Monday, February 17, 2020

14 वर्षों के ' वनवास ' के बाद बाबूलाल की हुई घर वापसी,गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, " बीजेपी का कार्य सरकार बनाना नहीं राष्ट्र व समाज बनाना होता है "


 राँची। झारखंड के प्रथम मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी सोमवार 17 फरवरी2020 को 14 साल के लंबे अंतराल के बाद अपने पुराने राजनीतिक दल भाजपा में शामिल हो गए। उनके घर वापसी को लेकर झारखंड की राजधानी रांची के श्री जगन्नाथ मैदान (प्रभात तारा मैदान) में विशाल मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि उन्हें पद की लालसा नहीं है और वे पार्टी के लिए झाड़ू लगाने को भी तैयार हैं। साथ ही राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्री मरांडी ने अपने संबोधन के दौरान राज्य की वर्तमान झामुमो सरकार पर जमकर निशाना साधा। यह एक अद्भुत नजारा था कि एक मंच पर राज्य के तीन तीन पूर्व मुख्यमंत्री एक साथ दिखे।
जेवीएम कार्यकर्ताओं के साथ अपने जैसा ही व्यवहार होगा: शाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जेवीएम के कार्यकर्ताओं को कभी नहीं लगेगा कि वे बाहर से आए हैं, बल्कि वे अपने घर ही आए हैं। जेवीएम कार्यकर्ताओं के साथ अपने जैसा ही व्यवहार होगा, और राज्य में उन्हें उचित जिम्मेदारी दी जाएगी। श्री शाह ने कहा कि जब 2014 में वे बीजेपी के अध्यक्ष थे तभी से चाहते थे कि बाबूलाल मरांडी बीजेपी में आएं. अमित शाह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि किसी ने ठीक ही कहा है बाबूलाल मरांडी थोड़े जिद्दी किस्म के हैं, लंबे समय तक नहीं माने, लेकिन आखिरकार आज बाबूलाल मरांडी सबकी सहमति से बीजेपी में शामिल हो गए। अमित शाह ने कहा कि लोग चर्चा करते हैं कि बीजेपी झारखंड में चुनाव हार गई, लेकिन बीजेपी का लक्ष्य सरकार बनाना नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज का निर्माण करना होता है और इस लक्ष्य के लिए हमलोग सालों विपक्ष में रहे हैं। अमित शाह ने रघुवर सरकार की तारीफ कहते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में राज्य में अच्छा काम हुआ है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...