Saturday, April 25, 2020

बोकारो के बीजीएच से तेलो के चार मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ कर वापस घर भेजा गया

बोकारो :- आज बोकारो जेनरल हॉस्पिटल से कोरोना पॉजिटिव चार व्यक्ति को पूरी तरह से स्वस्थ करके उनके घर भेजा गया। चारों हीं तेलो के निवासी हैं। वर्तमान में अबतक और कोई मामला प्रकाश में नही आया है।
चारों मरीजों को उनके स्वस्थ होने पर उपायुक्त श्री मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह समेत अन्य अधिकारी, BGH के डॉक्टर, मीडिया द्वारा तालियां बजाकर हौसला अफजाई किया गया।

*उम्मीद जगी हम कामयाब हो रहे, कोरोना को हराने में कोई कसर नही छोड़ेंगे*
उपायुक्त ने कहा कि छोड़े जा रहे चारों स्वस्थ व्यक्तियों को घर पर ही क्वारंटाइन में रहना होगा। कुछ प्रोटोकॉल है जिसका पालन करना होगा। डॉक्टर की टीम के देखरेख में अभी रहेंगे। हमे उम्मीद जगी है कि हम कामयाबी की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घर पर भी सतर्कता जरूरी है। घर मे रहें, सामाजिक दूरी का पालन करें। पवित्र रमजान त्योहार के शुरुआत दिन में स्वस्थ व्यक्तियों को छोड़ा जाना खुशी के संकेत हैं।

उपायुक्त ने डॉक्टरों की प्रशंसा की
उपायुक्त ने BGH के निदेशक ए के सिंह तथा मरीजों के इलाज कर रहे डॉक्टर गौतम का भूरी भूरी प्रशंसा की तथा डॉ गौतम एवं उनकी टीम को सुपर हीरो की संज्ञा दी। टीम भावना से कार्य कर बेहतर रिजल्ट देने के लिए पूरे BGH परिवार को बधाई दी है तथा उम्मीद भी जताई है कि शेष मरीज को जल्द ही स्वस्थ करके छोड़ेंगे।

सभी प्रकार की सुविधा मिली, कभी नही महसूस होने दिया कि मैं मरीज हूँ
कोरोना पर विजयी हासिल करने के बाद अपने घर विदा होने से पूर्व एक व्यक्ति ने कहा कि सभी अधिकारी, डॉक्टर का पूरा टीम ने हमलोगों को बहुत समर्थन दिया, सभी छोटी छोटी जरूरतों को पूरा किया, बेहतर ध्यान रखा जिसके लिए मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद प्रकट करता हूँ। मरीज ने डॉक्टर एवं उनकी टीम द्वारा किये जा रहे बेहतर कार्य पर भरोसा जताया और विश्वास में बताया कि शेष लोग भी जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें, सामाजिक दूरी बनाए रखें
उपायुक्त ने आमजनों से अपील किया है कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें। अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें। सामाजिक दूरी का पालन करें। हमलोग कोरोना पर विजयी पाने के काफी करीब हैं। जरूरी कार्य हो तभी घर से निकलें। बेवजह घूमने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

================================
*जिला हेल्पलाइन नंबर*
*044-331-24222(Toll Free)*
*9304368511*
*06542-222111*
================================
*सामाजिक दूरी बनाए रखें, कोरोना संक्रमण को भगाएं।*
================================

धनबाद के लिए राहत की खबर, दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव

#धनबाद । धनबाद के लिए एक राहत की खबर आ रही है. धनबाद के दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है.                                              कोरोना की पुष्टि होने के बाद दोनों को धनबाद के पीएमसीएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था. जहां दोनों का इलाज किया गया, इलाज के बाद अब दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जो राहत की बात है.

मालूम हो कि दोनों का पहला रिपोर्ट निगेटिव आया है, एक और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोनों को छुट्टी दे दी जायेगी. मालूम हो कि धनबाद के कुमारधुबी में 16 अप्रैल को पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी, वहीं 19 अप्रैल को धनबाद के हीरापुर से दूसरे कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी.

कोरोना की पुष्टि होने के बाद दोनों को धनबाद के पीएमसीएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था.

Friday, April 24, 2020

लॉक डाउन का उल्लंघन पर रोकने गई पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल

गोड्डा जिला के ठाकुरगंगटी प्रखंड के लहार बिडिया गांव के मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा करने से पुलिस ने रोकी तो पथराव किया गया. जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में लोग मस्जिद में जुम्मे की नवाज पढ़ने जुटे थे. जिसकी सूचना प्रशासन को मिली.जानकारी मिलते ही ठाकुरगंगटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने नमाज अदा करने वाले सैकड़ों लोगों को कहा कि आप लोग भीड़ ना लगाएं, नमाज अदा अपने घरों में करें .लेकिन इन लोगों ने एक नहीं सुनी और पुलिस पर हमला बोल दिया, और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं पथराव में एक पुलिस के जवान और एक ड्राइवर जख्मी है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया. बाकी लोगों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है .

Thursday, April 23, 2020

मीडिया पर हमले निम्न स्तरीय राजनीति का परिचायक!!कई नेताओं ने भी अर्नब पर तीखे बाण चलाना शुरू किये,लोगों ने खुल कर जवाब भी दिए

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कि नेता श्रीमती सोनिया गांधी से खुलेआम सवाल किए जाने को लेकर मुंबई में रिपब्लिक भारत टीवी चैनल के पत्रकार पर कथित हमले की निंदा देश का एक मीडिया वर्ग कर रहा है और खुलकर सामने आ रहा है जबकि आश्चर्य है कि कुछ एक राजनेता इस मामले में अपनी ही रोटी सेकने में लगे हैं और तीखे भाग उक्त पत्रकार को लेकर छोड़ना शुरू कर दिया है। जिस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है और वे लोग खुलकर अर्नब गोस्वामी का सत्य के साथ खड़े हो रहे हैं।

मीडिया पर हमले निम्न स्तरीय राजनीति का परिचायक,कई नेताओं ने भी अर्नब पर तीखे बाण चलाना शुरू किया,

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कि नेता श्रीमती सोनिया गांधी से खुलेआम सवाल किए जाने को लेकर मुंबई में रिपब्लिक भारत टीवी चैनल के पत्रकार पर कथित हमले की निंदा देश का एक मीडिया वर्ग कर रहा है और खुलकर सामने आ रहा है जबकि आश्चर्य है कि कुछ एक राजनेता इस मामले में अपनी ही रोटी सेकने में लगे हैं और तीखे भाग उक्त पत्रकार को लेकर छोड़ना शुरू कर दिया है। जिस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है और वे लोग खुलकर अर्नब गोस्वामी का सत्य के साथ खड़े हो रहे हैं।

प्राथमिकी दर्ज करने में देरी को ले गोड्डा पुलिस अधीक्षक ने किया थाना प्रभारी को निलंबित

शंकर सुमन।
#गोड्डा। जिले के महागमा थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने में देरी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करते हुए अगले आदेश तक निलंबित कर दिया।
क्या है मामला:
मिली जानकारी के अनुसार, रिपब्लिक भारत के एडिटर अर्णव गोस्वामी द्वारा पालघर में हुए दो साधुओं की हत्या पर सोनिया गांधी से पूछे गए सवाल को लेकर बीती रात्रि महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह गोस्वामी पर मामला दर्ज कराने थाना पहुंची थीं। जहाँ मामला दर्ज करने में देरी होने पर वे वहीं बैठ गई।
मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक के पास पहुँची तो उन्होंने महागामा थाना पहुंच कर मामला दर्ज कर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।
वहीं दीपिका सिंह ने कहा कि थाने में जब एक विधायक को एफ आईआर दर्ज कराने में इतनी मसक्कत करनी पड़ती है तो आम जनता को कितनी कठिनाई करनी पड़ती होगी।
वहीं जेएमएम के जिला संयुक्त सचिव ने पूरे जिले की बिधि व्यबस्था पर सवाल खड़ा करते हुए पुलिस अधीक्षक को ही निलंबित करने की मांग हेमन्त सरकार से की है।

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी ने लगाया हमले का आरोप

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर कथित तौर पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। अर्णब के अनुसार यह हमला देर रात उस वक्त हुआ, जब वह स्टूडियो से घर लौट रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
अर्णब ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर हमला किया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। अर्णब और उनकी पत्नी साम्यब्रता गोस्वामी इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। अर्णब ने बताया कि यह घटना रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर हुई। घटना के वक्त कार को खुद वही ड्राइव कर रहे थे।इधर विभिन्न राजनीतिक दलों ने मीडिया पर हुए इस हमले की तीव्र भर्त्सना की है,कहा कि लाठी डंडों से सत्य को रोका नहीं जा सकता है।

झारखंड में गोड्डा की महागामा विधायक ने रिपब्लिक भारत के अर्नब गोस्वामी पर प्राथमिकी दर्ज कराई

शंकर सुमन। गोड्डा।झारखंड के गोड्डा जिला के महागामा थाना में रिपब्लिक भारत टीवी चैनल के अर्नब गोस्वामी पर बीती रात हाई वॉल्टेज ड्रामा के बाद अंततः पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। बता दें कि बुधवार की रात्रि उक्त निजी चैनल में प्रसारित एक डिबेट के दौरान पत्रकार द्वारा भारतीय कांग्रेस पार्टी की सोनिया गांधी के विरुद्ध अनर्गल शब्दों के उपयोग का पर आपत्ति प्रकट की गई है। इस संबंध में विधायक ने जब आपत्ति जताते हुए प्रशासन को सूचित किया तो मामले को दर्ज करने से इंकार कर दिया गया था।
बाद में आधी रात के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थाने के समक्ष पहुंच अपनी मांग पर अड़ गए। जिसके बाद पुलिस को भारतीय दंड विधान की धारा 117 120b 153 153a 295a 500 504 505 एवं 506 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करना पड़ा। दर्ज प्राथमिकी में गोड्डा जिले के महागामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि गत 21 अप्रैल की रात रिपब्लिक भारत टीवी चैनल के एडिटर इन चीफ, सह संस्थापक व प्रबंध निदेशक श्री अरनव रंजन गोस्वामी 'पूछता भारत' नामक कार्यक्रम को होस्ट कर रहे थे। जिसे देश भर के विभिन्न भागों में लोगों ने देखा और सुना। इस कार्यक्रम में डिबेट को संबोधित कर रहे थे जो पालघर मॉब लिंचिंग की घटना पर आधारित थी। इस दौरान उन्होंने कई अनर्गल एवं आपत्तिजनक वक्तव्य खुलेआम दिया और कहा कि भारत में 80% हिंदू रहते हैं, जब पालघर की घटना घटी तो श्रीमती गांधी शांत रहे। प्राथमिकी में कहा गया है कि श्री गोस्वामी के इस वक्तव्य से भारत के विभिन्न भागों में रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग स्वयं को असुरक्षित और भयभीत अनुभव कर रहे हैं। प्राथमिकी में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय संविधान में सेकुलरिज्म की घोषणा की है जिसे ऐसे वक्तव्य से आघात पहुंचता है।

विश्व पृथ्वी दिवस के दिन ऋचा चढ़ा ने सांझा किया साधारण चीज़ें का पालन कर के पृथिवी और प्रकृति को बचाये

विश्व पृथ्वी दिवस के दिन अभिनेत्री ऋचा चढ़ा एक आकर्षक वीडियो बनाया जिसमे वो लोगो को छोटी चीज़ें को ध्यान मैं रखते हुए अपनी रोज़ मरना ज़िन्दगी में अभ्यास करे जिसकी वजह से प्रकृति में काफी फर्क नज़र आएगा। यह एक छोटा सा वीडियो है और आसानी से हर उम्र के लोगो का समझ आ जायेगा।

ऋचा एक वीगण होने के कारन हमेशा से ये कहती आयी है बड़ी संख्या में मास के उत्पादन से प्रकुर्ति को भरी नुक्सान पहुंच रहा है। ऋचा आशा करती है की अब वक़्त आ गया की हम अपनी गलतियों से सबक ले और अपने जीवनशैली में थोड़ा सा फेरबदल करे। इस कार्य से लॉकडाउन में प्रकुर्ति का जिन सुविधाओ का हम आनंद ले रहे है अगर हमे आगे भी इसका आनंद उठाना है तोह हमे तुरंत काम पे लग जाना है।

इस एक मिनट के वीडियो में ऋचा पृथ्वी को कैसे बचाया जाये इसका साधारण टिप्स और ट्रिक बताती हुई नज़र आ रही है। ऋचा कहती है घर में थोड़ी जगह बनाये रोज़ इस्तेमाल होने वाली छोटी-मोटी सब्ज़ी का उत्पादन करे, रीसायकल बोतल का इस्तेमाल करे, प्लास्टिक बोतल और प्लास्टिक से बानी चीज़ों का काम से काम इस्तेमाल करे, दांत और मुँह धुलते समय नल से बहता हुआ पानी बचे, घर का बचा हुआ खाना और कचरा को अलग कर के खाद की तरह पौधों के लिए इस्तेमाल करे।

ऋचा अपने सोशल मीडिया पे कहती है, "मैंने आज विश्व पृथ्वी दिवस पे एक वीडियो बनाया। यह इतना साधारण चीज़ें है की एक ६ साल बच्चा भी कर सकता है लेकिन हम अक्सर भूल जाते है की हम बुनियादी चीज़ों से पृथ्वी और प्रकृति को बचाने मैं योगदान दे सकते है। इस लॉकडाउन में हम व्यस्त है वीडियोस शेयर करने में जहाँ मोर सडको पर नज़र आ रहे, डॉल्फिंस समुन्दर में नज़र आ रहे है, स्पष्ट खुला आसमान नज़र आने लगा है। लेकिन हमे ये भूलना नहीं चाहिए हमारी और प्रकृति स्वस्थ हो रही है और हमे दुबारा वो सारी गलतियां नहीं दोहरानी है लॉकडाउन खुलने के बाद।

Wednesday, April 22, 2020

अफसर की गाड़ी रोकने पर होमगार्ड जवान से उठक-बैठक कराने वाले ASI सस्पेंड

बिहार के अररिया में होमगार्ड जवान से उठक-बैठक कराने वाले एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है. नीतीश सरकार ने एएसआई गोविंद सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया था. इसके बाद नीतीश सरकार ने जांच के आदेश दिए थे.

दरअसल, अररिया में कृषि अधिकारी मनोज कुमार को रास्ते में रोकना होमगार्ड जवान को महंगा पड़ गया था. अधिकारी के नाराज होने पर एएसआई गोविंद सिंह ने होमगार्ड जवान को सजा दी थी और उससे उठक-बैठक कराया था. इसका वीडियो वायरल हो गया था. इस पर सरकार ने कार्रवाई की है.

क्या है मामला

बिहार में मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ था. यह वीडियो अररिया का था, जहां कृषि अधिकारी मनोज कुमार एक होमगार्ड जवान को फटकार लगा रहे थे. सजा भुगतने वाले इस जवान की गलती सिर्फ इतनी भर है कि लॉकडाउन में कृषि पदाधिकारी को गाड़ी रोक दी. इसके बाद जवान से उठक-बैठक कराया गया.

गाड़ी रोके जाने से कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार इतने नाराज हो गए कि उनकी नाराजगी को देखते हुए पुलिस अधिकारी ने होमगार्ड को सरेआम सजा सुनाई. इस मामले में कृषि पदाधिकारी से स्‍पष्‍टीकरण मांगा गया है, जबकि एएसआई गोविंद सिंह को सस्‍पेंड कर दिया गया है.

वीडियो वायरल होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अररिया के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है. इसके साथ ही बिहार के डीजीपी ने घटना पर नाराजगी जताई है और होमगार्ड जवान से बात कर उसके प्रति संवेदना जताई है. बताया जा रहा है कि अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Tuesday, April 21, 2020

बड़ी खबर : राष्ट्रपति भवन के बाद अब लोकसभा सचिवालय कर्मी निकला कोरोना पॉजिटिव

राष्ट्रपति भवन परिसर में अपने परिवार के साथ रहने वाली एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद अब लोकसभा सचिवालय में कार्यरत कर्मी भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक 125 परिवारों को क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि महिला का पति राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले अंडर सेक्रेट्री स्तर के आईएएस अधिकारी के दफ्तर में काम करता था। इसे देखते हुए एहतियातन अधिकारी ने खुद को भी क्वारंटाइन कर लिया है।

जमशेदपुर विश्वकर्मा कारीगर संघ द्वारा जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित किए गए

श्री प्रसाद सोनी।#जमशेदपुर। 

 संस्था के सहयोग के द्वारा सेवा की जिद से लॉक डाउन की घोषणा के बाद एक छोटा सा प्रयास किया गया।
जिसमें जमशेदपुर विश्वकर्मा कारीगर संघ के,स्वर्ण शिल्पी- अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार के द्वारा जरूरत मंद लोगो को आज अनाज वितरण किया गया।
जिसमे 60 लोगो को(5 किलो चावल,आधा किलो दाल,आधा किलो प्याज,आधा किलो तेल,आटा 2 किलो, हरा सब्जी जरूरमंद के अनुसार) आज बाँटा गया और आगे भी इसी तरह से लोगो को बांटने का काम जारी रहेगा।
साथ मे संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि सभी लोगो से आग्रह किया कि झारखंड में लगभग 2 लाख स्वर्णशिल्पी को जो गरीबी से गुजर रहे हैं, उनकी मदद में आगे आये। बताया कि राज्य भर के स्वर्णशिल्पी के दुर्दशा की स्थिति पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का सभी समाज सेवी प्रयास करें।

विधायक को अपनी बेटी को कोटा से लाने हेतु जाने के लिए पास निर्गत करने वाला SDO हुए निलंबित

भाजपा के विधायक अनिल सिंह को कोटा आने-जाने का पास जारी करने वाले नवादा के SDO को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने नवादा के एसडीओ अनु कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है. सरकार ने नवादा के डीएम को इस मामले की जांच का आदेश दिया था. डीएम की रिपोर्ट के आधार पर एसडीओ को सस्पेंड किया गया है.सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज देर शाम जारी आदेश में कहा गया है कि नवादा के जिलाधिकारी ने अपने पत्रांक 588 के द्वारा सूचित किया है कि विधायक अनिल कुमार ने विशेष परिस्थियों में अपनी बेटी को कोटा से लाने के लिए अंतर्राज्यीय पास निर्गत करने का आवेदन एसडीओ को दिया था. नवादा सदर के एसडीओ अनु कुमार ने विधायक के आवेदन की सही तरीके से जांच नहीं की और अंतर्राज्यीय पास निर्गत कर दिया.

एक और संक्रमित मरीज की मंगलवार को रांची के रिम्स में हुई मौत

*बिग ब्रेकिंग*

राँची में एक और कोरोना पॉजिटीव मरीज की मौत।हिंदपिड़ी की महिला कोरोना पॉजिटीव की इलाज के दौरान रिम्स में हुई मौत।महिला के पति का भी कोरोना से मौत हुई थी
झारखण्ड में कोरोना संक्रमितों की ताज़ा अपडेट:-        Ranchi।                                 25
Bokaro11
Hazaribagh3
Simdega2
Kodarma1
Giridih1
Dhanbad1
Deoghar1
Unknown
11
Courtesy: स्वास्थ्य विभाग,झारखंड,रांची।

Monday, April 20, 2020

हजारीबाग के लिए राहत भरी खबर,कोरोना के दोनों संक्रमित के अंतिम जांच रिपोर्ट आया नेगेटिव

लेकिन इस राहत भरी खबर के साथ एक बुरी खबर भी आई,

बड़कागांव में एक 27 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला

हजारीबाग। हजारीबाग के लिए एक राहत भरी खबर आई है। जिले में जो दो कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे उनका अंतिम जांच रिपोर्ट आ गया है। दोनों मरीजों का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। बता दे कि हजारीबाग के दोनों पॉजिटिव मरीज बिष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं एक का पॉजिटिव रिपोर्ट 2 अप्रैल को और दूसरे का पॉजिटिव रिपोर्ट 7 अप्रैल को आया था। एक का इलाज एचएमसीएच अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में और दूसरे का इलाज एचजेड बी आरोग्यम अस्पताल की कोविड-19 वार्ड में चल रहा था। चिकित्सकों की टीम लगातार इनके इलाज में जुटी हुई थी। हर रोज इनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था । जिले के उपायुक्त व चिकित्सको की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए थे। सोमवार को रिम्स से इनका अंतिम रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन के कार्यों को बल मिला है। हालांकि इस राहत भरी खबर के साथ एक बुरी खबर भी सोमवार रात को आयी कि हजारीबाग के बड़कागांव क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद हजारीबाग में कुल 3 संक्रमित मरीज हो गई है। लेकिन विष्णुगढ़ के दोनों मरीजो का टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब संक्रमित की संख्या 1 रह गयी है। मरीज अभी आरोग्यम कोविड हॉस्पिटल में भर्ती है।बड़कागाव के जिस युवक में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया वह कुछ दिन पहले मुम्बई से लौटा था।

देवघर में सारवां प्रखंड के गमहरिया गाँव में एक कोरोना मरीज की हुई पुष्टि -उपायुक्त

*■ सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से गाँव को किया गया है सील:- उपायुक्त....*
=================
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि सारवां प्रखंड के गमहरिया गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी के पश्चात उक्त व्यक्ति को बेहतर ईलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, ज्ञात हो कि मरीज में अब तक कोरोना से संबंधित कोई भी प्राथमिक लक्षण नही दिख रहे हैं। साथ ही वर्तमान समय में मरीज की स्थिति बिल्कुल स्थिर बनी हुई है।
इसके अलावे एहतियात के तौर पर गांव तक पहुंचने वाले हर रास्ते व चेकपोस्ट पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए गांव को सील किया गया है। ऐसे में आप सभी से आग्रह है कि बिना पैनिक हुए जिला प्रशासन का सहयोग करें।
==================
*#StayHomeStaySafe*

मुम्बई में 53 पत्रकारों में पाए गए कोरोना पॉजिटिव,बीएमसी ने की पुष्टि

देशभर में कोरोना वायरस (Corona Virus) तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस घातक वायरस से देश के डॉक्टर, पुलिस और सफाई कर्मी अछूता नहीं रहा है। वहीं कोरोना वायरस के कहर के बीच पत्रकार भी अपनी जान पर खेलकर रिपोर्टिंग कर रहे हैं और जनता तक खबरें पहुंचा रहे हैं। इस बीच दुखद खबर है कि इस जालनेवा कोरोना ने अब पत्रकारों को भी अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के सूत्रों के मुताबिक मुम्बई में 53 पत्रकारों को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुम्बई में सिर्फ एक दिन की रिपोर्ट में कोरोना की चपेट में 53 मीडियाकर्मी आ गए हैं. मीडियाकर्मियों के आने से देश भर के मीडिया संस्थानों में हड़कंप मच गया है. कोरोना संक्रमित मीडियाकर्मियों में टीवी रिपोर्टर, कैमरामैन और प्रिंट फोटोग्राफर शामिल हैं. चौकाने वाली बात यह है कि 99% लोगों में कोई लक्षण ही नहीं दिखा.

सभी मीडियाकर्मी अलग अलग मीडिया चैनल में कार्यरत है. कोरोना से जुड़ी हर ख़बर, जानकरी को दर्शकों तक पहुंचा रहे थे। वृहण मुंबई कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने इसकी पुष्टि की है।

झारखंड में लॉक डाउन के दौरान पुलिस मुखबिर बताकर नक्सलियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

#चाईबासा। झारखंड में लॉग डाउन के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के चाईबासा में सनसनीखेज घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा में नक्सलियों पुलिस का मुखबिर बताकर राजकुमार गोप नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.                                     हत्या की घटना के बाद नक्सलियों ने पोस्टरबाजी करते हुए कहा कि मुखबिरी का काम करने वाले सभी भाकपा माओवादी के पास आत्मसमर्पण कर दे, नहीं तो पकड़े जाने पर मौत की सजा दी जाएगी.घटना का अंजाम रविवार की देर रात दी गई सोमवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली. मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए शव के पास लगाया था आईडी और तीर बम:-

पुलिस का मुखबिर बताकर राजकुमार गोप की हत्या हार्डकोर नक्सली मिसिर बेसरा के निर्देश पर की गई है.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात 15 की संख्या में आए माओवादी ने राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद माओवादियों ने उसके शव के पास आईडी, तीर बम पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगा दिया था.इसके बाद बीडीएस की टीम ने इसे निष्क्रिय कर दिया.घटनास्थल से गोली का खोखा और माओवादी के द्वारा फेंका गया पर्चा भी बरामद किया गया.

नक्सलियों ने किया था अगवा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,राजकुमार गोप मुर्गा ,खस्सी बेचने का काम करता था.इसी दौरान वो सरजाबुरू जंगल के तरफ खस्सी और मुर्गा लाने गया था.इसी दौरान नक्सलियों ने उसे पकड़ लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.इस मामले में चाईबासा पुलिस ने कहा कि इस तरह के लॉक डाउन के इन कठिन परिस्थिति में जहां जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन जनप्रतिनिधि मिलकर लोगों को भोजन एवं खाद्य सामग्री की व्यवस्था कर रहे हैं. वहीं दूसरी और भाकपा माओवादी द्वारा अपनी आजीविका में जुटे ग्रामीण की हत्या कर रहे हैं. जो इनके दोहरे चरित्र एवं हताशा को दर्शाता है. नक्सलियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, तथा इस संबंध में गोइलकेरा थाना में मामला दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है.

Sunday, April 19, 2020

संतो के लिए अब सुरक्षित नहीं रहा महाराष्ट्र? पालघर में 2 संतों की निर्ममता से हत्या के बाद दहल उठा देश,110 पर एफआईआर

कभी वह समय भी हुआ करता था जब देश भर के और दुनिया भर के प्रताड़ित साधू , संत और हिन्दू समाज के लोग महाराष्ट्र के गौरवशाली योद्धाओं से सुरक्षा पाते थे.

कभी वह समय भी हुआ करता था जब देश भर के और दुनिया भर के प्रताड़ित साधू , संत और हिन्दू समाज के लोगमहाराष्ट्र के उन गौरवशाली योद्धाओं से सुरक्षा पाते थे जिनकी भुजाओं और तलवारोंके दम पर अब तक हिन्दू संस्कृति अपने मूल रूप में बची हुई है. ध्यान देने योग्य हैकि कभी संतो को सम्मान और सुरक्षा देने वाले महाराष्ट्र के पालघर स्थित तलासरी अहमदाबाद हाईवे पर साधु-संतों की गाड़ी पर कुछ संदिग्ध लोगों ने भीषण और सोच समझ कर ऐसा हमला किया कि उसमे २ संतोकी हत्या हो गई और उन्हें ले जा रहा ड्राइवर भी उसी हमले में मारा गया है.

इस मामले से मचे हडकम्प के बाद अब तक पुलिस ने कुल 110 दोषियों पर अभियोग पंजीकृत कर के कार्यवाही की है. मिल रही जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पालघर स्थित तलासरी गाव मे अहमदाबाद नेशनल हाईवे से गुजरात की तरफ भगवान का भजन करते हुए गुज़र रहे साधु महात्माओं के वाहन को रोक कर उन पर घात लगा कर जानलेवा हमला किया गया है . इस जानलेवा हमले की चपेट में आ कर अब तक २ संत और एक ड्राइवर की मौत हो चुकी है और कुछ घायल हुए हैं जिनका इलाज़ करवाया जा रहा है. महाराष्ट्र में इस से पहले संतो को निशाना बनाने की ऐसी घटना बहुत कम देखने को मिली थी.

ध्यान ये भी देने योग्य है कि दो दिनपहले मुंबई के दहिसर से दो संत जो आपने गुरुभाई संत रामगिरी महाराज जी का सूरत मेउनके आश्रम में निधन हो गया. उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके श्रीसुशील गिरी व उनके ज्येष्ठ गुरु चिकना बाबा अपने ड्राइवर के साथ अहमदाबाद नेशनलहाईवे इलाके से गुज़र रहे थे कि आगे पालघर स्थित तलासरी कासा गांव में गाड़ी रुकवा करकुछ गुंडे चोरी छिनैती के इरादे से चोर - चोर चिल्लाकर उन संतो को धारदार हथियार,लकड़ी तलवार से हमला करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं , उनके पास जो भी नकदी थीउसको भी छीन लिया गया. लाक डाउन में पुलिस की गश्त की पोल भी यहाँ खुलती दिखाई दीक्योकि इस पूरे हंगामे में काफी देर तक पुलिस का कोई नामोनिशान तक नहीं था.

जब शोर ज्यादा मचा तो घटना स्थल परपहुंच कर पुलिस ने उन संतो को कुछ देर तक स्थानीय पुलिस चौकी में रखा फिर अपनी जीपमें बिठाया. फिर भी हमलावरों ने पोलिस से हाथापाई कर सभी संतो को हथियारों से तबतक मारा जब तक उनके प्राण पखेरू नहीं उड़ गये .. बताया ये भी जा रहा है कि पुलिस अगरउन दोनों संतो को और कुछ समय तक पुलिस चौकी के अंदर बैठा कर रखती और कंट्रोल रूमसे अतिरिक्त पुलिस बल की मदद मांगती तो उन सभी संतो की जान बच सकती थी. इसी केचलते कहीं न कहीं इस घटना मे महाराष्ट्र पुलिस की भूमिका के ऊपर भी एक बहुत बड़ासवाल खड़ा हो रहा है.

पुलिस द्वारा बताया गया कि अभी तक 110 लोगों के ऊपर मामलादर्ज किया गया है लेकिन गुंडों पर मामला दर्ज करके थोड़ी ना वापिस इन संतों की जान चलीआएगी इन संतों के शव को देने के लिए भी पुलिस ने बहुत ही सवाल जवाब साधु संतों सेकरवाने की भी खबर सामने आ रही है लेकिन 2 दिन बाद इन साधु संतों का सेव आजत्रंबकेश्वर अखाड़े के संतों को सौंपा गया है . आज इन दोनों संतो के ऊपरत्रंबकेश्वर में समाधि दी गई. हमने पुलिस से इस घटना के बारे में पूछताछ की तोपुलिस द्वारा कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया गया.

जिप सदस्य ने निजी खर्च पर किया कई गांवों में सैनिटाइजर का छिड़काव,लोगों ने बरसाए फूल

अशोक कुमार।
#बगोदर/गिरिडीह। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बगोदर प्रखण्ड अन्तर्गत पूर्वी जोन के जिला परिषद सदस्य गजेन्द्र उर्फ राजेन्द्र महतो अपने निजी खर्च से बेको पूर्वी पंचायत के कई गाँवों में सेनिटाइजर का छिडकाव कर रहें हैं၊ बता दे कि 2 पिछले दो दिनों से अपने क्षेत्र के सभी गाँवों में लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है၊इधर जैसे ही सेनीटाइज करने के लिए यादव टोला, बेको पहुंचे तो वहाँ अपने अपने छतों से सेनीटाइज करने वाले लोगों पर स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया၊ साथ ही लोगों ने इस तरह के कार्य के लिए जिला परिषद के कार्य की सराहना की၊ वहीं जिला परिषद सदस्य ने कहा कि मैं हमेशा से ही समाज सेवा के प्रति तत्पर हूं, औेर आगे भी इस तरह के समाज सेवा जैसे जनकल्याणकारी कार्यो के लिए दिन रात एक कर दूंगा। उन्होंने कहा कि जब भी गाँव में असहाय गरीबो को आवश्यकता हुई है जरूरतमंद लोगो की मदद किया हूं, औेर आगे भी करता रहूँगा၊ साथ ही ये भी कहा कि ऐसे महामारी से बचने के लिए लोगों को सजग रहने की जरूरत हैं, लॉकडाउन का पालन करे ,घर पर ही रहें, जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले ओर सोशल डिस्टेंश का पालन करे। श्री महतो ने कहा, जान है, तो जहान है। मौके पर कमोद यादव, शंभु महतो, भुनेश्वर महतो आदि मौजूद थे।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...