Saturday, December 31, 2022

नए साल में Google पर भूल कर भी नहीं करें,यह 4 चीजें search, वरना जाना पड़ सकता है जेल




जी हां, गूगल पर कुछ भी सर्च कर लेने की आपकी आदत आपके लिए मुसीबत बन सकती है। यहां पर किसी भी तरह का कंटेंट सर्च करना सही नहीं है। आपको जेल (Google Search Jail) तक की हवा खानी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि गूगल (Google Search 2023) पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए।

चाइल्ड क्राइम सर्च ना करें

गूगल पर भूलकर भी चाइल्ड क्राइम से संबंधित जानकारी ना सर्च करें। इसे लेकर काफी सख्त नियम है और आईटी सेल की नजर लगातार बनी हुई होती है। अगर कोई इससे संबंधित जानकारी को बार-बार हासिल करने की कोशिश करता है तो उसे जेल जाना पड़ सकता है।

बम या हथियार कैसे बनाएं?

गूगल सर्च में हथियार और गोला-बारूद से संबंधित चीजों को सर्च नहीं करना चाहिए। इस तरह की सर्चिंग रिपोर्ट की जानकारी सीधे साइबर सैल के पास आपके नंबर या ई-मेल आइडी से जाती है। अगर कोई इस तरह का सर्च करता मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

हैकिंग करने का तरीका

गूगल सर्च पर अगर आप हैकिंग करने का तरीका सीखते हैं या फिर इसके बारे में बार-बार सर्च करते हैं तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। इस तरह की सर्चिंग से आपको जेल जाना पड़ सकता है। इसके अलावा आप पर भारी जुर्माना भी हो सकता है।

हिंसा से जुड़ा कंटेंट

गूगल सर्च पर बार-बार हिंसा से जुड़ा कंटेंट सर्च करना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। इस तरह की चीजें बार-बार सर्च करने पर आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आपके खिलाफ किसी तरह का सख्त कानूनी कदम उठाया जा सता है।


No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...