Thursday, May 9, 2019

जब चुनाव हेतु ड्यूटीरत् जवानों ने बिजली , शौचालय , पंखा , कूलर की मांग को ले घंटो बीडीओ को बनाया बंधक

 गिरीडीह :गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में बारह मई को निर्धारित चुनाव कराने के लिए सीआरपीएफ जवानों सुविधाओं की मांग को ले गुरुवार को डुमरी बीडीओ सोमनाथ बंकिरा को घंटों तक बंधक बनाए रखा।सीआरपीएफ जवानों की मांगों में कई मांगों को पूरा कर दिए जाने के बाद बीडीओ को मुक्त किया गया।बताया जाता है कि बीडीओ सोमनाथ बंकिरा सीओ रवि भूषण प्रसाद एवं सीआई जितेन्द्र प्रसाद अतकी मध्य विद्यालय में ठहराए गए सीआरपीएफ के जवानों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने गए थे।जिसके बाद जवानों ने अधिकारियों से पेयजल,बिजली,शौचालय,पंखा व कूलर की मांग की। अधिकारियों के द्वारा तत्क्षण सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में असमर्थता जताने पर जवानों ने अधिकारियों को बंधक बना लिया।हालांकि किसी तरह मान मनौवल कर सीओ व सीआई मौके पर से निकल लिये लेकिन जवानों ने बीडीओ को बंधक बनाए रखा।बंधक बनाए जाने की खबर सुन पुलिस के वरीय अधिकारी आए और मांगों को पूरा करने का निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिया।जवानों की मांगों पर पहल करते हुए बंधक बने अधिकारियों ने तत्काल गिरिडीह से पेयजल की व्यवस्था की और स्वयं पानी की जार को उठाकर विद्यालय तक पहुंचाया  बिडीओ ने साथ ही बिजली की हैलोजन उपलब्ध कराया  ၊ जबकि शौचालय का निर्माण तत्काल शुरू करा दिया वहीं पंखा की व्यवस्था भी कराई हालांकि कूलर टेंट हाउस में उपलब्ध नहीं रहने के कारण उसकी व्यवस्था नहीं हो पाई।  इधर बीडीओ ने

बताया कि सीआरपीएफ जवानों की संख्या क्षमता से अधिक हो जाने के कारण कुछ अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न हो गई थी जिसका समाधान कर दिया गया।वहीं इस संबंध में सीआरपीएफ के किसी अधिकारी से बात नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...