नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के एक किसान की शनिवार की अहले सुबह हत्या कर दी गयी. किसान की हत्या धारदार हथियार से चेहरे पर की गयी है. यह हत्या ताजपुर गांव से दूर बुधुवड़ खलिहान में की गयी है. मृतक खलिहान के बगल वाले खेत को पटवन करने के लिए वहां सोता था. पटवन करने के बाद खलिहान में बीती रात्रि को मृतक राजकुमार केवट सोये हुए थे. इसी बीच अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी.
प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसान की हत्या किसी भारी-भरकम धारदार हथियार से चेहरे पर तीन बार वार किये गये हैं. मृतक के शरीर पर चेहरे को छोड़कर कहीं और प्रहार नहीं किया गया है. मृत किसान की पहचान ताजपुर गांव के राजकुमार केवट रूप में की गयी है. हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के बेटे हरेंद्र निषाद ने बताया कि पिताजी करीब 10-15 दिनों से लगातार खलिहान में सो रहे थे. बीती रात्रि को करीब रात के 8:30 बजे के करीब पिताजी खलिहान में सोने गए थे सुबह करीब 8:00 बजे के करीब खलिहान से पिताजी नहीं उठने पर अपने छोटे भाई को पिताजी को उठाने के लिए भेजा गया. छोटा भाई ने वहां जाकर पिताजी की हालत देखा और रोने लगा. घटना की सूचना मुझे दी. छोटे भाई द्वारा सूचना दिये जाने पर तत्काल खलिहान जाकर पिताजी को देखा, तो उनके चेहरे पर तीन बार किसी धारदार हथियार से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गयी थी. मृतक के चेहरे मुंह नाक और आंख पर प्रहार करके हत्या कर दी गयी है.
मृत राजकुमार केवट के तीन बेटे और चार बेटी हैं. मृतक की पत्नी सोना देवी का कहना है कि कोई हमारे पति को लौटा दे. वहीं, बेटा हरेंद्र निषाद, वीरेंद्र, डायमंड पिता की लाश को देख कर बार-बार बेहोश हो रहा है. पत्नी का कहना है कि 'अब के देखतै हो हमरा के और कैसे चलते हो हमार घरवा.'
घटना के बाद स्थानीय थाना प्रभारी नीरज कुमार ने घटना की जांच की. वहीं, परिजनों ने पुलिस के वरीय अधिकारी की बुलाने की मांग को लेकर घंटों अड़े रहे और लाश को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया. घटना की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ विजय कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में पूरी जानकारी ली. स्थानीय लोगों कुछ इसी तरह की घटना वर्ष 2003 में ताजपुर गांव में हुई थी. उस कांड में हत्यारे का आज तक पता नहीं चल पाया. उससमय भी ताजपुर गांव के बदरुद्दीन नामक व्यक्ति की हत्या धारदार हथियाार से चेहरे पर वार करके की गयी थी. सदर एसडीपीओ विजय कुमार झा ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है. वहीं, अनुसंधान के बाद ही कुछ बताया जायेगा. वहीं, लाश को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
No comments:
Post a Comment