शशिकांत झा।#किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले की बहादुरगंज पुलिस ने सोने जैसा दिखने बाला भगवान महावीर की कीमती मूर्ति सहित तीन धंधेबाजो को गिरफ्तार किया। 01 किलो 250 ग्राम की इस मूर्ति का दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए बताये जाते हैं ।फिलवक्त पुलिस ने थाना कांड संख्या 52 /20 को को दर्ज कर धंधेबाजों को जेल भेज दिया है। धंधेबाजों में स्थानीय विद्यालय का एक शिक्षक का भी शामिल बताया जा रहा है।।
जैसा कि बहादुरगंज थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अन्तरराज्यीय मूर्ति चोरों द्वारा भगवान महावीर के मूर्ति की बिक्री के लिए इसे नसीमगंज -गुआआबाड़ी सड़क से सटे एन एच 327 ई के पास लाया गया है ।जहाँ पच्छिम बंगाल के कथित दो चोर ,मध्य विद्यालय बिलासी के एक शिक्षक से इसके बिक्री की बातें कर रहे हैं ।थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने चुपके से इन्हें रंगे हाथ पकड़ने का जाल बिछाकर एस आई सुरेश प्रसाद एवं पेंथर मोबाइल के विवेक ,ओम प्रकाश ,विपीन कुमार एवं प्रेम
सागर एवंतेज तर्रार साथियों को बताये गये जगह पर धावा बोलने को कहा ।जहाँ पश्चिम बंगाल के निवासी अजमल पिता रजा अली ,ग्राम समसपूर ,थाना चाकुलिया और सुवेश कुमार ,ग्राम पाईकपाड़ा ,थाना चाकुलिया उक्त भगवान महावीर की मूर्ति को शिक्षक संतोष कुमार गणेश पिता बिष्णु प्र.गणेश ग्राम खाड़ीटोला थाना दिघलबैंक को सौंप रहे थे।मौका ए वारदात पर पुलिस ने तीनों को एक साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया ।बताते चलें कि वकौल थानाध्यक्ष इस वारदात की भनक उन्हें मिल चुकी थी ।जिस पर नजर बनाये रखने के लिए वे पुलिस के खुफिया तंत्रों को लगा रखा था ।जिससे यह सफलता हासिल हुई ।वहीं चोरी की मूर्ति रखने और बरामदगी मामले में भा द वि की धारा 413 एवं 414 के तहत तीनों को जेल भेज दिया गया।


No comments:
Post a Comment