बिशुनपुर अंचल कार्यालय के सहायक सिद्धार्थ गौतम ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खलनायक के रूप में पेश करते हुए बीजेपी के खिलाफ प्रचार करने का काम किया जा रहा था। जिसकी जानकारी बिशुनपुर भाजपा मंडल के लोगों को मिली तो उन्होंने तत्काल फेसबुक का स्क्रीन शॉट मार कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देते हुए कहा कि अंचल कार्यालय के सहायक सिद्धार्थ गौतम जो एक सरकारी कर्मी है उनके द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदी फिल्म नायक के खलनायक अमरीश पुरी के रूप में दिखाकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव में माहौल बिगड़ने का काम किया जा रहा है। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपाइयों ने तत्काल सिद्धार्थ गौतम को चुनाव कार्य से हटाते हुए उस पर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार सिन्हा ने तत्काल भाजपाइयों द्वारा दिए गए आवेदन को आईटी सेल तथा उपायुक्त को भेज दिया गया। इस संबंध में प्रखंड विकास अधिकारी ने कहा कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को किसी पार्टी के समर्थन या खिलाफ में प्रचार करने का कोई अधिकार नहीं है अगर कोई इस प्रकार का कार्य करता है। तो वह गलत है।उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर अंचल कर्मी सिद्धार्थ गौतम के द्वारा मामले को तूल पकड़ता देखते हुए तत्काल अपने पेज से उक्त पोस्ट को मिटा दिया गया। बिशुनपुर प्रखंड में यह पहला मौका है जो सोशल साइट के आधार पर किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
No comments:
Post a Comment