गढ़वा : एनएच 75 पर पलामू जिला अंतर्गत विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में हुई टेंपो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें दो मोटरसाइकिल सवार की हालत गंभीर है । ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से डाल्टनगंज भेज दिया है। घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे ग्राम निवासी मनोज सिंह के पुत्र अविनाश सिंह एवं विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कधवन का ग्राम निवासी अजय सिंह के पुत्र बिट्टू सिंह के रूप में की गई है। जबकि ऑटो चालक रेडमा का निवासी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, रेहला की ओर से डालटेनगंज जा रही टेम्पो पिपरा स्कूल के समीप टेंपो खड़ा कर सवारी उतारा था। इस दौरान उसकी लाइट बंद थी। डाल्टनगंज की ओर से आ रही मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दिया। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोनक कर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार बिश्रामपुर पुलिस को कई बार कॉल किया गया, परंतु किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। घटना रविवार की शाम 7:00 बजे की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
No comments:
Post a Comment