Thursday, October 6, 2022
जलपाईगुड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा;तेज बहाव में बहे लोग,7 की मौत,करीब 40 लापता
Saturday, August 31, 2019
कोलकाता में आयुष्मान भारत के कार्ड से नहीं हुआ इलाज, वृद्ध ने तालाब में कूद कर दे दी जान
धनबाद : केन्द्र और ममता के द्वंद के मध्य वृद्ध ने दे दी अपनी जान ၊ दामोदरपुर सोम नगर के रहनेवाले 70 वर्षीय अवध किशोर गिरी का शव शनिवार को तालाब से बरामद किया गया. बताया जाता है कि अवध किशोर गिरी कैंसर से पीड़ित थे. वे हाल ही में कोलकाता स्थित चितरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट इलाज कराने के लिए गये थे. उनके पास इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे. डॉक्टरों ने आयुष्मान भारत कार्ड से इलाज करने से साफ मना कर दिया, जिस कारण उन्होंने घर पहुंच कर तालाब में कूद कर अपनी जान दे दी.
Saturday, January 19, 2019
केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में आज रैली
केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के कथित कुशासन के ख़िलाफ़ संयुक्त लड़ाई का संकल्प लेने और आम चुनाव से पहले विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन के लिए आज कोलकाता में एक रैली होने वाली है जिसमें 20 से ज़्यादा विपक्षी दलों के शामिल होने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस इस संयुक्त विपक्षी रैली का आयोजन कर रही है।
तृणमूल कॉन्ग्रेस की निगाहें इस समय दिल्ली की ओर हैं और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एंव तृणमूल कॉन्ग्रेस प्रमुख ममता बैनर्जी ने कहा है कि यह रैली लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए उनके अनुसार मृत्युनाद की मुनादी होगी।
तृणमूल कॉन्ग्रेस को उम्मीद है कि इस रैली से ममता बैनर्जी ऐसी नेता के रूप में उभर कर सामने आएंगी जो अन्य दलों को साथ लेकर चल सकती हैं और आम चुनावों में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दे सकती हैं। ममता बैनर्जी ने ही सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर बुलाया है और उनका मानना है कि लोकसभा चुनावों में क्षेत्रीय पार्टियां निर्णायक कारक सिद्ध होंगी।
इस रैली में कॉन्ग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मलिक अर्जुन खड़गे शामिल होंगे।
Tuesday, January 8, 2019
केंद्रीय व्यापार संघों (सीटीयू) द्वारा आहूत दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक प्रभाव
पूर्वी रेलवे के हावड़ा और सियालदह डिवीजन और दक्षिण पूर्व रेलवे दोनों में ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं।
हड़ताल समर्थकों ने दक्षिण 24 परगना के उपनगरों, जिले के लखीकांतपुर, कैनिंग, उत्तर 24 परगना के मध्यग्राम, हसनाबाद और बारासात में रेल संचालन रोकने की कोशिश की और उनकी पुलिस से झड़प हुई।
प्रदर्शनकारियों ने हुगली के रिशरा, उत्तरपारा, पूर्वी बर्धमान के समुद्रगढ़, बीरभूम के रामपुरहाट, पश्चिम बर्धमान के दुगार्पुर में पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल में और दक्षिण पूर्व रेलवे के उलुबेरिया में ट्रेन संचालन को बाधित किया।
व्यापार संघ ने "भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार की राष्ट्र-विरोधी, और जन-विरोधी नीतियों" के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया है।
कोलकाता में हालांकि, कई सार्वजनिक और निजी बसें सड़कों पर दौड़ती दिखाई दीं, लेकिन हड़ताल समर्थकों, जिन्होंने कई बसों और ट्रकों में तोड़फोड़ की, उन्होंने जादवपुर, शोभाबाजार और सियालदाह क्षेत्र में रैलियां निकालीं।
टैक्सी और ऑटो सड़कों से नदारद नजर आए और थोक दुकानें बंद हैं।
राज्य मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि सरकार सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं को बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।
राज्य सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया था जिसमें कहा गया कि हड़ताल के दिनों में कार्यालय खुले रहेंगे और कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसमें स्कूलों और कॉलेजों सहित बैंकों, शिक्षण संस्थानों को खुला रखने का भी आग्रह किया गया था। हड़ताल के सिलसिले में किसी भी व्यवधान या हिंसा को रोकने के लिए पूरे राज्य में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...

