डुमरी:पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी हरलाडीह मुख्य पथ के चिरकीया नदी के बांध पंचायत के केंदुआडीह सोनुआ बेसरा का 25 वर्षीय पुत्र चिड़का बेसरा की हत्या बीती रात्रि गोली मारकर कर दी गई।हत्या के कारणों का पुलिस कुछ भी खुलासा नहीं कर रही है।पीरटांड़ पुलिस का कहना है कि अभी अनुसंधान जारी है।एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह से पूछे जाने पर कहा कि कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि दबी जुबान से ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने ही हत्या की है।वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि रात को हथियारों से लैस कुछ बंदूकधारी घर आए और उसे पकड़ कर लेते चले गए।उसके भाई का कहना है कि वह डुमरी कॉलेज में पढ़ाई करता था साथ ही वह आप पार्टी का कार्यकर्ता भी था, इसकी हत्या क्यों की गई यह हमसबों को पता नहीं है।पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया।पुलिस हर बिन्दु पर जांच कर रही है।वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है जबकि ग्रामीणों में दहशत है।
बता दें कि दो दिन पूर्व भी डुमरी थाना क्षेत्र के कानाडीह निवासी चुड़का सोरेन की हत्या माओवादियों ने गोली मारकर दी थी। जिस पर महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी सह स्थानीय डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने मृतक को अपने पार्टी का कार्यकर्ता बताया था ၊ जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव को ले माओवादी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दहशत फैलाने में जूटी है।
No comments:
Post a Comment