Friday, May 10, 2019

पूर्व नौसेना अफसरों ने बताया मोदी के दावे को झूठ- 'विराट' पर राजीव ने नहीं की पार्टी

Loksabha Elections 2019: एडमिरल रामदास ने साफ किया है है कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया तब आधिकारिक दौरे पर लक्षद्वीप गए थे। उनके निजी इस्तेमाल के लिए कोई पानी का जहाज प्रयोग नहीं किया गया था।                                    युद्धपोत आईएनएस विराट पर पूर्व पीएम राजीव गांधी द्वारा छुट्टियां मनाने से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे को पूर्व नौ सेनाध्यक्ष एडमिरल एल रामदास ने खारिज किया है। गुरुवार (नौ मई, 2019) को एक लिखित बयान जारी कर एडमिरल रामदास ने कहा है कि राजीव गांधी उस दौरान आधिकारिक दौरे पर थे और उनके साथ कोई भी विदेशी मेहमान या दोस्त नहीं था। एडमिरल एल रामदास ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि उन्होंने तत्कालीन सहयोगियों एडमिरल अरुण प्रकाश, वाइस एडमिरल विनोद पसरीचा और वाइस एडमिरल मदनजीत सिंह से बातचीत के बाद ही यह बयान जारी किया है। बयान के मुताबिक नौ सेना के ये सभी अफसर उस वक्त नौ सेना के वेस्टर्न फ्लीट में तैनात थे।

 विनोद पसरीचा आईएनएस विराट के तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर थे जबकि एडमिरल अरुण प्रकाश आईएनएस विंध्यगिरी के कमांडिंग ऑफिसर और वाइस एडमिरल मदनजीत सिंह आईएनएस गंगा के तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर थे। चारों पूर्व अधिकारियों ने साफ किया कि तत्कालीन पीएम राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी तब आधिकारिक दौरे पर लक्षद्वीप गए थे। एडमिरल रामदास के मुताबिक उनके निजी इस्तेमाल के लिए तब कोई पानी का जहाज प्रयोग नहीं किया गया था। वे एक चॉपर के जरिए किसी द्वीप पर गए थे और तब बोर्ड पर कोई विदेशी भी नहीं था।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...