गिरिडीह में निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणटुंडा निवासी तुलसी महतो के 27 वर्षीय पुत्र चूरामन महतो की गुरूवार की शाम मुम्बई में बिजली की करंट लगने से मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार चूरामन महतो बिल्डिंग लाइन में काम करता था। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।मृतक चूरामन महतो अपने पीछे पत्नी आशा देवी,माता शनिचरी देवी,पिता तुलसी महतो को अपने पीछे छोड़ गया।वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर लक्ष्मणटुंडा पहुंचकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली संवेदना प्रकट करते हुए सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है।इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।सरकार मजदूरो हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है और मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है।ऐसे में सरकार को रोज़गार के ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए।ताकि मजदूरो का पलायन रोका जा सके।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...

No comments:
Post a Comment