रांची : झारखंड में दूसरे चरण में कुछ स्थानों को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ. दूसरे चरण में रांची, कोडरमा, हजारीबाग और खूंटी लोकसभा क्षेत्र के लिए वोट डाले गये. चुनाव आयोग की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार राज्य में 34.14 फीसदी मतदान हुआ. असमें रांची में 62.30 फीसदी, कोडरमा में 65.70 फीसदी, हजारीबाग में 62.91 फीसदी और खूंटी में 64.10 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया. हजारीबाग सदर विधानसभा में हुआ सर्वाधिक पोलिंग
सदर विधायक ने समस्त विस क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति जताया आभार
लोकसभा में शांत पूर्ण तरीके से कुल मतदान 62.9% पोलिंग हुआ। जिसमें सर्वाधिक मतदान सदर विधानसभा क्षेत्र में 64.52% रहा जबकि अन्य विस क्षेत्र में
बरही 60.15,बड़कागांव 61.10,रामगढ़ 63.70 %,मांडू 64.05 पोलिंग हुआ ।
इधर सदर विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक मतदान के लिए सदर विधायक माननीय श्री मनीष जायसवाल ने विस क्षेत्र के सभी मतदाताओं के प्रति आभार जाताया और उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी ने सजग नागरिक की जिम्मदारी निभाई और लोकतंत्र के मजबूती के लिए बेहतर प्रयास किया ।
No comments:
Post a Comment