Showing posts with label झारखण्ड. Show all posts
Showing posts with label झारखण्ड. Show all posts

Monday, December 2, 2024

राजधानी रांची में शर्मनाक घटना: परीक्षार्थी छात्रा के साथ होटल में छेड़खानी; किया ब्लैकमेल

झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां वेस्ट बंगाल से परीक्षा देने आई एक नाबालिग छात्रा के कमरे में घुसकर बदमाशों ने उसके साथ छेड़खानी की। बदमाशों ने छात्रा से जबरन कपड़े उतरवाए, फिर फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया। घटना रांची के कटहल मोड़ स्थित एक होटल में हुई। वहीं, इस मामले में छात्रा के पिता ने नगड़ी थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें मालदा के सुभेंदु मंडल व शांतनु मंडल और तमिलनाडु के अभिषेक दत्ता, अर्कापराव दत्ता व सोमनाथ शर्मा पर केस किया गया है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तहकीकात में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद छात्रा काफी डर गई है। छात्रा के पिता ने कहा कि जब वह खाना खाकर कमरे में लौटे, तो आरोपी फरार हो गए।

पिता ने दर्ज करायी कंप्लेन

बता दें कि घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें बताया गया है कि आरोपी रूम नंबर 104 में ठहरे थे। चारों आरोपी जबरन उनके कमरे में घुस आए। फिर परिचय देते हुए बेटी से दोस्ती की। इसके बाद छेड़खानी कर उसके साथ अश्लील हरकतें की। आरोपियों ने उनकी पुत्री के सारे कपड़े उतरवा दिए और उसे ब्लैकमेल करने लगे। लेकिन कमरे में उनके पहुंचते ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए और अपने कमरे में चले गए।

Thursday, March 21, 2024

सरकारी अस्पताल में बंध्याकरण कराने पहुंची शोभा की स्थिति बिगड़ी, रिम्स में जिंदगी और मौत से लड़ रही है



गिरिडीह।

कहते हैं कि अयोग्य चिकित्सकों के कारण समाज के गरीब तबके ही अधिकतर शिकार होते हैं।ये कथित डॉक्टर अर्थिकोपार्जन की लालसा में मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करते कहे जाता हैं।लेकिन जब सरकारी अस्पताल की स्थिति इतनी बद्तर हो जाएगी कि ऑपरेशन में किसी मरीज के इंटेस्टाइन जो मानव शरीर
के प्राकृतिक संरचना का मनुष्य के जीवंत रहने के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा है,उसे ही काट दिया जाए तो सहज ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मरीज की क्या हालत हो रही होगी।जी हां,ऐसा हुआ है और ये बिल्कुल सत्य है।मामला झारखंड के गिरिडीह जिले की है।

सरकार रेफरल अस्पताल डुमरी के एक चिकित्सक की लापरवाही के कारण अस्पताल में बंध्याकरण का आपरेशन कराने गई एक महिला रिम्स अस्पताल में  जिदंगी और मौत से जूझ रही है।

महिला की बिगड़ती हालत को देखकर बुधवार को महिला के ससुराल और मायके वाले डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से इलाज के आस लगाए बैठे हैं। सूचना पर सूबे के पूर्व मंत्री लालचंद महतो डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी लेते हुए अस्पताल प्रबंधक से मुआवजे को मांग करते हुए महिला का समुचित इलाज करवाने की बात कही। 

बताया जाता है कि 16 फरवरी को प्रखंड के चैनपुर पंचायत के भेलावाटुगरी  निवासी दुरलचंद महतो की पत्नी शोभा कुमारी गांव की सहिया बुधेश्वरी देवी के साथ बंध्याकरण का ऑपरेशन करवाने डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंची थी। ऑपरेशन अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक आशीष कुमार ने किया। ऑपरेशन के बाद महिला अपने घर चली गई। लेकिन दो दिन के बाद महिला का पेट फूलने लगा। जिसे देख महिला के परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। तब चिकित्सको की इस बात की जानकारी हुई कि ऑपरेशन के क्रम में महिला की लैट्रिन की नाली और पेशाब की नाली कट गए हैं। इस समय चिकित्सको ने महिला का सम्पूर्ण इलाज के करवाने की बात कहते हुए महिला को धनबाद के एसएनएम एमसीएच रेफर कर दिया।महिला की स्थिति बिगड़ती देखकर धनबाद से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। 

जहां महिला जिंदगी और मौत से लड़ रही है। महिला के परिवार की स्थिति दयनीय होने के कारण महिला के परिवार वाले बुधवार को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगते हुए महिला के समुचित इलाज की मांग करने लगे। इसके बाद अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री श्री महतो ने भी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगते हुए कहा कि विगत एक माह पूर्व अस्पताल के सर्जन के द्वारा बाध्यकरण कर दौरान महिला का पेशाब और लेट्रिन का नस काट दिया गया था। जिस कारण आज महिला अपने जीवन और मौत की लड़ाई से रोज रुबरु हो रही है। उसकी स्थिति दयनीय बन गई है। 


पूर्व ऊर्जा मंत्री ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक प्रभारी राजेश महतो से बात कर महिला का समुचित उपचार करवाने की मांग करते हुए उसके बच्चो का इंसुरेस करवाने सहित बच्चे के खान पान में होने वाले खर्च को वहन दोषी डॉक्टर को उठाने की मांग की।पूर्व मंत्री ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक प्रभारी ने स्वीकारा कि ऑपरेशन के दौरान गलती हुई है। जिसके लिए हम सभी महिला का इलाज करवाने के लिए कुछ सहयोग राशि देंगे। इसके अलावा सरकारी प्रवधान के तहत जो भी मुआवजा होगा उसे महिला को दिलाया जायेगा। इन सभी बातों के बाद महिला के परिजन और नेता अस्पताल से चले गए। 

बताया जाता है कि महिला के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं और उसका पति मजदूरी का काम करता है। परिवार वालो का कहना था कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वो पीड़िता का इलाज करवाने में सक्षम नहीं है, डॉक्टर ने गलती के बाद कहा था कि इलाज के दौरान होने वाले खर्च को वहन किया जाएगा। लेकिन आज तक डॉक्टरों ने किसी तरह का खर्च नही दिया। आज पीड़िता रिम्स में  मौत की सैया पर पड़ी है, महिला का पेट पूरी तरह से खुल गया है, अब महिला के बच्चे और परिवार इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधक की ओर आस लगाए हुए हैं।

Monday, August 28, 2023

रांची पुलिस ने 14 झपटटेबाजों को पकड़ कर जेल भेजा



रांची।राजधानी रांची में झपट्टेबाज हर दिन अपना आतंक मचा रहे हैं. अब झपट्टेबाज विदेशी पिस्टल लेकर शहर में घूम रहे हैं. एक गिरोह बना कर शहर में महिलाओं के गले की चैन,मोबाईल और अन्य समान को छीन कर फरार हो रहे है.ऐसे में कई शिकायत पुलिस के पास आ रही थी. इसे देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक साथ 14 झपट्टेबाज को दबोच कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो विदेशी पिस्टल,एक देशी कट्टा, छिंतई का आठ मोबाईल समेत कई समान बरामद हुआ है. इस कांड का खुलासा रांची एसएसपी कौशल किशोर ने प्रेस वार्ता कर किया.* *एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र में एक पांच हजार रुपये और मोबाईल की छींतई का मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस को सूचना मिली की कोंकर क्षेत्र में एक बॉउन्ड्री के अंदर बैठ कर कुछ अपराधी किसी वारदात की योजना बना रहे है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. जिसके बाद छः अपराधियों को चोरी की मोटर साइकिल और लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में अपराधियों के निशानदेही पर पांच बाइक और दो मोटर साइकिल बरामद किया गया. बाद में अपराधियों से चोरी के बाद बाइक और मोबाईल दूसरे जगह पहुंचाने वाले पांच लोगों की गिरफ़्तारी हुई.* *इसके अलावा PHED पहाड़ के पास से सूचना मिली की कुछ अपराधी हथियार लेकर घूम रहे है. सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई. इस छापेमारी में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. अपराधियों के पास से लोडेड पिस्टल और देशी कट्टा बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में अम्बर कुमार, नीरज कुमार, सन्नी कुमार, शंकर राम, साहिल सिंह, सौरभ कुमार, सबबीर कुरैसी, सदब कुरैसी, रोहित कुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार, राजा वर्मा, सन्नी कुमार और सूरज गुप्ता शामिल है.* *गिरफ्तार सन्नी पासवान पर बरियातू, सदर और लालपुर थाना में चार, अम्बर कुमार पर सदर, अरगोड़ा, लालपुर थाना में पांच, सौरभ कुमार पर लालपुर और ओरमाँझी थाना में दो, साहिल सिंह सदर थाना में चार, सबबीर कुरैसी नामकुम में एक, सूरज कुमार सदर थाना दो, राजा वर्मा सदर, नामकुम, खेलगाँव, लालपुर थाना में चार, नीरज कुमार तीन बार बाल गृह भेजा गया. गिरफ्तार 14 में से आठ अपराधियों का पुराना अपराध का इतिहास है.*

Saturday, January 14, 2023

मंत्री द्वारा पचास लाख खर्च कर दोमुहानी में आरती घाट बनाना अनुचित : सुधीर कुमार पप्पू




झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित विधायक बन्ना गुप्ता ने शिक्षा, स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देकर सुनारी दोमुहानी में आरती घाट और पर्यटन केंद्र बनाने के नाम पर 50 लाख का आवंटन किया है जो अनुचित है। जमशेदपुर कोर्ट के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है।उन्होंने कहा कि सोनारी, कदमा और मानगो क्षेत्र में दर्जनों स्कूल जर्जर स्थिति में है, वैसे सरकारी स्कूल में बच्चों को बुनियादी सुविधा का अभाव है शौचालय नहीं है एवं कोविड-19 के दौरान मध्यम परिवार के द्वारा अपने बच्चों का स्कूल फीस नहीं जमा करने पर परीक्षा से वंचित करना एवं नामांकन रद्द करने पर जनप्रतिनिधि के द्वारा चुप्पी साधना ,कई क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा का अभाव है।कहा कि परंतु मंत्री ने वहां ध्यान नहीं देकर पाखंड के नाम पर ₹50लाख  आवंटित कर दिया यह समझ से परे हैं एवं सोनारी दोमुहानी तट पर टाटा स्टील के द्वारा सौंदर्यीकरण के नाम पर अतिक्रमण करने से मकर संक्रांति टुसू मेला का भव्य आयोजन ना होना। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील उस खाली स्थान को कब्जा करने के लिए पर्यटन स्थल बनाने का काम कर रही है, वह भी सरकारी फंड से इसका विरोध होना चाहिए।

Thursday, January 12, 2023

झारखण्ड में भीषण सड़क दुर्घटना,7 मजदूरों की मौत,कई घायल,मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, सीएम ने व्यक्त की संवेदना





सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है।जहां सात मजदूर की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह सरायकेला खरसावां जिला राजनगर थाना क्षेत्र में नेकराकोचा तीखा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। मामले की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची।

घटना राजनगर-चाईबासा मार्ग पर नेकराकोचा तीखा मोड़ की बताई जा रही है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चाईबासा की ओर से मजदूरों को लेकर आ रहा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें महिला मजदूर सहित सात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पिकअप वैन में करीब ढाई दर्जन मजदूर सवार थे। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन सभी मजदूरों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गगरी एवं गालुबासा के रहनेवाले हैं। ये सभी मजदूर राजनगर के हेंसल में ढलाई का काम के लिए जा रही थे। इस दुर्घटना में घायल 8 मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक केंद्र लाया गया।जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।फिलहाल राजनगर थाना पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Tuesday, January 10, 2023

झारखण्ड में वकीलों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही



 राज्यभर में वकीलों की हड़ताल फिलहाल जारी रहेगी. पिछले 4 दिनों से झारखंड के लगभग 35000 से ज्यादा वकील कार्य बहि रीष्कार पर हैं. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर सभी जिला अदालतों में वकील कोई न्यायिक कार्य नहीं कर रहे हैं. हालांकि झारखंड हाई कोर्ट में कुछ वकील अदालत में उपस्थित हो रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद झारखंड में 6 जनवरी से न्यायिक कार्य ठप पड़े हैं. जिसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है. मंगलवार की देर शाम काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अगले आदेश तक राज्य के सभी वकील न्यायिक कार्य से खुद को दूर रखेंगे. तय हो जाएगा. 6 जनवरी को काउंसिल ने सबसे पहले 2 दिनों के न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया था, जिसके बाद रविवार को दुबारा हुई बैठक में यह तय किया गया कि कार्य बहिष्कार 10 जनवरी तक जारी रहेगी. झारखंड स्टेट बार काउंसिल की बैठक में स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण, सदस्य राम सुभग सिंह, सदस्य हेमंत शिकरवार, सदस्य संजय विद्रोही और रिंकू कुमारी भगत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. न्यायिक कार्य बहिष्कार को विस्तार देने के फैसले पर बहुमत के आधार पर निर्णय लिया गया.*

Saturday, January 7, 2023

अधिवक्ताओं के कल्याणनार्थ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल सराहनीय: सुधीर कुमार पप्पू




जमशेदपुर । रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ राज्य के अधिवक्ताओं की मुख्यमंत्री अधिवक्ता संवाद के तहत आज कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें अधिवक्ताओं के हित में मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को सपरिवार स्वास्थ्य बीमा तथा दुर्घटना बीमा का लाभ राज्य सरकार देगी।  वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त अधिवक्ताओं को झारखंड में अधिवक्ताओं को मिलने वाली पेंशन राशि में राज्य सरकार करीब आधा राशि कल्याण कोष में जमा करेगी। हर जिले में सुसज्जित और आधुनिक बार कंपलेक्स बनाए जाएंगे। अन्य राज्यों के आकलन के बाद एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर फैसला लिया जाएगा। नोटरी अधिवक्ताओं के चयन के लिए जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के साथ संतोषजनक संवाद हुआ उनका पहल सराहनीय रहा।

Saturday, December 31, 2022

पत्नी से नोक झोंक के बाद फांसी में लटका मिला युवक का शव



गिरिडीह में गावां थाना क्षेत्र के जमुआ में एक युवक का शव फांसी में लटके मिलने से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार शव जमडार पंचायत के जमुआ निवासी रमेश मुर्मू (25) का है। ग्रामीणों के बीच हो रहे चर्चाओं की माने तो रमेश मुर्मू मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति था। गुरुवार की रात पत्नी से उसकी नोंक झोंक हुई थी जिसके बाद वह शुक्रवार की सुबह घर से लगभग आधे किलोमीटर दूर एक पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि संतोष मरांडी सहित कई लोग मौके पर पहुंचे व परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। वहीं सूचना मिलने के बाद गावां पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेने की तैयारी में जुट गई।

ईशा आलिया हत्याकांड:आरोपी पति प्रकाश का भाई भी गिरफ्तार




राँची/कोलकाता।
झारखण्ड की अभिनेत्री और यूट्यूबर रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया हत्याकांड की जांच कर रही पश्चिम बंगाल पुलिस ने ईशा के पति प्रकाश कुमार के छोटे भाई संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है।प्रकाश कुमार को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार को कथित हाईवे लूट के दौरान ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।रिया का पति प्रकाश कुमार, जो फिल्म निर्माता हैं, उसे रिया के परिवार के सदस्यों की शिकायत के बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था,परिवार ने शिकायत प्रकाश कुमार के भाई का भी जिक्र किया था।

बताया जाता है कि संदीप कुमार को शुक्रवार को हावड़ा जिले की निचली अदालत में पेश किया गया,सरकारी वकील ने उनके लिए पुलिस हिरासत की मांग की। राज्य पुलिस सूत्रों ने कहा कि प्रकाश कुमार की तरह, उनके छोटे भाई को भी हावड़ा जिले के बगनान पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।प्रकाश और संदीप के अलावा, प्राथमिकी में नामजद तीसरा व्यक्ति प्रकाश की पहली पत्नी शारदा देवी है।पुलिस मामले में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है और पश्चिम बंगाल से एक टीम पहले ही राँची के लिए रवाना हो चुकी है,जहां मृतका और उसका पति रहते थे।


इधर जांच अधिकारी हत्या के पीछे एक संभावित वित्तीय मकसद भी देख रहे हैं।पुलिस को पता चला है कि प्रकाश कुमार पर बाजार में करीब 30 लाख रुपये का कर्ज है। दूसरी ओर, मृतक अभिनेत्री का अपनी तीन साल की बेटी के साथ संयुक्त जीवन बीमा पॉलिसी थी,जिसमें नामित कुमार हैं।पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं रिया की हत्या के पीछे कोई वित्तीय पहलू तो नहीं है।

रिया के पति प्रकाश ने सुनाई लूट की कहानी !

निर्देशक व पति प्रकाश कुमार अलबेला के मुताबिक, उन्होंने कार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर महिषरेखा पुल के पास खड़ा किया और शौच करने चले गए। कार में उनकी पत्नी और बेटी थीं। वहां तीन बदमाशों ने हमला कर दिया और पैसे ऐंठने की कोशिश की। साथ ही बदमाशों ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से फायरिंग की। जब वह लौटा तो पत्नी को लहूलुहान देखा। इसके बाद वह अपनी लहूलुहान पत्नी को कार की डिक्की में लेकर एक फैक्ट्री के सामने आ गया। उस फैक्ट्री के सामने कई लोग खड़े थे। उसके बयानों में कई सनसनीखेज तथ्य खुलकर सामने आ रहे थे।

रिया की मौत सोची-समझी साजिश!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रकाश ने कार रोकी और शोर मचाया तो लुटेरे भाग गए। उन्होंने अभिनेत्री को ऐसी अवस्था में देखा कि जैसे कि कोई शव को दफनाने के लिए आया हो। कार पर खून के निशान नहीं थे। कार के अंदर भी खून के कोई निशान नहीं थे। यहां तक कि लूट के मामले में भी उन्हें कार के अंदर मारपीट के कोई निशान नजर नहीं आए बल्कि कार के अंदर का सारा सामान जस का तस रखा था। पति ने पुलिस को बताया कि जिस इलाके में यह घटना हुई, यानी नेशनल हाईवे का इलाका खाली था इसलिए लूट हुई लेकिन दूर तक गोली चलने की कोई आवाज नहीं सुनी गई। अभिनेत्री के पति डायरेक्टर प्रकाश कुमार ने खुद दावा किया था कि बदमाशों ने पर्स छीनने की कोशिश की थी।

पुलिस को कई चीजों पर हुआ शक

पुलिस को शक हुआ कि जहां कार खड़ी थी, क्या वहां पहले से अपराधी थे? या कोई पहले से ही उनकी कार का पीछा कर रहा था? घटनास्थल से महज एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर एक ट्रैफिक गार्ड है। ईशा के पति को यह नहीं पता था। वह ईशा की लहूलुहान लाश को कार की डिक्की में लेकर करीब ढाई किलोमीटर तक घुमाता रहा। इन तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए पूछताछ करने के बाद आखिर कातिल पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

इधर बृहस्पतिवार शाम में मृतका के शव को परिजनों को सौंपा गया। सूचना है कि अंतिम संस्कार आज हजारीबाग में किया गया। इधर घटना की जानकारी के बाद उसके बंद पड़े महुदी स्थित पैतृक आवास पर भीड़ जुटी रही। लोग चर्चा करते दिखे।

Friday, December 30, 2022

गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की मुम्बई में करंट लगने से मौत




गिरिडीह में निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणटुंडा निवासी तुलसी महतो के 27 वर्षीय पुत्र चूरामन महतो की गुरूवार की शाम मुम्बई में बिजली की करंट लगने से मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार चूरामन महतो बिल्डिंग लाइन में काम करता था। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।मृतक चूरामन महतो अपने पीछे पत्नी आशा देवी,माता शनिचरी देवी,पिता तुलसी महतो को अपने पीछे छोड़ गया।वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर लक्ष्मणटुंडा पहुंचकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली संवेदना प्रकट करते हुए सरकार से  मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है।इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।सरकार मजदूरो हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है और मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है।ऐसे में सरकार को रोज़गार के ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए।ताकि मजदूरो का पलायन रोका जा सके।

Thursday, December 29, 2022

विदेशों से डॉक्टर बन कर आए लोगों पर सीबीआई की छापेमारी



14 राज्यों के मेडिकल काउंसिल के खिलाफ देशव्यापी छापेमारी के तहत बोकारो के चिरा चास स्थित आशियाना गार्डन में सीबीआई ने एक घर पर दबिश दी तथा एक ब्यक्ति मुकेश कुमार को अपने साथ ले गई। फिलहाल मुकेश कुमार के घर में ताला बंद है। मिली जानकारी के अनुसार शिव शक्ति कॉलोनी चास निवासी सोवियत रूस में 2012- 2015 बैच में मेडिकल की पढ़ाई की थी। लेकिन वहां से लौटने के बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ली जाने वाली एफएमजी की परीक्षा में असफल हो गया। इसके बावजूद बिहार मेडिकल काउंसिल से अपना रजिस्ट्रेशन फर्जी प्रमाणपत्र जमा कर कराया। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 437002 है। मुकेश कुमार चास थाना अंतर्गत शिव शक्ति कॉलोनी में अपने पैतृक आवास पर रहता था। लेकिन कथित डॉक्टर बनने के बाद पैतृक आवास को छोड़कर चिरा चास स्थित आशियाना गार्डन के गणपति टावर में फ्लैट नंबर 52 में रह रहा था। अपने पत्नी एवं बच्चे के साथ रह रहा था हाल में ही उसके पिता का निधन हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार देशभर में छापेमारी के तहत यह कार्रवाई की गई है। लगभग 45 डॉक्टरों के साथ-साथ 12 राज्यों के मेडिकल काउंसिल के खिलाफ भी छापेमारी की गई है। जिन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर रजिस्ट्रेशन नंबर दिया था एवं उस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे थे। भारत सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की शिकायत पर सीबीआई की दिल्ली स्थित एंटी क्राइम के एक थाने में 21 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पत्र लिखकर मंत्रालय ने यह जानकारी दी थी कि फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर विभिन्न अस्पतालों में प्रैक्टिस करने वाले ये कथित चिकित्सक आम जनता के हित में नहीं हैं, इनके विरुद्ध कार्रवाई करें। मंत्रालय ने अपनी शिकायत में बताया था कि विदेश से मेडिकल स्नातक को भारत में स्क्रीनिंग जांच पास करने के बाद ही नेशनल मेडिकल कमीशन या स्टेट मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन संभव है। यह स्क्रीनिंग जांच परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) के माध्यम से होता है, जो प्रमाण पत्रों की जांच से लेकर परीक्षा तक लेती है। एनबीई ने ही गत 12 सितंबर व 17 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुशंसा की थी कि 73 ऐसे विदेशी मेडिकल स्नातक हैं, जो भारत में स्क्रीनिंग टेस्ट पास नहीं किए और उनका विभिन्न राज्यों में प्रैक्टिस के लिए पंजीयन भी हो गया। इसके बाद ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस रैकेट का खुलासा करने के लिए सीबीआइ से पत्राचार किया, जिसके बाद सीबीआइ ने नियमित केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू की है और इसी सिलसिले में सभी 91 ठिकानों पर छापेमारी की है।

लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में मिले 200 आईइडी



लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुरक्षाबलों को लोहरदगा पेशरार के जंगल से 200 आईइडी और कोडेक्स वायर मिले हैं। पकड़े गए सब जोनल कमांडर गोविंद बिरजिया की निशानदेही पर सारे विस्फोटक बरामद हुए हैं। इसके अलावा नक्सली कागजात, मोबाइल फोन, दवा और दैनिक उपयोग का सामान भी सुरक्षा बलों को मिला है।सर्च अभियान अभी जारी है।

गिरिडीह के भाकपा माले नेता जिप सदस्य उस्मान अंसारी की गिरफ्तारी का विरोध



गिरिडीह में भाकपा माले नेता सह देवरी के जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित जिला स्तरीय प्रतिवाद मार्च के तहत गिरिडीह के बेंगाबाद तथा गांडेय इलाके में भी माले कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग की। 

इस बाबत पार्टी नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा तथा मेहताब अली मिर्जा ने कहा कि, उस्मान अंसारी लगातार जनता के हको अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे हैं, देवरी सहित जिले के लगभग सभी प्रखंडों में सरकारी योजनाओं लूट, कमीशनखोरी और बंदरबांट का खुला खेल हो रहा है,देवरी प्रखंड में जब इसका विरोध श्री अंसारी ने किया तो झूठे आरोपों के तहत केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई है। 

माले नेताओं ने कहा कि वे लोग इस गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करते हैं तथा उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं। साथ ही कहा कि, यदि विकास के नाम पर जारी लूट पर रोक नहीं लगी तो पूरे जिले में भाकपा माले जोरदार आंदोलन चलाएगी।
मौके पर विरोध करने वालों में माले नेत्री प्रीति भास्कर, निशांत भास्कर, रामलाल मंडल, शंभू ठाकुर, फोदार सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, रामलाल मुर्मू, रोहित यादव, मनोज यादव, टीपन पंडित, मनोज कुमार यादव, संजय चौधरी सहित कई अन्य मौजूद थे।

Tuesday, October 11, 2022

19 वर्षीय युवक ने तीन बच्चों की मां के साथ किया कांड



झारखण्ड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 19 वर्षीय युवक ने तीन बच्चे की माँ के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।आरोपी युवक की तलाश में जुटी है पुलिस।इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह खेत मे काम कर रही थी। इसी बीच युवक आया और उसका मुंह दबा कर उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के अनुसार आरोपी का चेहरा उसे अच्छी तरह याद है।
घटना के बाद पीड़िता का पति और पूरे गांव के लोग आरोपी को खोजबीन में लग गए इस दौरान आरोपी को देख लिया गया लेकिन वह अपने घर में जाकर छिप गया।आक्रोशित ग्रामीण उसका पीछा करते हुए उसके घर जा पहुंचे तभी आरोपी की मां ने घर का दरवाजा बंद कर लियाम ग्रामीणों के दरवाजा पीटने पर आरोपी की मां बाहर आई लेकिन तब तक वह अपने बेटे को पीछे के दरवाजे से भगा चुकी थी। जिसके बाद ग्रामीण फिर उसकी खोज में निकल गए।लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चला।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।जिसके बाद पुलिस भी आरोपी की खोजबीन के लिए निकली लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। इधर पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच कराते हुए कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घाघरा थाना प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी महुवाडांड़ के एक कांड में जेल जा चुका है।

Saturday, October 8, 2022

मोबाइल गेम खेलने के लिए छोटे ने चाकू मारकर की अपने बड़े भाई की हत्या




कोडरमा डोमचांच थाना के गैठीबाद गांव में महज मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में 8 साल के एक बच्चे ने 12 साल के अपने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। 
मृतक का नाम करण राणा है। आनन फानन मे परिजन निजी क्लिनिक में इलाज के लिए उसे ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने शव को दफना दिया था।
मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने आज दफनाए गए बालक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फिलहाल आरोपी छोटा भाई तरुण राणा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पति ने पत्नी के अवैध संबंध की संदेह में अबोध 4 वर्षीया पुत्री को जिंदा जला दिया



झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अत्यंत चिंता की बात है।

अब लोहरदगा में एक शराबी सनकी पिता ने अपनी बेटी को जिंदा जलाया है। इस घटना में बच्ची 80 फीसदी तक जल गयी है। गंभीर हालत में राँची के रिम्स में उसका इलाज किया जा रहा है। ये घटना लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव कोचा बरनाग की है।हाल के दिनों में दुमका में दो-दो पेट्रोल कांड हो चुके हैं। अभी इसकी तपिश ठंडी भी नहीं हुई थी कि लोहरदगा में अग्निकांड ने इंसान के वहशीपन को उजागर करके रख दिया है।सनकी पिता ने अपनी बेटी को जिंदा इसलिए जला दिया क्योंकि उस हैवान को शक था कि उसकी बीवी का किसी से अवैध संबंध है।

जानकारी के अनुसार,पप्पू तुरी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। शुक्रवार की रात पप्पू तुरी शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया। इसके बाद वह अपनी पत्नी से इसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा।उसने अपनी पत्नी को चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश की।जान बचाने के लिए उसकी पत्नी को घर से भागना पड़ा।इसी बीच पप्पू तुरी ने अपनी चार साल की बेटी को घर के कमरे में बंद कर आग लगा दी।जिसकी वजह से बच्ची 80 प्रतिशत तक जल गई है।ग्रामीणों की सहायता से तत्काल बच्ची को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।अपनी 4 साल की बेटी को आग के हवाले करने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर बच्ची के परिजनों का बयान दर्ज किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Friday, October 7, 2022

विवाहित प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जलाया; रिम्स रेफर ,हुई मौत




शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को जलाया। शादी से इनकार करने पर शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।।स्थिति काफी गंभीर है और प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।जिसके बाद पीड़ित लड़की की रिम्स रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

दुमका में फिर से पेट्रोल कांड की खबर है।।हालांकि इस बार मामला विशुद्ध रूप  प्रेम से प्रेम प्रसंग में असफल प्रेमी द्वारा प्रेमिका को जलाने का है लेकिन सवाल ये है कि कानून का खौफ कम लोगो में क्यों होता जा रहा है।

दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भालकी पंचायत के भरतपुर गांव में बीती रात प्रेमी ने प्रेमिका को  पेट्रोल छिड़ककर जला दिया ।।प्रेमिका जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी। उसे दुमका के ही फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। भलकी  गांव की रहने वाली मारुति कुमारी को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने ही बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया।। लड़की की स्थिति काफी गंभीर थी।बताते हैं कि वह करीब 90 प्रतिशत जल गई थी।
मारुति कुमारी और राजेश राउत में 2019 से दोस्ती थी. इसी वर्ष 2022 के फरवरी में राजेश राउत की शादी हो गई. उसके बाद मारुति के घर वाले भी उसकी शादी के लिए वर की तलाश कर रहे थे लेकिन राजेश राउत का कहना था कि मैं तुमसे भी शादी करूंगा और अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा और इसी क्रम में बीती रात यह घटना घटी. राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर प्रवेश कर गया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है।
इधर घटना में पीड़ित लड़की की मौत के बाद मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने परिजनों को दस लाख रुपए देने की घोषणा की हैं।

Wednesday, October 5, 2022

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस को बधाई: सुधीर कुमार पप्पू



जमशेदपुर।दुर्गा पूजा के मौके पर शहर में शांतिपूर्ण व्यवस्था और यातायात व्यवस्था ठीक-ठाक बनाए रखने के लिए जिले के एसएसपी प्रभात कुमार, ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर और सोनारी के थानेदार अंजनी कुमार को बहुत-बहुत बधाई। शहर के जाने-माने अधिवक्ता और सोनारी शांति समिति की ओर से सुधीर कुमार पप्पू ने बयान जारी कर उक्त बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि शहर में तीन दिनों तक दुर्गा महोत्सव के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी बीच जिला पुलिस के पदाधिकारी और जवान एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में सराहनीय कार्य किया, वहीं दूसरी तरफ से शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने बेहतर प्रदर्शन किया। सोनारी क्षेत्र में थानेदार अंजनी कुमार के नेतृत्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति के सदस्य भरपूर सहयोग किया। जिले के उपायुक्त ने शहर के हर क्षेत्रों का दौरा कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। अधिवक्ता ने कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन और जिला पुलिस बधाई के पात्र हैं। इस बार दो साल बाद दुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से पंडालों में जाकर मां दुर्गे का दर्शन किया।

Sunday, October 2, 2022

झारखंड के जमशेदपुर में गरीब तबके के लोगों को नहीं मिलता है, भोग का प्रसाद: सुधीर कुमार पप्पू


जमशेदपुर।

एक ओर जहां देशभर में दुर्गा पूजा की धूम मची है। झारखंड में भी शक्तिदायिनी माता दुर्गा के पूजनोत्सव मनाए जा रहे हैं।वहीं इस्पात नगरी जमशेदपुर शहर में भी सैकड़ों की संख्या में दुर्गा पूजा पंडाल हैं। परंतु अधिकतर पंडालों में गरीब तबके के लोगो को भोग का प्रसाद नहीँ मिल पाता है। शहर के जाने-माने अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने दुर्गा पूजा समिति के लोगों से आग्रह किया है कि छोटा दोना में ही भोग का प्रसाद गरीब और वंचितों को भी दिया जाए। उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि दुर्गा पूजा के वक्त शहर में सड़क दुर्घटनाएं होती है घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए हर चौक चौराहों पर जिला प्रशासन एंबुलेंस की व्यवस्था करें, ताकि घायलों को समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि जहां भीड़भाड़ पूजा पंडाल में लगती है वहां सड़क को जाम मुक्त करने के लिए पूजा पंडाल कमेटी की मदद से जिला प्रशासन और पुलिस को जाम मुक्त व्यवस्था करनी चाहिए। रविवार को सप्तमी पूजा के दिन से सभी पूजा पंडालों में मेला और घूमने वालों की संख्या काफी बढ़ जाएगी इस को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस को जवानों को शांतिपूर्ण ढंग से भीड़ को हटाना चाहिए ताकि लोगों में आक्रोश भी नहीं फैले। उम्मीद है जिला पुलिस और जिला प्रशासन साथ ही सभी पूजा समिति के लोग शांतिपूर्ण व्यवस्था में एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

Saturday, October 1, 2022

एक ऐसा मंदिर जहां महिलाएं नही कर सकती हैं पूजा...



बोकारो।

झारखंड के बोकारो जिले में एक ऐसा देवी मंदिर है, जहां महिलाओ का प्रवेश वर्जित किया गया है। शारदीय नवरात्र मे जहां एक ओर देश भर में नारीशक्ति की पूजा की जा रही है, वहीं दूसरी ओर महिलाओ का पूजा के लिए प्रवेश वर्जित किया जाना एक अनबुझ पहेली बनी हुई है। इस संबंध में महिला श्रद्धालु ने बताया है कि दूर से भी जो मन्नत मांगते है वो पू lरा तो हो जाता है,लेकिन मंदिर में घुसकर पूजा करने की इच्छा होती है। लेकिन जो मान्यताएं हैं और जो घटनायें पूर्व मे घट चुकी हैं, उसके कारण डर लगता है। क्योंकि इस मंदिर मे पहले जो महिला घुसी थी, वहां अब पूजा नही होती है। भगवान ने सपने मे पुजारी को स्थान परिवर्तन करने को कहा और कहा कि यहां महिलाएं प्रवेश न करे। तब से बगल मे ही एक और मंदिर का निर्माण हुआ और वहीं पूजा अर्चना होने लगी है। माँ को सिन्दूर बहुत पसन्द है इसलिए सिन्दूर से माँ पूरी तरह से ढकी हुई रहती है।


महिलाएं 100 फुट दूर से ही मां दुर्गा की पूजा करती है। इतनी ही दूरी पर अगरबत्ती जलाकर एक सीमांकन किया हुआ है जहां से महिलाओ को एक कदम भी आगे नही जाना है। महिलाएं और लड़कियां श्रद्धालुओं के प्रसाद व अन्य पूजन सामग्री पुजारी आकर उस सीमांकन से ले जाते है। ऐसा नहीं है कि इन महिलाओं को अछूत मानकर या पुरूष वर्चस्व के कारण मंदिर के बाहर दूर से पूजा करना पड़ता है, बल्कि इसके पीछे 100 वर्ष पुरानी मान्यता और महिलाओं में अनहोनी होने का भय व्याप्त बताया जाता है। जिस कारण ही महिलाएं दूर से मां दुर्गा की उपासना व पूजा अर्चना करती हैं। मान्यता है कि जब कभी भी कोई महिला मंदिर के अंदर जा कर पूजा करती हैं, तो किसी अनहोनी का शिकार हो जाती हैं। गांव की सैंकडो महिलाएं इसकी गवाह हैं और महिलाओ के साथ साथ पूजारी भी कहते है कि एक बार एक महिला ने मंदिर के अंन्दर घुसकर पूजा करने की कोशिश की और बलि दिये हुए बकरे का प्रसाद रूपी मांस खाया, तो वह पागल हो गई। जिसके बाद पूजारी को देवी मंगलचन्डी का सपना आया कि आज के बाद से महिला मेरे मंदिर मे न आये, साथ ही जिस मंदिर में महिला गई थी उसका स्थान परिवर्तन किया जाय और नया स्थान मे मुझे स्थापित किया जाय। तब से आज तक मंदिर में न तो महिलाएं घुसकर पूजा अर्चना करती है और न ही चढाये हुए बकरे का मांस खाती है। यहां बलि चढ़ाये बकरे के सिर को जमीन मे गाड़ दिया जाता है और सीमांकित किए गये क्षेत्र में ही श्रद्धालु बकरे का भोज भात खा लेते है। साथ ही जिस पुरानी मंदिर मे महिला घुसी थी उसी के पास एक नये मंदिर


 का निर्माण किया गया और वहीं पूजा अर्चना होने लगी।  
यह मंदिर बोकारो जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत के कुसमाटाड़ गांव में स्थित है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...