शंकर सुमन। #गोड्डा। जिले के महागमा थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने में देरी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करते हुए अगले आदेश तक निलंबित कर दिया।
क्या है मामला:
मिली जानकारी के अनुसार, रिपब्लिक भारत के एडिटर अर्णव गोस्वामी द्वारा पालघर में हुए दो साधुओं की हत्या पर सोनिया गांधी से पूछे गए सवाल को लेकर बीती रात्रि महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह गोस्वामी पर मामला दर्ज कराने थाना पहुंची थीं। जहाँ मामला दर्ज करने में देरी होने पर वे वहीं बैठ गई।
मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक के पास पहुँची तो उन्होंने महागामा थाना पहुंच कर मामला दर्ज कर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।
वहीं दीपिका सिंह ने कहा कि थाने में जब एक विधायक को एफ आईआर दर्ज कराने में इतनी मसक्कत करनी पड़ती है तो आम जनता को कितनी कठिनाई करनी पड़ती होगी।
वहीं जेएमएम के जिला संयुक्त सचिव ने पूरे जिले की बिधि व्यबस्था पर सवाल खड़ा करते हुए पुलिस अधीक्षक को ही निलंबित करने की मांग हेमन्त सरकार से की है।

No comments:
Post a Comment