पलामू:पलामू जिले में हृदयविदारक घटना सामने आयी है।जिले के पांकी थानान्तर्गत डंडार गांव में पिछले तीन दिनों से एक अधेड़ फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और उसका मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटा शव को नोच-नोच कर खा रहा था।शव से दुर्गंध उठने के बाद मामले की जानकारी आसपास के लोगों को हुई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजवाया।थाना प्रभारी ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को नहलाकर,नए कपड़े पहनाकर अस्पताल में भर्ती कराया है।बताया जाता है कि डंडार के 55 वर्षीयाा सुरेश मोची अपने 12 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे के साथ अकेला रहता था।सुरेश मोची पारिवारिक कलह से जूझ रहा रहा था. दिसंबर 2018 को सुरेश की पत्नी अपने देवर छठन मोची की हत्या कर फरार हो गई थी. सुरेश के दो बेटे और दो बेटियां हैं. एक बेटी की शादी हो गई है, जबकि एक बेटा बाहर रहकर मजदूर करता है। वहीं, एक बेटी अपनी मां के साथ फरार है. सुरेश ने तीन दिन पहले अपने घर में फांसी लगाई थी।दुर्गंध आने पर हुई जानकारी घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद जब शव से दुर्गन्ध आने लगी तब पड़ोसियों ने इसकी सूचना थाने को दी. सूचना मिलते ही पांकी पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद रंजन एवं थाना प्रभारी प्रकाश यादव दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे. थाना प्रभारी के पहुंचने के पश्चात घर का दरवाजा तोड़ा गया. घर के अंदर जब पुलिस घुसी तो घर के अंदर का जो मंजर था, वह दिल दहलाने वाला था. शव के बगल में मृतक का विक्षिप्त बेटा भी साथ था।बताया जा रहा है मृतक के घर मे अनाज का एक भी दाना भी नहीं था।
पति के सामने ही तीन घण्टे तक महिला की अस्मत लूटते रहे दरिंदे
जयपुर। राजस्थान के अलवर में गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। अलवर के थानागाजी इलाके में एक महिला से उसके पति के सामने 3 घंटे तक बलात्कार किया गया और पूरी घटना की विडियो रिकॉर्डिंग भी कई गई। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके पति को पीटा भी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ बाजार तक शॉपिंग करने गई थी। पूरी घटना का विडियो बनाने के बाद आरोपियों ने रेप पीड़िता को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, गैंगरेप में शामिल सभी आरोपी ट्रक ड्राइवर या हेल्पर हैं।
रेप पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपियों को जितना रोका, उन्होंने उतनी ही दरिंदगी की। पांचों आरोपियों ने तीन घंटे तक कई बार महिला से रेप किया। घटना के बाद पीड़िता को एक आरोपी ने फोन किया और रिकॉर्ड किए गए 11 विडियो लीक ना करने के एवज में पैसों की भी मांग की।
मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। थानागाजी थाने के एसओ को सस्पेंड कर दिया गया है और अलवर के एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है।
गैंगरेप में शामिल एक आरोपी की पहचान ट्रक ड्राइवर इंद्रराज गुर्जर के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया सभी आरोपियों की उम्र 20-25 के बीच है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी आरोपी ट्रक ड्राइवर या हेल्पर हैं। पुलिस ने बताया कि मुकेश गुर्जर (20) के नामक एक शख्स को वॉट्सएप पर गैंगरेप का विडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पीड़िता के देवर ने बताया, ‘मेरा भाई जयपुर में काम करता है और भाभी थानागाजी स्थित अपने मायके में रहती हैं। 26 अप्रैल को दोनों शॉपिंग के लिए गए थे। दोनों अपनी बाइक से थे कि तभी दो अन्य बाइक पर सवार पांच युवक उनका पीछा करने लगे। सुनसान इलाका आने पर उन्होंने जबरन बाइक रुकवाई और उसे पास के गड्ढे में गिरा दिया। इसके बाद दोनों को खींचकर रोड के नीचे रेत के टीलों के पीछे ले गए।’
उसने आगे बताया, ‘मेरी भाभी ने घटना के बाद बाइक में धक्का लगाया और दोनों उसे ऊपर सड़क पर लेकर आए। दोनों गहरे सदमे में जा चुके थे। उन्होंने हमें तीन दिन बाद इस बारे में बताया।’ आरोपियों में से एक ने बाद में कपल को फोन कर 9,000 रुपये की फिरौती भी मांगी। पैसे ना देने की सूरत में विडियो वायरल करने की भी धमकी दी। आरोपियों ने सोमवार को सोशल मीडिया पर घटना का एक विडियो वायरल भी कर दिया।
