पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मकरान क्षेत्र में कोस्टल हाईवे पर कुछ सशस्त्र लोगों ने बसों से उतारकर 14 यात्रियों को गोलियों से भून दिया।
संचार माध्यमों के अनुसार बुधवार की रात सीमा सुरक्षा बलों की वर्दियां पहने हुए लगभग 15 सशस्त्र लोगों ने पाकिस्तान के महानगर कराची से गवादर आने जाने वाली बसों को रोकर यात्रियों के आईडी चेक किये। बाद में 14 यात्रियों को एक स्थान पर एकत्रित करके गोलियों से भून दिया। बलूचिस्ताना के पुलिस प्रमुख ने इस घटना को टारगेट किलिंग बताया है। बलोचिस्तान के गृह सचिव का कहना है कि मारे गए लोगों में नेवी और तटरक्षक बलों के सैनिक शामिल थे।
ज्ञात रहे कि पाकिस्तान के बलूचिस्ताान प्रांत में टारगेट किलिंग की यह कोई पहली घटना नहीं है। विगत में वहां पर इस प्रकार की कई घटनाएं घट चुकी हैं। अभी पिछले सप्ताह में ही बलूचिस्तान के केन्द्रीय नगर कोएटा के हज़ार गंजी क्षेत्र की सब्जीमंडी में किये जाने वाले विस्फोट में 20 से अधिक लोग मारे गए थे जिनमें अधिकांश शिया मुसलमान थे।
No comments:
Post a Comment