Sunday, May 5, 2019

एदार ए शरीया झारखण्ड दारुल कजा से फैसला, 7 मई मंगलवार को रमजानुल मोबारक का पहला रोजा

रांची ၊

एदार ए शरीया झारखण्ड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि 29 शाबान अनुसार 5 मई 2019 दिन रविवार मगरिब के बाद दरगाह शरीफ डोरणडा, रांची में एदार ए शरीया झारखण्ड के काजीयाने शरीयत, मुफ्तियाने केराम और उलेमा की बैठक चीफ काजीए शरीयत हजरत मुफ्ति आबिद हुसैन मिसबाही की सदारत में हुई ၊ जिसमें निर्णय लिया गया कि आज 29 शाबान को रांची व आस पास में बादल होने की वजह से रमजानुल मोबारक का चांद नजर नहीं आया ،राज्य के विभिन्न भागों में आसमान साफ था मगर चांद नजर नहीं आया ၊ देश के बहुत से जगहों से सम्पर्क किया गया ၊लेकिन कहीं से भी रमजानुल मोबारक का चांद नजर आने की कोई खबर नहीं है ၊ इसलिए एदार ए शरीया झारखण्ड दारुल कजा से फैसला लिया गया कि दिनांक 7 मई 2019 दिन मंगलवार को रमजानुल मोबारक का पहला रोजा रखा जाएगा। बैठक में मौलाना सययद शाह अलकमा शिबली, मौलाना कुतुुबुद्दीन रिजवी, मुफती आबिद हुसैन मिसबाही, सैयद नुरुल एैन बरकाती, मोहम्मद सईद, मुफती एजाज हुसैन, मौलाना डॉ ताजुद्दीन रिजवी, मौलाना नसीमुद्दीन खान, मुफती फैजुल्लाह मिसबाही, कारी अययुब, मौलाना दिलदार हुसैन मिसबाही, मौलाना मुजीबुर रहमान, एस, एम, मोईन, हाफिज नसरुल्लाह, मौलाना इरशाद मिसबाही, मौलाना अब्बास मिसबाही, हाफिज मोबीन रिजवी, मौलाना फारुक मिसबाही   ,मौलाना नेजामुद्दीन आदि मौजूद थै. 

मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी 

6202583475

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...