*
*#लातेहार।*
लातेहार जिला के बालूमाथ, चन्दवा, लातेहार थाना क्षेत्र में लगातार मोटरसाईकिल चोरी की घटना होने के कारण चोरी गये मोटर साईकिल की बरामदगी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, लातेहार द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी,बालूमाथ को निर्देशित किया गया। उनके निर्देशन में बालूमाथ पुलिस इंस्पेक्टर राजेश मण्डल के नेतृत्व में बालूमाथ थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान, पुअनि जगदेव पाहन तिर्की, पुअनि राज रौशन सिन्हा, परिपुअनि जयदीप बोस,परिपुअनि शुभम कुमार को छापामारी दल में शामिल किया गया था। उक्त टीम द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर
1 . मो0 दिलशाद
2 . राजेश उरांव
3 . मो0 रूस्तम
को चोरी की मोटरसाईकिल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। जिससे पुछ ताछ करने पर उपरोक्त अपराधकर्मी ने अपना अपराध स्वीकार किया। जिसके निशानदेही पर लातेहार जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी के 20 मोटरसाईकिल को बरामद किया गया।

No comments:
Post a Comment