रिपोर्टः दिनेश कुमार पंडित
बिहार के विश्व धरोहर ज्ञान भूमि बोधगया में ओरिएंटल बैंक आॅॅफ काॅमर्स के सहयोग से दाईजोकियो मंदिर. 80 फीट बुद्ध मूर्ति प्रागंण मेंयात्रियों के लिए शीतल पेय फ्रिज लगाया। बीटीएमसी के सचिव एन दोरजे, मुख्य पुजारी चालिन्दा व बैंक के सहायक महाप्रबंधक सह बिहार प्रभारी आरएल दास के द्वारा इसका विधिवत फिता काटकर उद्घाटन किया।बोधगया शाखा प्रभारी धीरज कुमार वर्मा ने अतिथियों को खादा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आगरा से बोधगया भ्रमण को पहुंचे एसबीआई के पूर्व अधिकारी रामेश्वर नाथ टंडन व कुसुम टंडन ने कहा कि मौजूदा समय में सभी जगह पेयजल की समस्या बन गई है। यहां काफी संख्या में तालाब है, जिसके लिए तालाब का सौन्दर्यीकरण कर पानी की सफाई और बेहतर रख रखाव से इस समस्या का सामना किया जा सकता है। इस मौके पर नप के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बीटीएमसी को बोधगया में शौचालय व पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था करने की बात कही । सहायक मुख्य प्रबंधक दास ने कहा कि बैंक द्वारा आम लोगों के सुविधा के लिए शीतल पेयजल फ्रिज लगाकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वह्न किया गया है। इस मौके पर किरण लामा, डा. कैलाश प्रसाद,बीटीएमसी पुजारी चालिंदा भन्ते,डाइजोकियो मंदिर सचिव किरण लामा के साथ -साथ श्रद्धालू तथा यात्रियों पिने सुविधा मिलेगा ।
No comments:
Post a Comment