवी भुनेश्‍वर महतो कमोद यादव, हिरामण महतो हरिलाल महतो, भुनेश्वर महतो पुरन महतो, बुलाकी महतो नारायण महतो


फोटो:-मृतक सुरज महतो का फाइल फोटो  

जैन धर्म के 24 वें तीर्थकार स्वामी महावीर का जन्म चैत्र मास के शुक्ल त्रयोदशी तिथि पर विशेष

 जैन समुदाय के लिए महावीर जयंती का विशेष महत्व होता है।  जैन धर्म के 24 वें तीर्थकार स्वामी महावीर का जन्म चैत्र मास के शुक्ल त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। महावीर जयंती जैन समुदाय द्वारा भगवान महावीर के जन्म की खुशी में उत्सव के रूप में मनाते हैं। 

 पंचशील सिद्धान्त के प्रर्वतक और जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर महावीर अहिंसा के प्रमुख ध्वजवाहकों में से एक है।

 महावीर जयंती कठिन तपस्या से जीवन पर विजय प्राप्त करने का त्योहार है। महावीर जयंती पर जैन मंदिरों मे भगवान महावीर की मूर्ति का विशेष रूप से अभिषेक किया जाता है। 

भगवान महावीर का जन्म लगभग 600 वर्ष पूर्व चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन हुआ था। भगवान महावीर के पिता का नाम महाराज सिद्धार्थ और माता का नाम महारानी त्रिशला था। महावीर बचपन से ही बड़े तेजस्वी और साहसी बालक थे।

गृहस्थ जीवन त्याग करने के बाद महावीर ने साढ़े 12 सालों तक कठोर तपस्या की फिर वैशाख शुक्ल दशमी को ऋजुबालुका नदी के किनारे साल के पेड़ के नीचे उनको 'कैवल्य ज्ञान' की प्राप्ति हुई थी। महावीर के जन्म को कल्याणक के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन जैन मंदिरों में महावीर की मूर्तियों को अभिषेक किया जाता है इसके बाद मूर्ति को रथ पर स्थापित करके शहर में जुलूस निकाला जाता है।

भगवान महावीर ने जीवन में कई उपदेश दिया था। महावीर स्वामी अहिंसा के पुजारी थे उनका मानना था कि इस दुनिया में जितने भी जीव है उन पर कभी भी हिंसा नहीं करनी चाहिए। भगवान महावीर का कहना है कि मनुष्य को कभी भी असत्य का मार्ग नहीं अपनाना चाहिए। मनुष्य को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। महावीर स्वामी ने ब्रह्राचर्य के बारे में बताया है कि उत्तम तपस्या,ज्ञान ,संयम और  विनय ब्रह्राचर्य की जड़ है।

भगवान महावीर के अनमोल विचार

- आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है। असली शत्रु अपने भीतर रहते हैं। वे शत्रु हैं- लालच, द्वेष, क्रोध, घमंड और आसक्ति और नफरत। 


- मनुष्य के दुखी होने की वजह खुद की गलतिया ही है, जो मनुष्य अपनी गलतियों पर काबू पा सकता है वहीं मनुष्य सच्चे सुख की प्राप्ति भी कर सकता है।


- महावीर हमें स्वयं से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। वे कहते हैं- स्वयं से लड़ो, बाहरी दुश्मन से क्या लड़ना? जो स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेगा उसे आनंद की प्राप्ति होगी।

- आत्मा अकेले आती है अकेले चली जाती है, न कोई उसका साथ देता है न कोई उसका मित्र बनता है।

- आपात स्थिति में मन को डगमगाना नहीं चाहिये


- खुद पर विजय प्राप्त करना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है।

 

जे.जे. इग्लिश मीडियम्  स्कूल, मधुबन में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी जी की जयंती मनाते बच्चे,  शिक्षकगण ၊

जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थकर भगवान महावीर के 2617वी जयन्ती पर जैन उच्च विद्यालय मधुबन ने प्रभात फेरी निकाली

जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थकर भगवान महावीर के 2617वी जयन्ती 17 अप्रैल 2019को जैनियों की पवित्र धरती मधुबन में जैन उच्च विद्यालय मधुबन के छात्र छात्राओं ने विद्यालय प्रधानाचार्य परमेश्वर झा, शिक्षक चंदन तिवारी, अनूप कुमार, शिक्षिका दिब्या कुमारी, लिपिक प्रबीर माजी, आदेश्पाल आसीम कुमार माजी एवं धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ प्रभात फेरी निकाली ।  

विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अहिंसा परमो धर्मः,जियो और जीने दो एवं जैन धर्म की जयकारे के साथ विद्यापीठ में स्थित कमल मंदिर में आचार्यश्री पदम् प्रभ सू म स की मूर्ति एवं भगवान महावीर की मूर्ति का विद्यालय प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकों ने अगरबत्ती, दीप एवं पुष्प से अभिषेक किए । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए भगवान महावीर के उपदेश को बताए और उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी ।  

            उन्होंने कहा कि भगवान महावीर एक ऐसे तीर्थकर थे जिनके बताए मार्ग पर आज पूरा विश्व  चल रहा है ।

मुख्यमंत्री रघुबर दास लोहरदगा के पेशरार में करेंगे पदयात्रा


मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास कल दिनांक 18.04.2019 को गुमला और लोहरदगा जाएंगे। इस क्रम में मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:30 बजे गुमला के बिशुनपुर प्रखंड स्थित कसिरा प्रोजेक्ट हाई स्कूल मैदान और सिसई प्रखंड स्थित थाना मैदान में अपराह्न 1:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। 

पेशरार में करेंगे पदयात्रा

मुख्यमंत्री सिसई और बिशुनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद लोहरदगा जिला स्थित पेशरार जाएंगे।पेशरार में मुख्यमंत्री अपराह्न 3:00 बजे पदयात्रा में भाग लेंगे। मालूम हो कि 2014 से पूर्व पेशरार को नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। लेकिन वर्त्तमान सरकार की पहल पर पेशरार को बिजली, सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित किया गया। दूसरी ओर सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों के अथक प्रयास से आज पेशरार उग्रवाद मुक्त है। कल तक जहां उग्रवादियों की चहलकदमी से भय का माहौल था, आज वहां भय का स्थान खुशहाली ने ले लिया है।

मुख्यमंत्री पदयात्रा के बाद देर शाम जमशेपुर जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम जमशेदपुर में निर्धारित है।

हज़ारीबाग से भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा है 'धनकुबेर' : 5 साल में संपत्ति में 21 करोड़ से ज्यादा का इजाफा, जयंत के पास 2.15 करोड़ की कलाकृतियां, 24 लाख की घड़ियां

 

भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों ही खेमे शायद ये जरूर मानते हैं कि चुनाव लड़ना कोई सस्ता खेल नहीं। दोनों ओर से प्रत्याशियों की घोषणा पूरी हो चुकी है। घोषित प्रत्याशियों के पिछले चुनावों के दौरान दायर शपथ पत्र बताते हैं कि दोनों ही पक्षों के 57% प्रत्याशी करोड़पति हैं। हालांकि इनमे से हज़ारीबाग सीट पर भाजपा सांसद सह उम्मीदवार जयंत सिन्हा की संपत्ति इतनी है, की झारखंड के सभी उम्मीदवारों की कुल चल अचल संपत्ति भी मिला दी जाये, तो वो जयंत सिन्हा की संपत्ति का एक तिहाई तक भी भी नहीं होगा। हैरान हो गए न आप। जी हां, भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा की कुल संपत्ति सुनकर आपको यकीन नहीं होगा की ये माननीय झारखंड में जनता की सेवा करने वाले जनप्रतिनिधि है। यहां तक की जयंत सिन्हा की संपत्ति झारखंड में कांग्रेस के सबसे अमीर सांसद प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय से भी 13 गुना ज्यादा है। जयंत के पास 2.15 करोड़ की कलाकृतियां, 24 लाख की घड़ियां और 12.5 लाख कीमत के कफलिंक्स भी हैं।


77.07 करोड़ है जयंत सिन्हा की संपत्ति :

जयंत सिन्हा के 2014 में दायर शपथ पत्र के मुताबिक उनकी संपत्ति 55 करोड़ से भी ज्यादा है। जबकि बुधवार को दायर उनके नामांकन पत्र के मुताबिक उनकी संपत्ति करीब डेढ़ गुना बढ़कर 77.07 करोड़ हो गई है। महागठबंधन की ओर से उतरे प्रत्याशियों में सबसे अमीर सुबोधकांत सहाय हैं। रांची के रण में उतरे सहाय का 2014 का शपथ पत्र बताता है कि उनकी कुल संपत्ति 5.89 करोड़ है। जयंत सिन्हा की कुल संपत्ति इससे 13 गुना ज्यादा है। 

पांच साल में 21 करोड़ तक बढ़ गयी जयंत की संपत्ति :

झारखंड के चुनाव मैदान में सबसे अमीर उम्मीदवार जयंत सिन्हा की संपत्ति पिछले 5 साल में करीब डेढ़ गुना बढ़ गई। 2014 में उनकी कुल घोषित संपत्ति 55.68 करोड़ थी। 2019 चुनाव के लिए दिए शपथ पत्र में उन्होंने 77.07 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। यानी जयंत की संपत्ति में पांच साल में 21.39 करोड़ का इजाफा हुआ।

नक्सलियों ने की 'आप' कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या , क्षेत्र में दहशत का माहौल

डुमरी:पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी हरलाडीह मुख्य पथ के चिरकीया नदी के बांध पंचायत के केंदुआडीह सोनुआ बेसरा का 25 वर्षीय पुत्र चिड़का बेसरा की हत्या बीती रात्रि गोली मारकर कर दी गई।हत्या के कारणों का पुलिस कुछ भी खुलासा नहीं कर रही है।पीरटांड़ पुलिस का कहना है कि अभी अनुसंधान जारी है।एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह से पूछे जाने पर कहा कि कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि दबी जुबान से ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने ही हत्या की है।वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि रात को हथियारों से लैस कुछ बंदूकधारी  घर आए और उसे पकड़ कर लेते चले गए।उसके भाई का कहना है कि वह डुमरी कॉलेज में पढ़ाई करता था साथ ही वह आप पार्टी का कार्यकर्ता भी था, इसकी हत्या क्यों की गई यह हमसबों को पता नहीं है।पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया।पुलिस हर बिन्दु पर जांच कर रही है।वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है जबकि ग्रामीणों में दहशत है।

बता दें कि दो दिन पूर्व भी डुमरी थाना क्षेत्र के कानाडीह निवासी चुड़का सोरेन की हत्या माओवादियों ने गोली मारकर दी थी। जिस पर महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी सह स्थानीय डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने मृतक को अपने पार्टी का कार्यकर्ता बताया था ၊ जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव को ले माओवादी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दहशत फैलाने में जूटी है।

पिस्तौल और पाँच गोली के साथ कुख्यात अपराधी चुनचुन सिंह गिरफ्तार

लखीसराय से संतोष कुमार गुप्ता ၊

 लखीसराय ၊ कोटा से फरार बेगूसराय जिला के कुख्यात अपराधी एवं चर्चित रामदीरी के मुखिया मुन्ना सिंह की  हत्या के मामले में चुनचुन सिंह को गिरफ्तार किया गया अपराधी के पास से एक देसी पिस्तौल 5 जिंदा कारतूस एक खोका एवं एक मोबाइल बरामद हुआ अपराधी चुनचुन सिंह पिपरिया थाना के बलीपुर एक व्यक्ति की हत्या करने की नियत से आया था ၊ 

उसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी और पिपरिया थाना अध्यक्ष बैभब कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस अपराधी पर हत्या लूट रंगदारी डकैती अन्य मामलों में फरार चल रहा था छापेमारी दल के नेतृत्व कर रहे पदाधिकारी को एसपी कार्तिकेय शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।


Tuesday, April 16, 2019

चतरा लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अयुब खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव घोषणा पत्र किया जारी

अयुब खान का चुनाव घोषणापत्र जारी।

दिनांक 16 अप्रैल 2019

चंदवा - चतरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी अयुब खान ने मयुर होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर 2019 के चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

घोषणा पत्र की मुख्य बातें

(1) टोरी जंक्शन स्टेशन एन एच 99 पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज के लिए मेरे द्वारा चलाए जा रहे संघर्ष को और तेज किया जाएगा। तथा सांसद में आवाज पहुँचाया जाएगा।

(2) लातेहार जिले की प्रखंड चंदवा स्थित अभिजीत एवं एस्सार पावर प्लांट चालू कराने के लिए सड़क से लेकर संसद तक आवाज बुलंद किया जाएगा

(3) एससी, एसटी को वन पट्टा दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।

(4) चतरा संसदीय क्षेत्र के हरेक नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, सड़क, सुरक्षा आदि जन समस्याओं के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

(5) किसानों, गरीबों, मेहनतकश मजदूरों, बेरोजगार नौजवानों की बेहतरी के लिए लगातार संघर्ष करेंगे।

(6) धर्मनिरपेक्षता का सिद्घांत और संविधान तथा जनतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के साथ साथ दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, ओबीसी समेत सभी समुदायों की हिफाजत के लिए काम करना।

(7) प्रस्तावित पलामू व्याघ्र परियोजना को रद्द कराने के लिए संघर्ष करना।

(8) पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पंचायत सचिवालय स्वंयसेवक, स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया के हक हकुक तथा स्थाई करन के लिए सांसद मे अवाज बुल़ंद किया जाएगा।

(9) कोयला ढ़ोने वाले गाड़ियों की एक्सीडेंट दुर्घटना से लोगों की मौत न हो इसके लिए काम करेंगे।

(10) किसानों की फसल बीमा का भुगतान कराने के लिए लड़ेंगे,शामिल है।

(11) चतरा लोकसभा क्षेत्र से लेकर चंदवा तक लोगो को कोयले की प्रदुषन से बचाने के लिए कोल कोरिडोर के रूप में बाईपास सड़क का निर्माण के लिए सड़क से लेकर संसद तक आवाज बुलंद किया जाएगा ၊

(12) संम्पूर्ण चतरा संसदीय क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं के लिए संघर्ष करेंगे।

टोरी रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से  लोग घंटों जाम में फंसे रहते  है, गंभीर रोगियों की मौत यहां हो रही है,आना जाना मुश्किल हो गया है, जन जीवन  प्रभावित  है,चतरा लोकसभा क्षेत्र तथा पलामु प्रमंडल की यह बड़ी समस्या है,इसके बाद भी सांसद ने इसकी अनदेखी की,बाधक बनकर खड़े रहे, सांसद की दोबारा जीत हुई तो ये ब्रिज बनने नहीं देंगे,

चतरा क्षेत्र की आधी आबादी प्रदुषन से त्रस्त है, अभिजीत एवं एस्सार पावर प्लांट बंद होने से हजारों लोगों की रोजगार कमाई छिन गया है, वन पट्टा के लिए ग्रामीणों को दौड़ाया जा रहा है, व्याघ्र परियोजना से लातेहार जिले के करीब दो सौ गांव प्रभावित होंगे,आम जनता की परेशानी कम होने के बजाय और बढ़ी है,प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सांसद ने चंदवा प्रखंड के ग्राम चटुआग को गोद लिया था, गोद लिए करीब एक वर्ष होने को है, लेकिन गांव में ईन्होंने कुछ नहीं किया, जब गोद लिए अपने गांव में सांसद कुछ नहीं कर सकते हैं तो क्षेत्र में क्या करेंगे ၊ कहा कि  यह खुद ही समझा जा सकता है, कोयला गाड़ियों की दुर्घटना से आम लोगों की मौत लगातार हो रही है, यह आपको तय करना है कि क्षेत्र की समस्यायों को समाधान करने में नाकाम रहने तथा मतदाताओं एवं क्षेत्र की उपेक्षा करने वाले सांसद व क्रॉसिंग पर चुप रहने वाले अन्य प्रत्याशियों को जिताएंगे या फ्लाई ओवर ब्रिज को लेकर लगातार संघर्ष करने वाले गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी को समझने वाले निर्दलीय प्रत्याशी अयुब को जिताएंगे, इस घोषणा पत्र में शामिल मुद्दों पर पिछले कई सालों से मै संघर्ष करता रहा हूं, आगे कहा इस घोषणा पत्र में शामिल मुद्दों पर पिछले कई सालों से मै संघर्ष करता रहा हूं, वोट करने समय आप रेलवे क्रॉसिंग की समस्या, जाम, और वहां जाम से हो रही मौत को जरूर एक बार याद करें।

इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, सुलेन्द्र गंझु, ललन राम, रसीद मियां, अजीज अंसारी, बैजनाथ ठाकुर, रमजान साई चिस्ती, मो0 शाहीद खान, मो0 सहाबुद्दीन समेत अन्य लोग मौजूद थे।

बस चालक का संतुलन बिगड़ा; अनियंत्रित बस ने पेड़ में मारी टक्कर ,दस लोग जख्मी

लखीसराय से संतोष कुमार गुप्ता

स्लगं -चालक का संतुलन बिगड़ा अनियंत्रित बस ने पेड़ में मारी टक्कर ,दस लोग जख्मी


लखीसराय ၊ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के झुलौना  गांव के समीप आज एक अनियंत्रित बस ने पेड़ में टक्कर मार दी जिसके कारण दस व्यक्ति घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव ट्रैवल्स सवारी बस शेखपुरा से चलकर लखीसराय की ओर आ रही थी कि अचानक चालक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिसके कारण दस लोग घायल हो गए जिनका  इलाज सदर अस्पताल लखीसराय में किया जा रहा है घायलों में से हसनपुर निवासी मुकेश सिंह कि 18 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी, शोभिनी गांव निवासी नागो मांझी की 50 वर्षीय पत्नी चुनका मांझी, लखीसराय बाजार समिति निवासी  24 वर्षीय शोभा देवी, शर्मा गांव निवासी सौरभ कुमार डकरा गांव निवासी बजरंगी सिंह उरैन निवासी समसूल अली हावरे निवासी सोनी कुमारी सुषमा निवासी मधुमिता देवी शिक्षा अजय कुमार सूर्यगढ़ा निवासी कन्हैया कुमार सहित दस व्यक्ति घायल थे सभी का इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव 2019 में महागठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाने को लेकर झामुमो ने की बैठक

 चक्रधरपुर ၊

लोकसभा चुनाव में म ၊हागठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाने को लेकर मंगलवार को आसनतलिया राखा स्थित कुड़माली भवन परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक विधायक शशिभूषण सामाड की नेतृत्व में संपन्न हुआ. बैठक में चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा व मनोहरपुर विधायक जोबा माझी मौजूद थी. बैठक के दौरान झामुमों के तीनों विधायकों ने महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई. विधायक श्री बिरूवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी भाजपा के विरोध में महागठबंधन द्वारा प्रत्याशी के रूप में गीता कोड़ा को खड़ा किया गया है. कांग्रेस पार्टी व प्रत्याशी द्वारा सभी घटक दलों के साथ बेहतर समंजस स्थापित कर आपसी तालमेल को बढ़ाना चाहिए. 

 विधायक श्रीमती माझी ने कहा कि भाजपा को हराना जरूरी है,क्योंकि भाजपा सरकार नई-नई नीति लागू कर राज्य के जनता को ठगने का काम किया है, जिससे लोग परेशान है. विधायक श्री सामाड ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा राज्य के जनता से पूर्व में किये गये वादे बेकार साबित हो गया है. झामुमो क्षेत्रिय पार्टी है. केंद्र से लेना-देना नहीं है. झामुमो क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर जनता के साथ हमेशा खड़ी रहती है. महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताने का काम किया जाएगा बशर्ते झामुमो को उचित सम्मान मिले . बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, परेश मंडल, कुदु जामुदा, गणेश लागुरी, जहांगीर हुसैन, सरबर नेहाल, मो फिरोज, अमर सिंह बोड्रा, प्रदीप महतो, जंगल सिंह गागराई, संजय हांसदा, भुदेव महतो, मंटु महतो, सूरज खंडाईत, कान्हु किशोर सिजुई, रामराय जोंको, परमेश बोदरा, रामराई बोदरा, कांदरू नायक, शरद नायक, शहदेव नायक, सुधीर नायक समेत काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.

तो क्या अपनी किडनी बेच कर लड़ेंगे चुनाव,आखिर क्यों ...............

पूर्व विधायक ने चुनाव आयोग के सामने महंगे होते चुनावी खर्चे और अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए आयोग से आर्थिक मदद की मांग की है.

मध्य प्रदेश के बालाघाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक किशोर समरीते ने चुनाव आयोग से अपनी किडनी (गुर्दा) बेचने की इजाजत मांगी है. पूर्व विधायक ने चुनाव आयोग के सामने महंगे होते चुनावी खर्च और अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए आयोग से आर्थिक मदद की मांग की है. समरीते ने बालाघाट के जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है, 'लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के लिए अधिकतम व्यय सीमा 75 लाख रुपये है, मगर मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए इतनी धनराशि नहीं है. वहीं, दूसरे उम्मीदवारों की संपत्ति हजारों करोड़ के आसपास है. इसके साथ ही चुनाव प्रचार की अवधि में महज 15 दिन शेष हैं, इस अवधि में जन सहयोग से राशि जुटाना संभव नहीं है.'


समरीते ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में अनुरोध किया है कि आयोग 75 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराए या बैंक से राशि बतौर कर्ज दिलाने में मदद करें. अगर यह दोनों ही संभव नहीं हो तो उन्हें अपने दो में से एक गुर्दा बेचने की अनुमति दें.


समरीते का कहना है कि वे 10 साल बाद निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, लिहाजा चुनाव आयोग उनकी मदद करे या गुर्दा बेचने की अनुमति दे. चुनाव प्रक्रिया के मंहगे होते जाने की वजह से कमजोर वर्ग प्रत्याशियों का चुनाव लड़ना मुश्किल होता जा रहा है. चुनाव आयोग को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे आम आदमी के लिए भी चुनाव लड़ना आसान हो.

Monday, April 15, 2019

सपा नेता आजम खां बोले- खाकी अंडरविअर पहनती हैं जया प्रदा

 Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां ने रामपुर से बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा को लेकर ऐसा बयान दिया, जिस पर विवाद हो रहा है। इस पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Lok Sabha Election 2019: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां ने रामपुर से बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा को लेकर ऐसा बयान दिया, जिस पर विवाद हो रहा है। इस पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। आजम खां ने यह बयान पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान दिया। इस मामले में महिला आयोग ने आजम खां को नोटिस भेजा है। वहीं, उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है।

 बता दें कि रविवार (14 अप्रैल) को रामपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा थी। इस दौरान मंच पर अखिलेश यादव के साथ-साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। ऐसे में आजम खां ने जया प्रदा और आरएसएस के जुड़ाव पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘आपमें और मुझमें क्या अंतर है? आपको उसका असली चेहरा पहचानने में 17 साल लग गए, लेकिन मैंने 17 दिन में ही पहचान लिया था कि वह खाकी अंडरवियर पहनती है।’’

आजम खां ने जया प्रदा का नाम लिए बिना कहा, ‘‘बीजेपी प्रत्याशी, तुम हिंदू देवी की पूजा करने के लिए दिल्ली स्थित मंदिर जाती हो। इसके बाद तुम टीवी चैनल्स पर कहती हो कि तुम रामपुर जा रही हो। वहां एक दानव रहता है और तुम उसका अंत कर दोगी। मैं दानव का मतलब नहीं जानता था। मैंने अपने हिंदू दोस्तों से इसका अर्थ पूछा। उन्होंने बताया कि दानव का मतलब राक्षस होता है। तो मैं एक राक्षस हूं और मैं मरने वाला हूं। मेरे सीने में 150 गोलियां दाग दो। मुझे मार दो। मैं तुम्हें इसकी इजाजत देता हूं, लेकिन यह तुम्हें करना होगा। इसके लिए किसी बाहरी को मत भेजना।’’

आजम खां के इस बयान पर बीजेपी के प्रवक्ता और रामपुर लोकसभा सीट के इंचार्ज चंद्रमोहन ने कड़ी आपत्ति जाहिर की। उन्होंने कहा कि आजम खां के नीचे गिरने का एक और स्तर है। अब मायावती और अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि किस तरह के व्यक्ति को वे समर्थन दे रहे हैं?

 चंद्रमोहन ने बताया कि इस मामले में इलेक्शन कमीशन से संज्ञान लेने का अनुरोध किया गया है। आजम खां ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में यह बात कही। इससे पता चलता है कि वे किस तरह की राजनीति कर रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि एक महिला का सम्मान उनके लिए अहमियत रखता है या नहीं? यह काफी गंभीर मसला है।

.बिहार के पत्रकार पुत्र हत्याकांड में 5 हिरासत में ; 2 को पुलिस ने छोड़ा, 24 घंटे में उद्‌भेदन का दावा


बिहारशरीफ: नालंदा जिला के एक दैनिक अखबार हिंदुस्तान के व्यूरो प्रमुख आशुतोष कुमार आर्य के 18 वर्षीय पुत्र अश्विनी कुमार उर्फ चुन्नू की हत्या के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 5 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि तीन लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है और दो लोगों ने पुलिस अभी भी पूछताछ कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस रात से मौके स्थल पर मौजूद है। एसपी नीलेश कुमार व डीएसपी इमरान परवेज़ घटना स्थल पर पहुंच कर कई लोगों से बात की। मृतक के पिता का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। ऑफिस से जब वह घर लौट रहे थे तो सूचना मिली कि बेटे का शव गांव के ही नदी में मिला है। जब गांव पहुंचा तो खून से लथपथ बेटे का शव पड़ा हुआ था। लोगों ने बताया कि रविवार की देर शाम बदमाशों ने घर से खेलने निकले अश्विनी को तालाब की दूसरी तरफ बने गड्ढे में ला जाकर स्क्रू ड्राइवर से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी दोनों आंखें फोड़कर निर्ममता से हत्या कर दी। उसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। 

लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी ।बाद में जब देर शाम तक पत्रकार पुत्र घर नहीं लौटा तब परिजनों ने खोजना शुरू किया ।बाद में शव तालाब में मिला। एसपी ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ चल रही है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय खुद इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे है। एसपी ने अभी तक हत्या की वजह नहीं बताई है। ग्रामीणों की मानें तो पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। सोमवार की सुबह डीआईजी राजेश कुमार भी घटना का जाँच करने आए थे। साथ में एफएसएल की टीम,डॉग स्क्वायड भी पटना से पहुंची थी । एसपी ने कहा है अपराधी चाहे कोई भी हो उसे बक्शा नहीं जाएगा। वही डीजीपी ने पत्रकार के पुत्र की हत्या पर अफसोस जाहिर किया है। पत्रकार संगठनों ने पीड़ित पत्रकार के परिजनों के सुरक्षा की मांग की थी जिसके बाद एसपी ने हाउस गार्ड व पत्रकार को बॉडीगार्ड मुहैया कराया है। साथ ही डीएम ने मेडिकल टीम को भेजकर घर की महिलाओं का चेक अप भी कराया है। मृतक की दादी ,माँ व बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि अगले ही महीने पत्रकार की बेटी की शादी होनी थी।  

सूत्रों की मानें तो घटना स्थल से पुलिस ने हत्या में यूज़ किया गया स्क्रू ड्राइवर,खून से सना कपड़ा,शराब की पाउच,बेडशीट ,डिस्पोजेबल ग्लास व कुरकुरे का पैकेट भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले शराब पी और इसके बाद पत्रकार के पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस दावा कर रही है कि 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

आज सुबह बख़्तियारपुर गंगा घाट पर मृतक का दाह संस्कार किया गया ।पुलिस हर संभाबनाओ को ध्यान में रख कर अनुसंधान कर रही है।

धनबाद:कापासारा आउटसोíसंग से कोयला टपा रहे दो हाइवा जब्त, दो गिरफ्तार

धनबाद : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की कापासारा आउटसोर्सिग से कोयला टपाते दो हाइवा को जब्त किया गया। दो चालकों को गिरफ्तार भी किया गया। रविवार को ईसीएल सुरक्षा निरीक्षक मनोज लंगाड़े, श्रवण झा व सीआइएसएफ निरीक्षक सोनिक लोहान ने यह कार्रवाई की। चालकों के पास ढुलाई से संबंधित चालान नहीं था। हाइवा चालक वीरबल सिंह व मुस्तकीम को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे हाइवा का चालक फरार हो गया। पकड़े गए दोनों चालक राजेश यादव व विनोद यादव बताए जा रहे हैं। जानकारी हो कि कापासारा आउटसोर्सिग से रविवार को हाइवा (जेएच 10 एवाई 0905) व हाइवा (जेएच 10 एटी 3812) कोयला लोड कर सेंट्रलपुल रेलवे साइडिग के लिए निकला। जैसे ही हाइवा कोयला लेकर कापासारा से निकले। ईसीएल के सुरक्षा निरीक्षक मनोज लांगाड़े, श्रवण झा, सीआइएसएफ सानिक लोहान ने चालकों से चालान मांगा। हाइवा (जेएच 10 एटी 3812) का चालक हाइवा लेकर भागने लगा। सुरक्षा पदाधिकारियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। दोनों हाइवा को जब्त कर मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय ले आए। इसकी सूचना निरसा पुलिस को दी गई है।


ज्ञात हो कि कापासारा से कोयला उत्पादन कर हाइवा के माध्यम से ईसीएल मुगमा क्षेत्र के सेंट्रलपुर स्थित रेलवे साइडिग में भेजा जाता है। भेजने के क्रम में क्षेत्र के भट्ठा मालिकों व कोल माफिया की साठगांठ कर कोयले को रेलवे साइडिग के बजाय क्षेत्र के भट्ठों में खपा दे रहे हैं।


कापासारा आउटसोर्सिग से निकले कोयला को हाइवा के द्वारा मुगमा, कंचनडीह व देवली स्थित एक भट्टे में धड़ल्ले से गिराया जा रहा है। सिर्फ कापासारा आउटसोर्सिग से कोयला ढुलाई के लिए के कुल आठ हाइवा लगे हैं। इस सिडिकेट में बड़े बड़े नेता जो प्रशासनिक विभाग में अच्छी पकड़ रखते हैं। इस काम में मैथन, निरसा, रानीगंज और श्यामडीह के कई लोग सक्रिय हैं। ईसीएल की चापापुर व बीसीसीएल की दहीबाड़ी आउटसोर्सिग से भी कोयला टपाने की सूचना है। 


ऐसा संभव नहीं है कि हाइवा चालक क्षेत्र के भट्ठों में कोयला गिरा दे क्योंकि हाइवा में लगे जीपीआरएस से कापासारा से सेंट्रलपुल रेलवे साइडिग तक जाने वाले हाइवा की निगरानी की जाती है। अगर ऐसी सूचना है तो सुरक्षा को और कड़ी की जाएगी।


--सदानंद सुमन, जीएम, ईसीएल मुगमा एरिया

दलितों के अपमान की हद ख़त्म हो गयी; वृद्धा का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया ,कुल्लू में अपमान की ताज़ा घटना

 सांकेतिक तस्वीर (जनसत्ता के सौजन्य से)

हिमाचल ज़िले के कुल्लू ज़िले में दलितों के साथ भेदभाव की नई घटना घटी है।

आरोप है कि एक बूढ़ी महिला का शम्शान घाट में अंतिम संस्कार नहीं होने दिया गया क्योंकि वह दलित समुदाय से तअल्लुक़ रखती थी। मृत महिला की उम्र लगभग 100 साल थी। लंबी बीमारी के बाद उस वृद्ध महिला का गुरुवार को निधन हो गया था।

जनसत्ता के अनुसार, जब सार्वजनिक शम्शाम गृह में वृद्ध महिला के शव को जलाने की इजाज़त नहीं मिली तो जंगल में उस बेचारी महिला का अंतिम संस्कार करना पड़ा।

इस घटना का एक वीडियो वाइरल हुआ है जिसमें इस वृद्ध महिला के पोते राम कहते हैः "उन्होंने (अगड़ी जाति के लोगों ने) कहा कि अगर देवता का ग़ुस्सा फूटता है तो किसी भी बुरे के लिए हम लोग ज़िम्मेदार होंगे। इसलिए हम शरीर को नज़दीक स्थित एक नाले के किनारे ले गए और वहां अंतिम संस्कार कर दिया।"

दूसरी ओर कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर यूनुस ने कहाः "सब डिविज्नल मजिस्ट्रेट और डीएसपी को मामले के बारे में पता लगाने के लिए कहा गया है।"

यूनुस के अनुसार, अभी तक शिकायत दर्ज कराने के लिए कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है, जबकि वीडियो पर दिखे शख़्स की पहचान की कोशिश जारी थी। (MAQ/N)

Sunday, April 14, 2019

टेंपो व मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में आधा दर्जन घायल, दो गंभीर

गढ़वा : एनएच 75 पर पलामू जिला अंतर्गत विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में हुई टेंपो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें दो मोटरसाइकिल सवार की हालत गंभीर है । ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से डाल्टनगंज भेज दिया है। घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे ग्राम निवासी मनोज सिंह के पुत्र अविनाश सिंह एवं विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कधवन का ग्राम निवासी अजय सिंह के पुत्र बिट्टू सिंह के रूप में की गई है। जबकि ऑटो चालक रेडमा का निवासी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, रेहला की ओर से डालटेनगंज जा रही टेम्पो  पिपरा स्कूल के समीप टेंपो खड़ा कर सवारी उतारा था। इस दौरान उसकी लाइट बंद थी। डाल्टनगंज की ओर से आ रही मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दिया। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोनक कर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार बिश्रामपुर पुलिस को कई बार कॉल किया गया, परंतु किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। घटना रविवार की शाम 7:00 बजे की है।

अनियंत्रित तीव्र गति से जा रहा बाइक सवार पेड से टकराया एक की मौत, दो हुए घायल

बगोदर / गिरिडीह : - बगोदर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड के पास अनियंत्रित बाइक सवार पेड से जा टक्कराया जिससे बाइक संख्या जे एचO2एस 5700 में तीन लोग सवार होकर सरिया से अपने घर अटका विहारो जा रहा था इसी दौरान जमुनिया मोड ओर बीएड कॉलेज के बीच एक तिखी मोड है, उसी मोड में बाइक सवार ने अपना अनियंत्रण खो दिया ओर सड़क किनारे पेड से जोरदार टक्कर मार दिया ၊

 जिसे बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गए, आनन फानन में ग्रामीणों व बगोदर प्रशासन के सहयोग से तीनो घायलो को सीएचसी अस्पताल बगोदर लाया गया जहाँ इलाज के दौरान रामनिवास मंडल ने दम तोड दिया ၊ जब कि दो अन्य घायल पंकज कुमार और विक्की कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया၊इधर घटना के बाद गाँव में मातम पसरा गया जबकी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया ၊

कांग्रेस ईवीएम का मुद्दा लेकर फिर जाएगी सुप्रीम कोर्ट ,अनियमितता की भारी शिकायत

पहले चरण की वोटिंग के बाद विपक्षी दलों ने ईवीएम का मुद्दा एकबार फिर से गर्मा दिया है। कई बड़े विपक्षी दलों की दिल्ली में आज हुई बैठक में ईवीएम पर सवाल उठाए गए। दलों ने ईवीएम के मुद्दे पर एकबार फिर से सुप्रीम कोर्टजाने की बात कही है। बैठक में कम से कम छह विपक्षी दलों ने शिरकत की। दलों ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए बैलट पेपर से वोटिंग की वकालत की। उधर, बीजेपी ने विपक्ष की इस बैठक को हार स्वीकार करने वाला बताया है। 

 कांग्रेस - ईवीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे 

'संविधान बचाओ' के नारे के तहत आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल शामिल हुए। सिंघवी ने कहा, 'पहले चरण के चुनाव के बाद ईवीएम पर सवाल उठे हैं, हमें नहीं लगता कि चुनाव आयोग इस पर पर्याप्त ध्यान दे रहा है। अगर आप X पार्टी को वोट देते हैं तो वोट Y पार्टी को जाता है। वीवीपैट में भी पर्ची 7 सेकंड की जगह केवल 3 सेकंड दिखती है।' 

 बैठक के बाद टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडूऔर कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम ईवीएम का मुद्दा लेकर फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। नायडू शनिवार को भी ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंचे थे। उनका आरोप था कि आंध्र प्रदेश में गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग के दौरान 4 हजार से ज्यादा ईवीएम में खराबी आई थी। रविवार को उन्होंने कहा, 'हम ईवीएम के मुद्दे पर फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। बहुत कम देश हैं जो ईवीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर हमें वोटर्स का विश्वास जीतना है तो बैलट पेपर का इस्तेमाल करना होगा।' 

सपना चौधरी: कैसे बनी करोड़ों युवा के सपनों की रानी ,आइए जानते हैं


सपना चौधरी का जन्म 1990 में हरियाणा के रोहतक में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी कर्मचारी थे। साल 2008 में ही सपना के पिता का देहांत हो गया था, तब वह महज 18 साल की थी। पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभाले लिए उन्होंने अपने शौक “नृत्य” और “गायन” को अपना व्यवसाय बना लिया ၊

सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारो के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी . सपना शुरुआत में हरियाणा में और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी .

 उसके बाद सपना ने स्टेज डांस करना शुरू किया .सपना ने एक हरियाणवी गाने गाने 'सॉलिड बॉडी रै' पर मोर म्यूजिक कम्पनी से रिलीज हुए गाने पर डांस किया वो वीडियो हिट रहा . जिसके बाद सपना को हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशो में भी पहचान मिली ।

 उन्होंने 20 से अधिक गानों में अपनी आवाज दी है। सपना जर्नी ऑफ भांगओवर में आइटम नंबर से बॉलीवुड में डेब्यू किया।[8]इसके बाद सपना वीरे की वेडिंग फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं।सपना चौधरी को इस शख्स ने बनाया स्टार, हमेशा रहता है साथ Photo Viral

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के साथ ये शख्स अकसर देखने को मिल जाता है. वहीं खुद सपना भी ये मान चुकी हैं कि इसी शख्स ने उन्हें स्टार बनाया है.

हरियाणवी डांसर, बिग बॉस की कंटेस्टेंट और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकीं सपना चौधरी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. आए दिन उनकी तस्वीरें या फिर वीडियोज वायरल होते ही रहते हैं. इन्हीं वायरल वीडियोज और तस्वीरों ने सपना चौधरी को स्टार बनाया है. उनका डांस वीडियो 'तेरी आख्या का यो काजल' तो सभी को ही याद होगा... वीडियो में डांस करती सपना लोगों को इतनी पसंद आ गई थीं कि आज उन्हें स्टार बना दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपना को स्टार बनाने के पीछे एक ऐसे शख्स का हाथ है, जो हमेशा उनके साथ रहता है. खुद सपना भी ये बात कबूल कर चुकी हैं.

इस शख्‍स का नाम है पवन चावला. ये वो शख्स हैं, जिन्होंने सपना चौधरी को सोशल मीडिया के जरिए स्टार बनाया है. दरअसल, पवन 'पी एंड एम मूवीज' के संस्थापक व सीईओ हैं. वो सपना चौधरी के कार्यक्रमों को मैनेज करते हैं. पवन ही वो शख्स हैं जो देश भर में सपना के कार्यक्रम आयोजित करवाते हैं और वे हमेशा साए की तरह सपना के साथ रहते हैं. सपना के वीडियोज को सोशल मीडिया पर वायरल करवाने में भी पवन का हाथ होता है.सपना चौधरी को इस शख्स ने बनाया स्टार, हमेशा रहता है साथ Photo Viral सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के साथ ये शख्स अकसर देखने को मिल जाता है. वहीं खुद सपना भी ये मान चुकी हैं कि इसी शख्स ने उन्हें स्टार बनाया है.      हरियाणवी डांसर, बिग बॉस की कंटेस्टेंट और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकीं सपना चौधरी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. आए दिन उनकी तस्वीरें या फिर वीडियोज वायरल होते ही रहते हैं. इन्हीं वायरल वीडियोज और तस्वीरों ने सपना चौधरी को स्टार बनाया है. उनका डांस वीडियो 'तेरी आख्या का यो काजल' तो सभी को ही याद होगा... वीडियो में डांस करती सपना लोगों को इतनी पसंद आ गई थीं कि आज उन्हें स्टार बना दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपना को स्टार बनाने के पीछे एक ऐसे शख्स का हाथ है, जो हमेशा उनके साथ रहता है. खुद सपना भी ये बात कबूल कर चुकी हैं. इस शख्‍स का नाम है पवन चावला. ये वो शख्स हैं, जिन्होंने सपना चौधरी को सोशल मीडिया के जरिए स्टार बनाया है. दरअसल, पवन 'पी एंड एम मूवीज' के संस्थापक व सीईओ हैं. वो सपना चौधरी के कार्यक्रमों को मैनेज करते हैं. पवन ही वो शख्स हैं जो देश भर में सपना के कार्यक्रम आयोजित करवाते हैं और वे हमेशा साए की तरह सपना के साथ रहते हैं. सपना के वीडियोज को सोशल मीडिया पर वायरल करवाने में भी पवन का हाथ होता है. गोवा से लेकर नेपाल तक पवन खुद सपना के ईवेंट का काम देखते हैं. आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि न सिर्फ सपना बल्कि पवन कई भोजपुरी स्टार्स के स्टेज शोज का आयोजन भी करते हैं. हैरानी की बात नहीं है कि वो सपना की कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुके हैं. बात करें सपना की तो वो इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. लोकसभा चुनावों के दौरान उनका नाम दो बड़ी पार्टियों के जोड़ा जा चुका है, हालांकि सपना ने खुद ही दोनों को ना कर दिया है. सपना चौधरी हरियाणा से लेकर यूपी और बिहार तक छा चुकी हैं. यहां तक कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में उनका डांस शो भी जबरदस्त हिट रहा था. बता दें कि सपना चौधरी ने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है. उनकी फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म तो कुछ खास नहीं चली लेकिन सपना को काफी तारीफें मिल रही हैं. इस फिल्म में उनके बिंदास अंदाज को लोगों ने पसंद किया और कुछ ने तो उन्हें बॉलीवुड का 'फ्रेश फेस' भी बताया.

गोवा से लेकर नेपाल तक पवन खुद सपना के ईवेंट का काम देखते हैं. आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि न सिर्फ सपना बल्कि पवन कई भोजपुरी स्टार्स के स्टेज शोज का आयोजन भी करते हैं. हैरानी की बात नहीं है कि वो सपना की कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुके हैं.

बात करें सपना की तो वो इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. लोकसभा चुनावों के दौरान उनका नाम दो बड़ी पार्टियों के जोड़ा जा चुका है, हालांकि सपना ने खुद ही दोनों को ना कर दिया है.

सपना चौधरी हरियाणा से लेकर यूपी और बिहार तक छा चुकी हैं. यहां तक कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में उनका डांस शो भी जबरदस्त हिट रहा था. बता दें कि सपना चौधरी ने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है. उनकी फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म तो कुछ खास नहीं चली लेकिन सपना को काफी तारीफें मिल रही हैं. इस फिल्म में उनके बिंदास अंदाज को लोगों ने पसंद किया और कुछ ने तो उन्हें बॉलीवुड का 'फ्रेश फेस' भी बताया.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...