हजारीबाग के वरिष्ठ पत्रकार रांची एक्सप्रेस अखबार के विशेष कॉलम "वक्राक्ष"के लेखक ब्रजमोहन चौरसिया अब हमारे बीच नहीं रहे। वे करीब 75 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए। ब्रजमोहन चौरसिया रांची एक्सप्रेस अखबार से वर्षों तक जुड़े रहे। इससे पूर्व उन्होंने हजारीबाग से 'मयूरपंख' नामक सप्ताहिक अखबार भी निकाली थी। वे एक संघर्षशील, बेबाक, निर्भीक व्यक्ति थे और निष्पक्षता से अपनी भावनाओं को समाज के समक्ष पर दर्पण की तरह रखते थे। इनकी निर्भीकता और निष्पक्षता के कारण है प्रशासन में भी इनकी अच्छी पकड़ थी। हां ये जिद्दी किस्म के व्यक्ति थे और अपने जीवन के अंतिम समय तक इन्होंने अपने स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखा। रांची एक्सप्रेस का लोकप्रिय कॉलम 'वक्राक्ष' इन्हीं का देन था और इस विशेष कॉलम के माध्यम से वे समाज को प्रतिबिंबित करते हुए अपनी भावनाओं को आलेख, टिप्पणी और विस्तृत रिपोर्ट के माध्यम से दर्पण की तरह पेश करते थे। इस कॉलम ने उन्हें इतनी ख्याति दिलाई कि लोग उन्हें 'वक्राक्ष के नाम से जानने लगे ।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि झारखंड के पत्रकारिता जगत का एक सूर्य अस्त हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी लेखनी और उनके आलेख हमेशा अमर रहेंगे और लोगों को हमेशा उनकी कमी खलेगी। विधायक श्री जायसवाल ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की ।
ABPSS अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ,उपाध्यक्ष श्रीप्रसाद सोनी समेत संगठन के हजारीबाग टीम ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को असीम दुख सहने की शक्ति दें ।
अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि ।
No comments:
Post a Comment