लखीसराय से संतोष कुमार गुप्ता
स्लगं -चालक का संतुलन बिगड़ा अनियंत्रित बस ने पेड़ में मारी टक्कर ,दस लोग जख्मी
लखीसराय ၊ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के समीप आज एक अनियंत्रित बस ने पेड़ में टक्कर मार दी जिसके कारण दस व्यक्ति घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव ट्रैवल्स सवारी बस शेखपुरा से चलकर लखीसराय की ओर आ रही थी कि अचानक चालक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिसके कारण दस लोग घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल लखीसराय में किया जा रहा है घायलों में से हसनपुर निवासी मुकेश सिंह कि 18 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी, शोभिनी गांव निवासी नागो मांझी की 50 वर्षीय पत्नी चुनका मांझी, लखीसराय बाजार समिति निवासी 24 वर्षीय शोभा देवी, शर्मा गांव निवासी सौरभ कुमार डकरा गांव निवासी बजरंगी सिंह उरैन निवासी समसूल अली हावरे निवासी सोनी कुमारी सुषमा निवासी मधुमिता देवी शिक्षा अजय कुमार सूर्यगढ़ा निवासी कन्हैया कुमार सहित दस व्यक्ति घायल थे सभी का इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment