बोकारो। गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी जगरनाथ महतो ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उन्होंने बोकारो डीसी सह निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा को नाॅमिनेशन फार्म सौंपा। नामांकन दाखिल करने से पूर्व उन्होंने शक्ति प्रदर्शन भी किया। उनके साथ हजारों कार्यकर्ता डीसी ऑफिस पहुंचे थे।
इस दौरान जगरनाथ महतो ने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है। क्योंकि जनता और महागठबंधन का उन्हें समर्थन है। मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के मोदी प्रेम के बारे में जब सवाल किया गया, तो जगरनाथ महतो ने कहा कि उनके बारे में हमसे मत पुछिए।
गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय द्वारा एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चैधरी को आशीर्वाद देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उससे कुछ भी फर्क नहीं पड़ने वाला है।
महागठबंधन के बड़े नेता रहे नदारतः पर्चा दाखिल करने के दौरान उनके साथ झाविमो के सबा अहमद को छोड़ महागठबंधन के बड़े नेता कोई नजर नहीं है। यहां तक कि झामुमो के शीर्ष नेता भी शामिल नहीं हुए।
No comments:
Post a Comment