कहा -एक बार मौका दें सड़क की आवाज संसद तक उठाऊंगा।
कहा -बाहरी सांसदों ने यहाँ ठगने का काम किया है।
कहा -स्थानीय के नाते मौका दें आपके बीच का हूँ हमेशा रहूंगा
चतरा - चतरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी अयुब खान ने चतरा सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जन सम्पर्क अभियान चलाया तथा बैठक किया।
इस मौके पर लोगों ने अयुब खान को फूल माला से पुरजोर स्वागत किया ၊
इसके पूर्व चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। बैठक में शामिल लोगों से कहा कि मैं समस्यायों का समाधान को लेकर लगातार संघर्षरत रहा हूं, आगे भी करता रहूंगा, , संसद में आवाज बनुंगा, आज तक जितने भी क्षेत्र में सांसद बने सभी ने लोगों की उपेक्षा की, उनके भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया, बदलाव के लिए क्षेत्र की बेहतरी के लिए हमे मौका दें, आपको शिकायत करने का अवसर नहीं देंगे ၊ बैठक में मो आसीफ , मो रीजवान, मो असलम, मो हसीबुल, मो नसीम, मो फरहान, मो सोनु, मो अनवर, मो सरवर, खान, पचु ग़झु, बब्लु खान, रमजान साई चिस्ती, बादशाह खान, व अन्य लोग शामिल थे।
No comments:
Post a Comment