तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जुबानी जंग के बाण बहुत ही तेज़ी से एक दूसरे पर चलाए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में एआईएमआईएम और बीजेपी के बीच जुबानी जंग चरम पर आ चुकी है। जहां एक तरफ एआईएमआईएम नेता ओवैसी बीजेपी पर हमलावर हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के फायरब्रांड नेता और यूपी के सीएम योगी एआईएमआईएम पर जबरदस्त हमला बोलते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रविवार को यूपी के सीएम योगी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। जी हां, यूपी के सीएम योगी ने कहा कि अगर सूबे में बीजेपी की सरकार आती है, तो एआईएमआईएम के नेता ओवैसी को हैदराबाद छोड़ कर भागना पड़ेगा, निजाम की तरह। यूपी के सीएम योगी ने जनता से वादा करते हुए कहा कि बीजेपी सत्ता में आई तो ओवैसी को तेलंगाना छोड़कर हमेशा के लिए भागना पड़ेगा। बीजेपी नेता ओवैसी को लेकर इस तरह के बयान पहले भी दे चुके हैं। इससे पहले बीजेपी विधायक ने कहा था कि ओवैसी का सिर धड़ से अलग करने बाद उन्हें खुशी मिलेगी।
ओवैसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

रविवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव में ओवैसी ने पीएम मोदी बार बार हैदराबाद उन्हें हराने के लिए आ रहे हैं, लेकिन यहां की जनता को उन्हें जवाब देना है। इससे पहले ओवैसी ने बीजेपी सरकार पर वार करते हुए कहा कि सरकार मुस्लिम संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बंद करने का प्रयास कर रही है, क्योंकि वे हमे बिल्कुल पसंद नहीं करती है। इसके अलावा ओवैसी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तो अब जनेऊधारी हो गए हैं, वे हमारा दर्द हर्गिज नहीं समझ सकते हैं।
इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी रैली में कहा कि इस बार प्रदेश में त्रिकोणीय मुकाबला है। शाह के मुताबिक, एक टीआरएस, के चंद्रशेखर राव तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस है, लेकिन बीजेपी का पलड़ा इन सब पर भारी है, क्योंकि मोदीजी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर चल रहा है। याद दिला दें कि सूबे में मतदान 7 दिसंबर को है तो वहीं काउटिंग 11 दिसंबर को है, जिसकी वजह से वहां चुनावी रंग जमकर चढ़ा हुआ