Thursday, May 9, 2019

झारखंड के रामगढ़ में बस ने ऑटो को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

झारखंड के रामगढ़ में बस और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।...

रामगढ़, । झारखंड के रामगढ़ में एनएच-33 पर नई सराय स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की सुबह करीब 4.30 बजे पटना से रांची जा रही कोच बस (जेएच022/4748) ने सामने से आ रहे एक ऑटो  (जेएच24सी/6884) को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बस ने करीब तीन सौ मीटर तक ऑटो को घसीटा भी। इससे ऑटो चालक व एक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो पर केवल दो लोग ही सवार थे। मृतकों में केदला, घाटो निवासी राजेन्द्र कुमार यादव (50 ) व पोचरा, बरकाकाना निवासी चालक शामिल है।

रामगढ़ थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...