झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित विधायक बन्ना गुप्ता ने शिक्षा, स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देकर सुनारी दोमुहानी में आरती घाट और पर्यटन केंद्र बनाने के नाम पर 50 लाख का आवंटन किया है जो अनुचित है। जमशेदपुर कोर्ट के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है।उन्होंने कहा कि सोनारी, कदमा और मानगो क्षेत्र में दर्जनों स्कूल जर्जर स्थिति में है, वैसे सरकारी स्कूल में बच्चों को बुनियादी सुविधा का अभाव है शौचालय नहीं है एवं कोविड-19 के दौरान मध्यम परिवार के द्वारा अपने बच्चों का स्कूल फीस नहीं जमा करने पर परीक्षा से वंचित करना एवं नामांकन रद्द करने पर जनप्रतिनिधि के द्वारा चुप्पी साधना ,कई क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा का अभाव है।कहा कि परंतु मंत्री ने वहां ध्यान नहीं देकर पाखंड के नाम पर ₹50लाख आवंटित कर दिया यह समझ से परे हैं एवं सोनारी दोमुहानी तट पर टाटा स्टील के द्वारा सौंदर्यीकरण के नाम पर अतिक्रमण करने से मकर संक्रांति टुसू मेला का भव्य आयोजन ना होना। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील उस खाली स्थान को कब्जा करने के लिए पर्यटन स्थल बनाने का काम कर रही है, वह भी सरकारी फंड से इसका विरोध होना चाहिए।
Saturday, January 14, 2023
Thursday, January 12, 2023
झारखण्ड में भीषण सड़क दुर्घटना,7 मजदूरों की मौत,कई घायल,मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, सीएम ने व्यक्त की संवेदना
सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है।जहां सात मजदूर की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह सरायकेला खरसावां जिला राजनगर थाना क्षेत्र में नेकराकोचा तीखा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। मामले की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची।
घटना राजनगर-चाईबासा मार्ग पर नेकराकोचा तीखा मोड़ की बताई जा रही है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चाईबासा की ओर से मजदूरों को लेकर आ रहा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें महिला मजदूर सहित सात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पिकअप वैन में करीब ढाई दर्जन मजदूर सवार थे। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन सभी मजदूरों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गगरी एवं गालुबासा के रहनेवाले हैं। ये सभी मजदूर राजनगर के हेंसल में ढलाई का काम के लिए जा रही थे। इस दुर्घटना में घायल 8 मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक केंद्र लाया गया।जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।फिलहाल राजनगर थाना पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
Tuesday, January 10, 2023
झारखण्ड में वकीलों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही
राज्यभर में वकीलों की हड़ताल फिलहाल जारी रहेगी. पिछले 4 दिनों से झारखंड के लगभग 35000 से ज्यादा वकील कार्य बहि रीष्कार पर हैं. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर सभी जिला अदालतों में वकील कोई न्यायिक कार्य नहीं कर रहे हैं. हालांकि झारखंड हाई कोर्ट में कुछ वकील अदालत में उपस्थित हो रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद झारखंड में 6 जनवरी से न्यायिक कार्य ठप पड़े हैं. जिसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है. मंगलवार की देर शाम काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अगले आदेश तक राज्य के सभी वकील न्यायिक कार्य से खुद को दूर रखेंगे. तय हो जाएगा. 6 जनवरी को काउंसिल ने सबसे पहले 2 दिनों के न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया था, जिसके बाद रविवार को दुबारा हुई बैठक में यह तय किया गया कि कार्य बहिष्कार 10 जनवरी तक जारी रहेगी. झारखंड स्टेट बार काउंसिल की बैठक में स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण, सदस्य राम सुभग सिंह, सदस्य हेमंत शिकरवार, सदस्य संजय विद्रोही और रिंकू कुमारी भगत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. न्यायिक कार्य बहिष्कार को विस्तार देने के फैसले पर बहुमत के आधार पर निर्णय लिया गया.*
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...


