Showing posts with label Bihar. Show all posts
Showing posts with label Bihar. Show all posts

Sunday, October 16, 2022

जरूरतमंद व्यक्तियों तक अच्छी और सक्षम विधिक सहायता पहुंचे: न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार सिंह




रिपोर्टः डीके पंडित गया बिहार।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गया द्वारा “विधिक जागरूकता के माध्यम से विधिक सशक्तिकरण” विषय पर महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र, बोधगया में विधिक जागरूकता एवं विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। माननीय न्यायमूर्ति श्री अश्वनी कुमार सिंह, न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय-सह-कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का आयोजन नालसा की “गरीबी उन्मूलन का प्रभावी क्रियान्वयन योजना, 2015” के तहत किया गया। माननीय न्यायमूर्ति ने बिहार सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता शिविर का उद्घाटन किया । शिविर के निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायमूर्ति द्वारा महिला एवं युवा उद्यमियों को ऋण एवं सब्सिडी का स्वीकृति पत्र सौंपा गया। माननीय न्यायमूर्ति ने शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, डीआरडीए आदि द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गया श्री मनोज कुमार तिवारी ने विधिक सेवा प्राधिकार के गठन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। ज़िलाधिकारी, गया डॉ त्यागराजन एस.एम. ने गरीबी उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं और इस संबंध में जीविका दीदियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्रीमती हरप्रीत कौर ने समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण में पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला । उन्होने बताया कि पुलिस किसी भी व्यक्ति को अपराध का शिकार होने से बचाने के लिए जागरूकता शिविरों और सोशल मीडिया के माध्यम से कमजोर वर्गों तक पहुंच रही है।


सदस्य सचिव, बालसा श्रीमती धृति जसलीन शर्मा ने सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर ध्यान आकृष्ट  कराया । उन्होंने जनता के बीच कानूनी जागरूकता फैलाने में जीविका दीदी की भूमिका की भी सराहना की ।
कार्यक्रम के दौरान विधिक जागरूकता पर एक नाटक का मंचन किया गया जिसकी सभी प्रतिभागियों ने सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में माननीय न्यायमूर्ति श्री अश्वनी कुमार सिंह, न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय-सह-कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने अपने जीवन में गया के साथ अपनी पुरानी यादों को साझा किया। उन्होंने कानून के शासन को  सुदृढ़ करने के हेतु पुलिस, अभियोजन और न्यायिक अधिकारियों को विधिक जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने हितधारकों को कमज़ोर विधिक सहायता के बजाय अच्छी और सक्षम विधिक सहायता प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने कानूनी जागरूकता फैलाने में पैनल अधिवक्ता और पारा लीगल वॉलेंटियर की भूमिका की सराहना की।
सुश्री शिखा शर्मा और अर्चना, न्यायिक दण्डाधिकारी, गया द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन श्री अनूप कुमार मिश्रा और स्वाति सिंह, न्यायिक दण्डाधिकारी, गया द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अंजू सिंह, सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार, गया द्वारा किया गया।

Monday, October 3, 2022

लखीसराय में मद्य निषेध विभाग की लगातार कार्रवाई जारी



लखीसराय से संतोष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट



लखीसराय। 

जिले में मद्यनिषेध विभाग पटना और लखीसराय जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।वहीं लखीसराय उत्पाद पुलिस अधीक्षक अजयशंकर सहाय ने बताया कि मद्य निषेध विभाग पटना और लखीसराय जिला पदाधिकारी के निर्देश पर लखीसराय जमुई शेखपुरा उत्पाद पुलिस लगातार विशेष छापेमारी अभियान चला रही है, और कार्रवाई कर रही है खास कर दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए शराब कारोबारियों और पियक्कड़ की लगातार धर पकड़ की जा रही है।विभाग के निर्देश पर लखीसराय उत्पाद पुलिस दीप्ति कुमारी, पवित्र कुमारी शिव सहित अन्य उत्पाद पुलिस बल मिलकर कार्रवाई कर बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू रखने के लिए कार्यरत हैं।

Tuesday, September 27, 2022

बिहार में वन देवी मानकर लोग कर रहे एटलस मॉथ की पूजा



बिहार के बगहा इलाके में दुनिया की सबसे बड़ी तितली एटलस मॉथ मिली है। जानकारी के मुताबिक, तितली हरनाटांड़ के गांव काला बैरिया में बैठी दिखी। इसके पंखों परसांप जैसी आकृति देख ग्रामीणों ने इसे नवरात्रि में वनदेवी मां समझ इसकी पूजा करनी शुरू कर दी। पहले तो ग्रामीण इसे सांप समझ कर डरे। मगर कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर इसे पास जाकर देखा तो उन्हें इसका आकार व रंग रूप कुछ अलग दिखाई दिया। हालांकि एक बार तो गांव में डर का माहौल हो गया। मगर बाद में बारीकी से जांच की तो लोगों को ये देवी का अवतार लगी। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी पूजा शुरू कर दी। इसके आगे ग्रामीणों ने घी के दीपक जलाए तो कुछ ने अगरबत्तियां जलानी शुरू कर दी। हालांकि कुछ लोग इसे प्रेत मान रहे थे।
दुर्लभ प्रजाति की तितली है एटलस मॉथ
वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट कमलेश मौर्य के मुताबिक, एटलस प्रजाति की यह तितली दुर्लभ है। इनमें एक खास बात ये होती है कि, अन्य जीवों के उलट फिमेल एटलस मेल से बड़ी होती है व सुंदर भी। इसके पंखों का फैलाव करीब 24 सेमी होता है। ये लॉयल होते हैं। फिमेल और मेल अंडे देने के बाद उनमें से प्यूपा निकलने के बाद एक साथ मौत का इंतजार करते हैं। वन्यजीव विशेषज्ञ मौर्य के मुताबिक, इसका दिखना एक सुखद संकेत है। मतलब कि, कोविड काल के दौरान प्रकृति ने खुद को रिपेयर किया है तो कई जीवों की दुर्लभ प्रजातियां फिर से पनपने लगी हैं।

Sunday, April 11, 2021

RJD ऑफिस में कोरोना का भारी असर, अनिश्चित काल के लिए बंद हुआ राजद कार्यालय, नेताओं की एंट्री बंद



  
पटना (बिहार):
 देश-दुनिया में कोरोना के दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. बिहार में भी कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में भी इसका असर काफी देखने को मिल रहा है. बिहार और खासकर राजधानी पटना में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने अनिश्चित काल के लिए प्रदेश कार्यालय को बंद करने का एलान कर दिया है. 
शनिवार को आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने एक अहम जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यालय को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है. पार्टी नेतृत्व के इस बड़े फैसले के बाद राज्य कार्यालय में आम कार्यकर्ताओं और नेताओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई है.
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने आगे कहा है कि "कोरोना वायरस जैसी भयवाह बीमारी मानव जाति पर संकट है. ऐसे में पार्टी ने अपना दफ्तर बंद करने का फैसला लिया है. पार्टी दफ्तर में सिर्फ पार्टी के पदाधिकारी ही आ सकेंगे, लेकिन उन्हें भी अल्टरनेट दिनों में ही आना होगा. बिना वजह पार्टी ऑफिस आने की इजाजत किसी को नहीं होगी."
गौरतलब हो कि बिहार में कोरोना की दूसरी लहर तेजी के साथ सूबे को अपनी चपेट में लेती जा रही है. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 3469 नए कोरोना के मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हजार 998 जा पहुंची है. पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 6 की मौत हुई है.
राजधानी पटना में  सर्वाधिक 1431 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 95 हजार 112 सैम्पल की कोरोना जांच की गई, जिसमें 3469 नए मरीज मिले हैं. पिछले 24 घंटे में 822 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 95.13 हो गई है. 
बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में सर्वाधिक 1431 नए संक्रमितों की पहचान की गई है. जबकि गया में 310 और मुजफ्फरपुर में 183 नए मरीज मिले हैं. जबकि अररिया में 27, औरंगाबाद में 93, भागलपुर में 97, बक्सर में 30, दरभंगा में 50, पूर्वी चंपारण में 33, गोपालगंज में 44, जमूई में 16, जहानाबाद में 77, किशनगंज में 29, मुंगेर में 51, नालंदा में 25, नवादा में 40, पूर्णिया में 87, रोहतास में 35, सारण में 62, शेखपुरा में 6, सीवान में 57, वैशाली में 51, पश्चिमी चंपारण में 43 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है.
आपको बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण से 2 लाख 79  हजार 473 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 2 लाख 65 हजार 870 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि राज्य में कोरोना संक्रमित 1604 व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.

Monday, November 2, 2020

लालू यादव को मिली जमानत, MP MLA की विशेष कोर्ट में आरजेडी सुप्रीमो की हुई ऑनलाइन पेशी



 
  
पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सोमवार को एमपीएमएलए की विशेष कोर्ट पटना में ऑनलाइन पेशी हुई. जमानत अर्जी पर सुनवाई करने के बाद एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने लालू प्रसाद को नियमित जमानत दे दी है. सोमवार को लालू यादव की पेशी एक मानहानि के चल रहे एक मुकदमे में हुई है.

विशेष कोर्ट ने इस मामले में उनकी पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था. इस मामले में उनकी उपस्थित होने पर लालू प्रसाद की ओर से नियमित जमानत अर्जी दायर की गई. इस जमानत अर्जी पर सुनवाई करने के बाद एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने लालू प्रसाद को नियमित जमानत दे दी.

परिवादी के वकील विनय शंकर दूबे के मुताबिक लालू प्रसाद के खिलाफ उदयकांत मिश्र ने यह मुकदमा वर्ष 2017 में दायर किया था, जिसमें वादी ने लालू प्रसाद पर मानहानि करने का आरोप लगाया था कि भागलपुर कि एक सभा में वादी के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी और सृजन घोटाला में नाम बदनाम करने का आरोप लगाया है.
लालू के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि दुमका कोषागार मामले में दाखिल जमानत पर जल्द सुनवाई के लिए अर्जेंट मेंशन कर दिया गया है. उन्होंने संभावना जताई है कि यह मामला ६ नवंबर को सुनवाई के लिए निर्धारित हो भी सकता है. हाई कोर्ट ने लालू की बीमारी व जेल में मिले लोगों की रिपोर्ट तलब करते हुए सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तारीख निर्धारित की है. उसी दिन लालू की जमानत पर भी सुनवाई करने का आग्रह किया गया है.
चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में  दायर जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई करने का आग्रह हाईकोर्ट से किया है. इसके लिए हाईकोर्ट में आवेदन देकर कहा गया है कि छह नवंबर को लालू से संबंधित एक मामले की सुनवाई है. इसी दिन जमानत याचिका पर भी सुनवाई की जाए.

Sunday, May 3, 2020

अन्य राज्यों में लॉक डाउन के कारण फंसे लगभग 15 हज़ार लोगों को जिला प्रशासन ने दिलायी मदद



#गया।
रिपोर्टः
दिनेश कुमार पंडित
बिहार के जिला गया में
कोविड 19 वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव व सुरक्षा के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे हुए गया के 15000 लोगों को वहाँ के जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जिलाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने वांछित मदद दिलाई।
मसलन उत्तर प्रदेश, ग़ाज़ियाबाद के जिला पदाधिकारी द्वारा पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी गया सूचित किया गया है कि गया ज़िला के कुछ व्यक्तियों/नागरिकों जो ग़ाज़ियाबाद में फसें हुए हैं, जिनके लिए भोजन, राशन, स्वास्थ तथा अन्य मूलभूत आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने की अपेक्षा है। जिलाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने उन सबों को सुखा राशन एवं वांछित मदद करने का अनुरोध किया और तदुपरांत नगर मजिस्ट्रेट, ग़ाज़ियाबाद को ज़िलाधिकारी, ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा संबंधित सभी व्यक्तियों को मदद उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशन के आलोक में नगर मजिस्ट्रेट, ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा सभी संबंधित को वंचित मदद उपलब्ध कराई गई एवं इसकी संपुष्टि हेतु पत्र प्रेषित कर बताया गया कि बिहारी निवासी *श्री सोनू कुमार*, कड़कड़ मॉडल, मंगल बाजार, साहिबाबाद, ग़ाज़ियाबाद, मो०-7011904826/श्री रामलखन यादव, मोहननगर मझान, साहिबाबाद, ग़ाज़ियाबाद, मो०-7541860131 एवं श्री रामप्रवेश यादव, सी-244, बुलंदशहर रोड, ग़ाज़ियाबाद, मो०-9693912054 को नगर मजिस्ट्रेट, ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा सूखा राशन उपलब्ध कराकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया गया।
वे सभी संतुष्ट हैं एवं उनके द्वारा अपने निवास स्थान बिहार जाने की अपील की जा रही है, जिस संबंध में उन्हें लॉक डाउन का अनुपालन करने एवं लॉक डाउन समाप्ति के उपरांत वैकल्पिक व्यवस्था होने पर जाने दिया जायेगा।
इस प्रकार लॉक डाउन के दौरान अन्य राज्यों में रहने वाले गया वासियों ने जैसे ही गोपनीय शाखा, गया में मदद की गुहार लगाई। जिला पदाधिकारी, गया द्वारा संबंधित राज्य के संबंधित जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर उन लोगों को सूखा राशन एवं अन्य वांछित मदद उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया जाता रहा और गया के तकरीबन 15000 लोगों को इस तरह मदद दिलाई गयी।

Friday, March 27, 2020

बीडीओ व थानाध्यक्ष ने जानलेवा वायरस से भयभीत लोगों के बीच सहयोग और जागरुकता की मचाई धमाल


बीडीओ बहादुरगंज जुल्फिकार आदिल और थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह-
इन जोड़ियों ने जानलेवा वायरस से भयभीत लोगों के बीच सहयोग और जागरुकता की मचाई धमाल-
शशिकांत झा। (बिहार) /बिहार राज्य के किशनगंज जिले में ,जो भारत के नक्से पर अल्पसंख्यक जिला माना गया है ,वहां के डी एम आदित्य प्रकाश और एस पी कुमार आशिष के सफल नेतृत्व में नियाजी -झा जी और जुल्फीकार -सुमन ने कैरोना वायरस से लड़ने में लोगों से मिलकर मचाया धमाल ।जिससे देश के प्रधानमंत्री की अपील को यहाँ शतप्रतिशत लागू कराने में शांतिपूर्ण सफलता पाई है ।
अगर सच्चाईयों के आईने में झांका जाय तो --कोरोना वायरस से दो दो हाथ करने में इन जोड़ियों को जिले की सफलतम जोड़ी करार दिया जा रहा है ।जिस जोड़ी के द्वारा जिले में अमनचैन के अलावे आपसी भाईचारगी को कायम रखते हुए लोगों में केरोना के प्रति साहस तथा भयमुक्त वातावरण को स्थापित किया जा रहा है ।सरकारी घोषणाएं और उसके क्रियान्वयन के लिए उक्त जोड़ी आज एक मिशाल बनकर पूरे राज्य में अपनी अमिट छाप छोड़ते जा रहे हैं ।आज का वेहद अहम और जुम्मा को लेकर ये काफी संवेदनशील बने थे ।मस्जिदों में घूम घूमकर यहाँ के ईमामों से ये जुम्मे की नवाज घरों में पढ़ने के लिए लोगों से अपील करा रहे थे ।जिसमें इन्हें सफलता मिली और आज लोगों ने जुम्मे की अहम नवाज घरों में अदां की ।साथ हीं चैती दूर्गापूजा को शांतिपूर्वक घरों में मनाने एवं मंदिरों की भीड़ से बचने का महत्वपूर्ण रास्ता भी दिखाया ।फलतः ऐसी विपदाओं से अपने घरों में सिमटे लोगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिला ।बताते चलें की आज की विषम परिस्थितियों में जिले के डी एम और एस पी ने ऐसी भयानकता से इतर अपने को लोगों के बीच खड़ा कर दिया है ।सारी विषम परिस्थितियों से लड़ने की पूरी तैयारियां जमीनी स्तर पर करते हुए अपने सहयोगियों को भी दिमागी तौर पर तैयार कर रखा है ।परिणाम सामने था जहाँ जिला ,अनुमंडल ,प्रखंडों और पंचायतों में भी इसका असर देखा जा सकता है ।जहाँ स्वास्थ्य विभाग ,सहित सभी विभागों के पदाधिकारियों सहित इनके सहयोगी इन विपरीत परिस्थितियों में हर तरह की परेशानियों को झेलने के लिए तत्पर दिख जाते हैं ।फलतः सशक्त प्रशासन एवं सशक्त समाज की तश्वीरें यहाँ उभर कर सामने आ चुकी है ।ऐसे में भारत नेपाल की सीम़ाओं से सटे तमाम प्रखंडों के बी डी ओ ,सी ओ ,एम ओ और थानाध्यक्षों की टीमें जहाँ सीमाओं से सटे पारगमन को सफलतम सीढियों को पार करते जा रहे हैं ।समान्य प्रशासन के अतिरिक्त पुलिस प्रशासन की भूमिकाएं इस जिले में नं.वन मानी जा रही है ।जहाँ मित्रता और वंधुत्व के मूलमंत्रों के सहारे पुलिस अहम भूमिकाओं में नजदीक से नजर आ रही है ।अगर केरोना का भय व्याप्त है तो चिकित्सा सेवाओं में चिकित्सकों के साथ पुलिस की अहम भूमिकाओं को भी काफी प्रभावी माना जाने लगा है ।ऐसे में जिले के आम नागरिकों में प्रशासनिक सेवाओं ,चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े नीचे से जिला स्तरीय महकमाओं के लिए इज्जत और सम्मान का भाव जागृत है ।तभी तो सभी इस विषम परिस्थितियों में उन्हें अपना सम्मानजनक अभिवादन और सलाम पेश कर रहे हैं ।

Saturday, March 21, 2020

किशनगंज:समाज सेवी संस्था राहत ने जिले में कोराना वायरस के विरुद्ध लड़ने का उठाया बीड़ा


शशि कांत झा।
किशनगंज/बिहार।जिले की बेहतरीन संस्था राहत ने केरोना वायरस से राहत के लिए ,इससे दो दो हाथ करने के लिए पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाकर इससे सावधान रहने के लिए लोगों को देगी जरुरी टिप्स । जागरूकता अभियान की शुरुआत किशनगंज के डी एम आदित्य प्रकाश ने आज हरी झंडी दिखा कर की ।जहाँ राहत की सचिव डा.फरजाना ने लोगों के नाम संदेश देकर इसे जिले में जन जन तक ले जाने के मुहिम की शुरुआत की ।
बताते चलें कि राहत संस्था ने इस जिले में चल रही जनोपयोगी योजनाओं के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में हमेशा से एक कदम आगे रही है ।जिसमें महिला ट्रेफिकिंग ,महिला सशक्तिकरण ,विभिन्न रोगों के पनपने से पहले इससे बचने की सावधानियां एवं जागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियों में संस्था महत्वपूर्ण भूमिका में दिखती आ रही है ।जिससे प्रभावित होकर डा़ फरजाना को देश के अतिरिक्त विदेशों से भी आमंत्रित किया जाता रहा है ।जिसके लिए ये जिले के आलाधिकारियों सहित आमजनों और जनप्रतिनिधियों से हमेशा से पुरस्कृत होती रहीं हैं ।ऐसे में आज जब पूरा विश्व केरोना जैसे खतरनाक और जानलेवा वायरस से त्रस्त हो रहा है ।इन परिस्थितियों की परवाह किये वगैर एक महिला डा.फरजाना ने जागरूकता के लिए एक साहसी और नायाब कदम उठाया है ।जिसकी चर्चा अब जन जन में होने लगी है ।

Wednesday, March 18, 2020

कोरोना वायरस से निपटने में लापरवाही का आरोप, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री पर मुजफ्फरपुर CJM कोर्ट में मुकदमा दर्ज


पटना। बड़ी खबर आ रही है,बिहार के मुजफ्फरपुर से। जहां केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन पर मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज किया गया है। केन्द्रीय मंत्री पर कोरोना से निपटने में सक्षम नहीं रहने का आरोप लगा है। केन्द्रीय मंत्री पर हैंड सेनेटाइजर जेल की कालाबाजारी नहीं रोक पाने का आरोप लगाया गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में केस दायर किया गया है। आरोप हैं कि कोरोना वायरस के दौरान जहां इससे निपटने लिए हैंड सेनेटाइजर की मांग बढ़ गयी है । वहीं यह बाजार में बमुश्किल मिल रहा है। हैंड सेनेटाइजर की कालाबाजारी कर इसे उंचे दामों पर बेचा जा रहा है।
आईपीसी की धारा 406,506,420,120B के तहत मुकदमा दायर किया गया है। इसमें केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन पर आरोप लगाया गया है कि वे हैंड सेनेटाइजर जेल की कालाबाजारी रोकने में अक्षम रहे हैं।

Monday, March 9, 2020

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के एसपी ने छात्रा को थाने की सौंपी कमान


Shashi K Jha Kishanganj: किशनगंज (बिहार ) /अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के एस पी कुमार आशिष ने रचा इतिहास ,जहाँ एक समारोह में बालिका उच्च विद्यालय की दो छात्राओं को महिला थाना के एडिशनल एस एच ओ की कमान सौंपकर इन्होने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर एक दिन के लिए बैठा दिया ।जहाँ महिला थानाध्यक्षा पुष्पलता ने दोनों ए एस एच ओ को थाना संचालन की जानकारियां दी । मौका था अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह का ,जहाँ जिले के डी एम आदित्य प्रकाश ने तेरापंथ भवन में आयोजित इस समारोह में महिला मंडल ,राहत फाऊंडेशन सहित अन्य संस्थाओं की उपस्थित महिलाओं को सम्वोधित करते हुए आगे आने का आवाह्न किया।
जबकि महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़कर नित नये कृतिमान स्थापित करने का संदेश दिया ।जहाँ इस मौके पर राहत फाऊंडेशन की सचिव डा.फरजाना बेगम ने महिलाओं का नेतृत्व करते उन्हें सभी क्षेत्रों में योगदान हेतु आमंत्रित किया ।कार्यक्रम में दो छात्राओं को एक दिन का एडिशनल एस एच ओ बनाने की घोषणा के बाद एस पी ने दोनों छात्राओं क्रमशःज्योति कुमारी और बिंदिया कुमारी को महिला थाना के एस एच ओ की कुर्सी पर बैठाया ।जहाँ महिला थानाध्यक्षा ने दोनों छात्राओं को थाना संचालन की जानकारियों से अवगत कराया तथा थाना का भ्रमण कराई ।एस पी कुमार आशिष ने किशनगंज के सभी ट्राफिक पोस्टों पर महिला कांस्टेबलों की प्रतिनियुक्ति कर एक दिन के लिए ट्राफिक पोस्टों की जिम्मेदारियां सोंप दी ।
इस मौके पर संघर्षशील महिलाओं को डी एम और एस पी ने संयुक्तरुप से सम्मानित किया ।एवं महिला सशक्तिकरण के लिए सभी क्षेत्रों में समान भागीदारी का आह्वान किया ।इस मौके पर एस पी ने स्कूटर रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया ।इस कार्यक्रम में एस डी पी ओ किशनगंज अजय कुमार झा ,पुलिस निरीक्षक किशनगंज इरशाद आलम ,पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष आदर्श थाना किशनगंज राजेश कुमार तिवारी ,महिला थानाध्यक्षा पुष्पलता ,महिला चिकित्सक डा.उर्मिला ,राहत की डा.फरज़ाना ,सायर कोठारी ,रेडक्रास के मिक्की साहा सहित सैंकड़ों की संख्याओं में महिलाएं मौजूद रहीं ।

Tuesday, February 25, 2020

बिहार के किशनगंज में आयोजित पुलिस सप्ताह 2020 के अवसर पर एक गांव को गोद लेने पहुंचे एसपी, किशनगंज


Shashi Kant Jha
: #किशनगंज (बिहार) आज भाटाबाड़ी की सरजमीं पर जो इज्जत और सम्मान किशनगंज पुलिस को मिली है ,उसके लिए किशनगंज पुलिस आप सबों की शुक्रगुजार है ।उक्त बातें जिले के बहादुरगंज थानान्तर्गत भाटाबाड़ी गांव को गोद लेने के क्रम में किशनगंज एस पी कुमार आशिष ने भारी संख्याओं में जुटी भीड़ को सम्वोधित करते हुए कही।
जैसा कि 22फरवरी से 27 फरवरी तक बिहार में "पुलिस सप्ताह"मनाया जा रहा है ।जिसके माध्यम से पुलिस के उत्कृष्ट कार्यों एवं बदलते परिवेश में पुलिस की भूमिकाओं को दर्शाया जा रहा है ।खासकर नशामुक्ति अभियान में अव्वल कहे जाने बाले किशनगंज जिले में अब हमेशा हमेशा के लिए नशा से अलग हो जाने बालों को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित करने का प्रयास जोरशोर से चल रहा है ।ऐसे समय में पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह के प्रयासों को अम्लीजामा पहनाने का जिम्मा जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने खुद अपने कंधों पर लिया था ।जिसकी वदौलत इमरान की आवाजें लोगों तक पहुंची और एस पी किशनगंज के स्वागत के लिए सैंकड़ों की भीड़ यहाँ गाजेबाजे के साथ उमड़ पड़ी।
जोश ऐसा कि लोगों ने जहाँ एस पी पर फूलों की बर्षा कर दी ।वहीं स्थानीय लोगों ने एस पी कुमार आशिष को फूल मालाओं से लादकर किशनगंज पुलिस के दोस्ताना रवैये की एक दास्तां
यहां लिख दी।लोगों के हुजूम से निकल रही जिंदाबाद के नारों से किशनगंज पुलिस को एक नई पहचान मिल रही थी ।यहाँ बने मंच तक पहुंचते हीं इमरान आलम ,मो.मुस्ताक ने जहाँ लोगों के साथ मिलकर सभी आगंतुकों में शामिल प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरगंज जेड आदिल ,सी ओ कौशर इमाम ,पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ,थानाध्यक्ष टेढ़ागाछ निरंजन कुमार यादव ,कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ,बीबीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार आनंद ,चिकित्सा पदाधिकारी निसार अहमद एवं बहादुरगंज के लोकप्रिय थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह का गर्मजोशी से बुके देकर स्वागत किया ।खासतौर पर थानाध्यक्ष कोढ़ोबाड़ी नीरज कुमार एवं बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने नशा को समाज से उखाड़ फेकने का आह्वान अपने जोशिले भाषणों में किया ।इस मौके पर एस पी ने अव्वल दर्जे की पढ़ाई कर सबसे ऊंचे स्थान पर आई छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी हौसलाअफजाई की ।इस कार्यक्रम में बुजुर्गों में जनाब साबिर आलम ,महबूब आलम (सेवानिवृत्त बैंककर्मी) और कई अन्य हस्तियां भी यहां मौजूद थी ।

Thursday, February 20, 2020

किशनगंज की बहादुरगंज पुलिस ने भगवान महावीरजी की करोड़ों की मूर्ति सहित 3 तस्करों को किया गिरफतार,तस्करों में एक शिक्षक भी शामिल


शशिकांत झा
।#किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले की बहादुरगंज पुलिस ने सोने जैसा दिखने बाला भगवान महावीर की कीमती मूर्ति सहित तीन धंधेबाजो को गिरफ्तार किया। 01 किलो 250 ग्राम की इस मूर्ति का दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए बताये जाते हैं ।फिलवक्त पुलिस ने थाना कांड संख्या 52 /20 को को दर्ज कर धंधेबाजों को जेल भेज दिया है। धंधेबाजों में स्थानीय विद्यालय का एक शिक्षक का भी शामिल बताया जा रहा है।।
जैसा कि बहादुरगंज थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अन्तरराज्यीय मूर्ति चोरों द्वारा भगवान महावीर के मूर्ति की बिक्री के लिए इसे नसीमगंज -गुआआबाड़ी सड़क से सटे एन एच 327 ई के पास लाया गया है ।जहाँ पच्छिम बंगाल के कथित दो चोर ,मध्य विद्यालय बिलासी के एक शिक्षक से इसके बिक्री की बातें कर रहे हैं ।थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने चुपके से इन्हें रंगे हाथ पकड़ने का जाल बिछाकर एस आई सुरेश प्रसाद एवं पेंथर मोबाइल के विवेक ,ओम प्रकाश ,विपीन कुमार एवं प्रेम
सागर एवंतेज तर्रार साथियों को बताये गये जगह पर धावा बोलने को कहा ।जहाँ पश्चिम बंगाल के निवासी अजमल पिता रजा अली ,ग्राम समसपूर ,थाना चाकुलिया और सुवेश कुमार ,ग्राम पाईकपाड़ा ,थाना चाकुलिया उक्त भगवान महावीर की मूर्ति को शिक्षक संतोष कुमार गणेश पिता बिष्णु प्र.गणेश ग्राम खाड़ीटोला थाना दिघलबैंक को सौंप रहे थे।मौका ए वारदात पर पुलिस ने तीनों को एक साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया ।बताते चलें कि वकौल थानाध्यक्ष इस वारदात की भनक उन्हें मिल चुकी थी ।जिस पर नजर बनाये रखने के लिए वे पुलिस के खुफिया तंत्रों को लगा रखा था ।जिससे यह सफलता हासिल हुई ।वहीं चोरी की मूर्ति रखने और बरामदगी मामले में भा द वि की धारा 413 एवं 414 के तहत तीनों को जेल भेज दिया गया।

Wednesday, February 12, 2020

शेरघाटी पुलिस के हत्थें चढ़ा सात अपराधी, लूट व चोरी के आठ दुपहिया वाहन बरामद


  
#शेरघाटी/गया । स्थानीय थाना की पुलिस लूट व चोरी के समान एवं नगदी सहित आधा दर्जन से अधिक अपराधियों को पकड़ा है। साथ ही जिनके पास से लूट व चोरी के आठ अदद् दुपहिया वाहन भी बरामद की है। बुधवार को शेरघाटी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शेरघाटी रवीश कुमार ने बताया कि शेरघाटी थाना की पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय शहर से गोलू कुमार उर्फ रोहित नामक अपराधी को सीएसपी संचालक से दिन-दहाड़े हजारों रूपयें की हुई लूट में संलिप्ता को लेकर गिरफ्तार की थी, जिसने पूछ-ताछ के दौरान पुलिस के समक्ष सीएसपी संचालक से 86 हजार रूपये की लूट में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए अन्य सहयोगियों का नाम उजागर की थी। साथ ही स्थानीय शहर के नया बाजार से पवन ट्रांसपोर्ट की कीमती सामाग्री से लदी पीकअप वान नामक चार पहिया वाहन की चोरी के अतिरिक्त शेरघाटी अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दुपहिया वाहन की हुई लूट एवं चोरी की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए, अन्य सहयोगियों के नाम भी उजागर किया था। जिसके निशानदेही में शेरघाटी थानाध्यक्ष उदय शंकर के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल द्वारा किये गयें छापेमारी के दौरान सात अपराधियों सहित जिनके पास से लूट व चोरी के चार अदद् अपाची, एक-एक अदद् प्लसर, स्प्लेंडर एवं स्कूटी नामक दुपहिया वाहन, कुल आठ दुपहिया वाहन सहित लूट की 5 हजार नगदी, पहचान पत्र, हेल्मेट के साथ चोरी गई पवन ट्रान्सपोर्ट की वाहन पर लदी लगभग एक लाख मूल्य के सामग्री भी बरामद की गई।

Monday, February 10, 2020

बिहार :साइबर अपराधी ने उड़ाये पत्रकार के खाते से 59 हजार 488 रूपये




जी हां, मुख्य मंत्री नीतीश कुमार जी के गृह जिले में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन,भारत के राष्ट्रीय महासचिव, कुमुद रंजन सिंह जी के निजी खाते से जो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया , बिहार शरीफ का है,से किसी साइबर अपराधी द्वारा 59 हजार 488 रुपए की निकासी कर ली गई है।इस संबंध में पीड़ित पत्रकार ने संबंधित थाने में 29 जनवरी को आवेदन भी दिया , किन्तु पीड़ित पत्रकार से मिली जानकारी के अनुसार आजतक इस राशि की निकासी कैसे हो गई,इसका पता नहीं चल सका है । विदित हो कि पत्रकार कुमुद रंजन सिंह ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया है कि निजी खाता से 28 जनवरी को 8000 रूपये की निकासी कारपोरेशन बैंक के सोहसराय चौराहा स्थित एटीएम से उन्होंने किया था।किन्तु मैसेज जब उनके मोबाइल पर आया तो 59 हजार 488 रुपए निकासी हो गई। यद्यपि इस संबंध में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने डीजीपी, बिहार को ज्ञापन देकर अवगत कराया है और जिसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, मुख्य सचिव, बिहार सरकार , आयुक्त पटना, जिलाधिकारी, नालंदा तथा पुलिस अधीक्षक, नालंदा को भेजा है । चिंता की बात यह है कि साइबर अपराधी आमजन की मेहनत की कमाई न जाने खाते से कैसे उड़ा जाते हैं पता नहीं?कैसे यह अपराध रुक सकेगा,कैसे साइबर अपराधी पर नकेल कसा जा सकेगा ,यह तो बैंक तथा प्रशासन ही जाने ? बताते चलें कि पीड़ित पत्रकार की इस आर्थिक क्षति पर सांगठनिक कई पत्रकार दुखी और चिंतित हैं कि आखिर मेहनत से कमाई गई राशि बैंक के एटीएम में कैसे सुरक्षित रह पाएगी!

Friday, February 7, 2020

किशनगंज:पुलिस मुख्यालय एवं शिक्षा विभाग बिहार द्वारा निदेशित 'स्टूडेंट पुलिस केडेट के कार्यक्रम


शशि कांत झा
।#किशनगंज (बिहार)।अब स्टूडेंट्स पुलिस के कार्यों को नजदीक से देखकर लोगों में पुलिस के क्रियाकलापों को लेकर आमलोगों में जागरूकता फैलाऐंगे ।ताकि पुलिस के प्रति लोगों में व्याप्त भ्रांतियां एवं कथित भय को दूर किया जा सके ।पुलिस मुख्यालय एवं शिक्षा विभाग बिहार द्वारा निदेशित 'स्टूडेंट पुलिस केडेट के कार्यक्रम में किशनगंज एस पी ने छात्रों से रुबरु हो कर इसके महत्व को उनके सामने रखा ।                     
 जैसा कि पुलिस पब्लिक मित्रता के साथ इसके भावों को विकसित करना और पुलिस के कार्यों में सहयोग करना इसका मूलमंत्र होगा ।जिसके लिए 22 चयनित विद्यालयों से 40 -40 छात्रों का चयन किया गया है।जिन्हें भ्रमण के दौरान राजेश कुमार तिवारी ,थानाध्यक्ष किशनगंज ,अंचल निरीक्षक ईरशाद आलम एवं कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने एक भ्रमण के दौरान छात्रों को थाना के क्रियाकलापों से इन्हें अवगत कराया ।और एस पी कार्यालय लेकर आये ।एस पी कुमार आशिष ने कहा कि -आम आदमी में पुलिस का भय ना हो ,वहीं अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही हो ।नशावंदी ,यातायात नियमों के प्रति इन नौनिहालों को जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया ।"जीवन अनमोल है और हमें सभी नियम कानूनों का पालन करना चाहिए ,इसकी प्रतिज्ञा करते हुए छात्रों ने इसका संकल्प लिया ।बच्चों ने इस मौके पर किशनगंज पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की ।साथ हीं इस कार्यक्रम से उत्साहित बच्चों ने एस पी के साथ सेल्फी ली ,तो एस पी ने इनसे घुल मिलकर इनके साथ कुछ समय तक अपना अमूल्य क्षण बिताकर इन्हें शुभकामनाएं दी ।

किशनगंज:पुलिस मुख्यालय एवं शिक्षा विभाग बिहार द्वारा निदेशित 'स्टूडेंट पुलिस केडेट के कार्यक्रम


शशि कांत झा
।#किशनगंज (बिहार)।अब स्टूडेंट्स पुलिस के कार्यों को नजदीक से देखकर लोगों में पुलिस के क्रियाकलापों को लेकर आमलोगों में जागरूकता फैलाऐंगे ।ताकि पुलिस के प्रति लोगों में व्याप्त भ्रांतियां एवं कथित भय को दूर किया जा सके ।पुलिस मुख्यालय एवं शिक्षा विभाग बिहार द्वारा निदेशित 'स्टूडेंट पुलिस केडेट के कार्यक्रम में किशनगंज एस पी ने छात्रों से रुबरु हो कर इसके महत्व को उनके सामने रखा ।                     
 जैसा कि पुलिस पब्लिक मित्रता के साथ इसके भावों को विकसित करना और पुलिस के कार्यों में सहयोग करना इसका मूलमंत्र होगा ।जिसके लिए 22 चयनित विद्यालयों से 40 -40 छात्रों का चयन किया गया है।जिन्हें भ्रमण के दौरान राजेश कुमार तिवारी ,थानाध्यक्ष किशनगंज ,अंचल निरीक्षक ईरशाद आलम एवं कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने एक भ्रमण के दौरान छात्रों को थाना के क्रियाकलापों से इन्हें अवगत कराया ।और एस पी कार्यालय लेकर आये ।एस पी कुमार आशिष ने कहा कि -आम आदमी में पुलिस का भय ना हो ,वहीं अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही हो ।नशावंदी ,यातायात नियमों के प्रति इन नौनिहालों को जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया ।"जीवन अनमोल है और हमें सभी नियम कानूनों का पालन करना चाहिए ,इसकी प्रतिज्ञा करते हुए छात्रों ने इसका संकल्प लिया ।बच्चों ने इस मौके पर किशनगंज पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की ।साथ हीं इस कार्यक्रम से उत्साहित बच्चों ने एस पी के साथ सेल्फी ली ,तो एस पी ने इनसे घुल मिलकर इनके साथ कुछ समय तक अपना अमूल्य क्षण बिताकर इन्हें शुभकामनाएं दी ।

Wednesday, February 5, 2020

वर्ल्ड नेग्लेक्टेड टीपीकल डिजीज वीक के तहत स्वयंसेवी संस्था "राहत" ने मिडिया सेंस्सेटीजेशन को महत्वपूर्ण बताया,कई पत्रकार हुए सम्मानित


शशिकांत झा। नश#किशनगंज (बिहार)। वर्ल्ड नेग्लेक्टेड टीपीकल डिजीज वीक कार्यक्रम के मौके पर  समाहरणालय में जिले की जानी मानी स्वयंसेवी  संस्था "राहत" ने मिडिया सेंस्सेटीजेशन बैठक में संस्था  सचिव डा.फरजाना ने  पत्रकारों का आह्वान करते हुए बीस उपेक्षित बीमारियों से लड़ने में मिडिया की भूमिका को अहम बताया,साथ ही पत्रकारों के बिना इन बीमारियों के खिलाफ छेड़े गये  जंग को जीत पाना असंभव कहा ।                          कार्यक्रम के आरंभ में इस महत्वपूर्ण बैठक में माननीय डी एम किशनगंज हिमांशु  शर्मा ने भाग लिया । जहां संस्था के परियोजना निदेशक निहाल अख्तर ,सचिव डा.फरजाना और डा.देवेन्द्र ने उन्हें शाल देकर सम्मानित किया और सहयोग की अपील की ।जबकि इस महत्वपूर्ण बैठक में संस्था के इसी समूह ने पत्रकारों को बुके देकर स्वागत किया ।जहाँ पत्रकारों की ओर से मिथिलेश कुमार झा ,शंभू रविदास और शैलेश औझा ने इस सम्मान को प्राप्त किया ।बताते चलें कि 31 दिसंबर 2020 को राहत के परियोजना निदेशक निहाल अख्तर और डा.देवेन्द्र (सदर अस्पताल,किशनगंज )के सफल प्रयासों से वर्ल्ड नेग्लेक्टेड टीपीकल डिजीज डे पर फरिंगगोला के मदरसा जामियां हुसैनियां में विश्वव्यापी जागरूकता अभियान की शुरूआत कर हस्ताक्षर अभियान भी  चलाया था ।जिसमें मदरसा के सेकड़ों छात्र और शिक्षकों भाग लिया था ।जहाँ डा.देवेन्द्र ने उपेक्षित बीमारियों जैसे अल्सर ,चगास ,डेंगू ,चिकनगुनियां ,फीताकृमि ,कुष्ठ ,लसोका ,फायलेरिया आदि बीमारियों के प्रति जागरूक होकर इसके उन्मूलन पर विस्तार से बच्चों को बतलाया था ।जहाँ मदरसा के प्रधान शिक्षक मौलाना ग्यासुद्दीन ने इस अभियान को सफल बनाने में मदरसा की सक्रिय भूमिकाओं से राहत को आश्वस्त किया था ।हलांकि राहत की सचिव डा.फरजाना उस समय महिला आयोग भारत सरकार के आमंत्रण पर दिल्ली में थी ।जिसके विश्वव्यापी जागरूकता में मिडिया के सहयोग पर उक्त आयोजन "राहत" के द्वारा किया गया ।

Thursday, January 30, 2020

संयुक्त रुप से विश्व व्यापी जागरुकता अभियान की शुरुआत की


शशिकांत झा।# किशनगंज (बिहार) । एन टी डी को लेकर राहत और ग्लोवल हेल्थ स्टरजी ने संयुक्त रुप से विश्व व्यापी जागरुकता अभियान की शुरुआत एक मदरसे से की ।जिसमें सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा.देवेन्द्र कुमार ने भाग लेकर इस कार्यक्रम की उपयोगिता पर विस्तार रुप से प्रकाश डाला ।                           बिहार में पहली बार 30 जनवरी से 07 फरवरी तक चलने बाले इस अभियान की शुरुआत "मदरसा जामिया हुसैनियां ,फरिंगगोला (किशनगंज) से राहत के परियोजना निदेशक निहाल अख्तर ने ग्लोवल हेल्थ स्टरजी के साथ मिलकर की ।इस कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के बीच  में डी एस डा. देवेंद्र कुमार ने अल्सर ,चगास ,डेंगू ,चिकनगुनियां ,फीता कृमि ,कुष्ठ ,लसोका ,फायलेरिया एवं कई खतरनाक और असाध्य बीमारियों के लक्षणों एवं इससे बचने और इसके इलाज के बारे में विस्तार से बताया।
इलाके में फैलने बाली खतरनाक बीमारियों से बचाव के तरिकों को जन जन तक ले जाने के लिए सबों को जागरूक करना होगा ।इसे जागरूक करने के लिए  मदरसा के छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की ।हस्ताक्षर अभियान की मुहिम को लेकर छात्रों ने संकल्प लिया और वायदा किया कि ,इस जागरुकता अभियान को लेकर हमलोग क्षेत्र में जाऐंगे ।इस मौके पर मदरसा जामियां हुसेनियां के हेड मदारिस मौलाना ग्यासुद्दीन ,सहायक मौलाना एबरार ,रियाजुद्दीन ,दिलनवाज ,अंसार ,आरिफ ,सलमान ,अब्दुल रज्जाक मौजूद थे ।

Tuesday, January 28, 2020

किशनगंज में कोचाधामन के धनपुरा चौकी प्रभारी को मिला 71 वें गणतंत्र दिवस पर नागरिक सम्मान


Shashi K Jha. #किशनगंज (बिहार) । मन -कर्म -वचन को लेकर गणतंत्रता दिवस पर पुलिस चौकी प्रभारी को लोगों ने सम्मानित किया ।जहाँ पुलिस पब्लिक मैत्री का एक उत्कृष्ट उदाहरण यहां लोगों को देखने के लिए मिला ।                                          जैसा कि बीते 03 अगस्त '19 को किशनगंज के एसपी कुमार आशिष ने सरकार के आदेश पर कोचाधामन थाना के पूर्वी भाग धनपूरा में एक पुलिस चौंकी की स्थापना को हरी झंडी दिखा कर इसका शुभारंभ किया ।जहाँ कोचाधामन थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रंजन कुमार ने 15 सितंबर को इस चौंकी की कमान ए एस आई वीर प्रताप सिंह को सौंपी ।जहाँ तब से लेकर अब तक चौंकी प्रभारी ने यहां अपराध नियंत्रण ,सघन वाहन चेकिंग ,शराबवंदी एवं पुलिस पब्लिक समन्वय को मजबूती से लागू किया ।फलतः 71वें गणतंत्र दिवस पर कन्हेयाबाड़ी जनता हाट में "जनता की आवाज 'कार्यक्रम में यहां के वुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा चौकी प्रभारी वी पी सिंह को लोगों ने नागरिक सम्मान दिया ।जो पुलिस पब्लिक मित्रता की अनूठी मिशाल कायम कर रही है ।

बिहार राज्य में किशनगंज जिले के कोचाधामन पुलिस की शराब बंदी मुहिम में ठोस कार्यवाही


 Shashi K Jha. #किशनगंज (बिहार) ।पूर्ण शराबवंदी के लिए एस पी किशनगंज कुमार आशिष के द्वारा चलाये गये बिशेष अभियान के तहत कोचाधामन पुलिस निरीक्षक इरशाद आलम और पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रंजन कुमार  ने छापेमारी कर कई गांवों में अवैध चुल्लू शराब के भठ्ठियों को ध्वस्त किया है ।जहाँ बड़ी मात्रा में शराब बनाने के लिए रखे जावे और बर्तनों को जमींदोज करा दिया है ।।                         

  मिली जानकारियों के मुताबिक आज दोपहर बाद महानंदा पुल से सटे बस्ताकोला गांव में कोचाधामन पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बनाने के कई भठ्ठियों को नेस्तनाबूद कर दिया ।भारी संख्याओं में आये पुलिसबल को देखकर गांव के गांव खाली हो गये ।जहाँ बच्चों के अलावे कहीं कोई नजर नहीं आ रहे थे ।हलांकि कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजन कुमार शराब और शराबियों के शख्त खिलाफ बताये जाते हैं ।जो कोचाधामन थाना आते हीं मिली सूचनाओं पर कई शराब के शौकीनों को जेल का दरवाजा दिखा चुके हैं ।रंजन कुमार इस जिले के बहादुरगंज में पुलिस निरीक्षक ,ठाकुरगंज थानाध्यक्ष और जिले के प्राचीप्रवर (सार्जेंट मेजर )की जिम्मेदारियों के अतिरिक्त एस पी के आदेश पर कई महकमों में अपनी पहचान बना चुके हैं ।वहीं पुलिस निरीक्षक इरशाद आलम ने बहादुरगंज थाने में थानाध्यक्ष के रुप में शराब और शराबियों के पसीने उतारने में अव्वल दर्जे के पुलिस पदाधिकारी सावित हो चुके हैं ।ऐसे में वतौर  एक करैला दूजे नीम की कहाबत आज अवैध रुप से चोरी छुपे शराब बनाकर बेचने बालों के लिए कहर साबित हो चुका है ।गौरतलब है कि शराब तस्करी और अवैध निर्माण को लेकर किशनगंज पुलिस ने पूरे जिले में सघन अभियान चला रखी  है ।जहाँ पोलियो मिटाओ की तर्ज पर पूर्ण नशाबंदी को लागू करने के लिए चिन्हित घरों में सघन छापेमारी चलती रहने की सूचना है ।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...