शनिवार 20 जुलाई को हुआ कुछ यूँ कि अपने कार्यालीय कक्ष में बिजली की मांग को लेकर डुमरी प्रमुख यशोदा देवी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठकर अपने कार्यों का निष्पादन किया। इस बाबत डुमरी प्रमुख ने कहा कि कार्यालीय कक्ष में बिजली नहीं रहने से अपने समस्याओं को लेकर आने वाले फरियादियों को उमस भरी गरमी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या से बीडीओ को अवगत कराया गया परंतु बीडीओ का कहना था कि संवेदक से बात कीजिए। इधर कार्यालय के मुख्य द्वार पर कार्य के निष्पादन की जानकारी मिलने पर सीओ रवि भूषण प्रसाद प्रमुख ने उन्हें अपने कक्ष में जाने की अपील की ၊ किंतु प्रमुख ने न बिजली कनेक्शन होने के बाद ही कार्यालय में बैठ कर ही कार्य निष्पादन करने की बात कही।
Saturday, July 20, 2019
गिरिडीह: डुमरी प्रमुख के कार्यालय में बिजली नहीं ,मुख्य द्वार पर बैठकर किए कार्य
शनिवार 20 जुलाई को हुआ कुछ यूँ कि अपने कार्यालीय कक्ष में बिजली की मांग को लेकर डुमरी प्रमुख यशोदा देवी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठकर अपने कार्यों का निष्पादन किया। इस बाबत डुमरी प्रमुख ने कहा कि कार्यालीय कक्ष में बिजली नहीं रहने से अपने समस्याओं को लेकर आने वाले फरियादियों को उमस भरी गरमी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या से बीडीओ को अवगत कराया गया परंतु बीडीओ का कहना था कि संवेदक से बात कीजिए। इधर कार्यालय के मुख्य द्वार पर कार्य के निष्पादन की जानकारी मिलने पर सीओ रवि भूषण प्रसाद प्रमुख ने उन्हें अपने कक्ष में जाने की अपील की ၊ किंतु प्रमुख ने न बिजली कनेक्शन होने के बाद ही कार्यालय में बैठ कर ही कार्य निष्पादन करने की बात कही।
कांग्रेस की कद्दावर नेता दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन
गिरिडीह में झारखंड विकास मोर्चा प्रखंड स्तरीय सदस्यता अभियान हुई तेज
Reported by: Bharat Mandal. गिरिडीह ၊ जिले के गाण्डेय स्थित गॉधीनगर में झाविमो की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई. बैठक का मुख्य विषय सदस्यता अभियान चलाने पर विचार विमर्श था. साथ ही सुविधा के लिए प्रखंड को तीन मंडल में विभक्त किया गया. जिसमें गाण्डेय में दस पंचायत, अहिल्यापुर एवं तारामंडल में आठ आठ पंचायत रखा गया है. गाण्डेय के सदस्यता प्रभारी तेजो ऱविदास एवं उसमान अंसारी, अहिल्यापुर मंडल में लक्ष्मण चौधरी एवं द्वारीका मालाकार, ताराटॉड मंडल में सुरेश मंडल एवं मुफ्ती अख्तर को सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया गया. बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य दिलीप वर्मा, जिला के सदस्यता प्रभारी सुमन सिन्हा, बुद्धजिवी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष गुजा हाजरा राजेश जायसवाल, मनोज मोर्या, ओमप्रकाश मंडल, मनोज सिंह, अवधेश राय, उसमान अंसारी, प्रदीप तुरी, संचित गुप्ता, प्रदीप स्वर्णकार, जयप्रकाश सिंह, संजय रवानी, असलम आरिफ, सुरेश स्वर्णकार, मो0 मजीद, आनंद टुडू, चौहान लोरेन, मुख्य रूप से उपस्थित थे.
बिहार के जमुई में अवैध शराब बेचने का विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर शव को गायब कर दिया
आवेदन में टिकु ने कहा है कि उसकी बहन सोनी देवी उर्फ अर्चना बर्णवाल की शादी दस साल पूर्व जमुई जिला के मलयपुर निवासी विजय वर्णवाल के पुत्र रंजीत वर्णवाल के साथ धनबाद कोर्ट में हुई थी। वर्तमान में उसकी बहन पति रंजीत व पुत्र आयुष राज तथा पुत्री माही के साथ जमुई स्थित शास्त्री कालोनी में रह रही थी। परिवार में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। शराबबंदी के बाद रंजीत अवैध शराब कारोबार से जुड़ गया। जिसमें वह जेल भी गया था। इस अवैध कारोबार का विरोध पत्नी सोनी द्वारा किए जाने पर रंजीत अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी बीच 16 जुलाई को सोनी के मौसेरे भाई बिट्टू वर्णवाल ने टिंकू को पति द्वारा सोनी की हत्या कर शव गायब कर देने की सूचना दी। साथ ही दोनों बच्चों के भी गायब होने की बात बताई गई। टिंकू ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि साक्ष्य छुपाने के लिए रंजीत ने दोनों बच्चों को भी मार दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि मृतका के भाई द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस हत्याकांड के उजागर होने के बाद पुलिस ने पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ၊ जबकि मृतका के दोनों बच्चों को आरोपित पति के गया निवासी एक सम्बन्धी के घर से जमुई लाया गया ၊ जमुई एसपी ने तहलका लाइव को बताया कि कांड क़ा अनुषंधान जारी है ၊
Friday, July 19, 2019
बगोदर के गोपालडीह में विधायक नागेन्द्र महतो ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन
(गिरिडीह) ၊ बगोदर प्रखंड के बेको पूर्वी पंचायत अंतर्गत गोपालडीह में गुरूवार को विधायक नागेन्द्र महतो ने 100 केवी के विद्युत ट्रांरांसफर्मर का विधिवत नारियल फोड़कर व फीता काट कर उद्धघाटन किया। इस अवसर पर पर्याप्त मात्रा में निर्बाध रूप से विद्युतापूर्ति की आश लिए उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक श्री महतो के प्रति खुशी जाहिर किया ।विधायक ने कहा राज्य और केन्द्र में भाजपा की सरकार के बनने के बाद लोगों को परेशानी नही होती हैं, जल्द ही समस्या का समाधान हो जाता है ၊ इससे पूर्व वाली सरकार में ऑफीस और दफ्तर के चक्कर लगाते लगाते लोग परेशान हो जाते थे၊ साथ ही ट्रंसफार्मर के लिए महीनों गिरिडीह का चक्कर लगाने के बाद भी सम्भव नही हो पाता था ၊ लेकिन झारखंड सरकार के मुखिया रघुवर दास के दुरुस्त व्यवस्था की वजह से आज ट्रंसफार्मर जलने के 2 दिनों में ही लोगों को उपलब्ध हो जाता है। ऐसे में ग्रामीण जनता काफी खुश है।मौके पर दशरथ महतो मुखिया टेकलाल चौधरी दौलत महतो प्रयाग महतो राजेश कुमार सुरेन्द्र विश्वकर्मा रामेश्वर महतो मिहिर महतो महिलायें समेत काफी संख्या में ग्रमीण उपस्थित थे ।
Thursday, July 18, 2019
रांची : बकरी बाज़ार मैदान को चिल्ड्रेन पार्क बनाने की मांग की 'आप' ने, व्यवसायियों से अवैध वसूली की भी शिकायत की
बिहार:सोशल मीडिया में वायरल हो रही मृत बच्चे की तस्वीर का सच क्या है!!
Wednesday, July 17, 2019
देवघर: बेलपत्रों से बाबा बैद्यनाथ दरबार में लगी विल्व प्रदर्शनी
*
देवघर : सावन के महीने में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विल्व प्रदर्शन लगाने की परंपरा है। सावन माह के पहले और प्रत्येक सोमवार को विल्व प्रदर्शनी लगाई जाती है। खास बात यह कि त्रिकुटी पहाड़ के दुर्लभ बेलपत्रों से बाबा दरबार में लगने वाली विल्व प्रदर्शनी देखकर श्रद्धालु मुग्ध हो जाते हैं। परंपरा के मुताबिक सावन माह के पहले दिन बुधवार को बाबा मंदिर में आकर्षक विल्वपत्र प्रदर्शनी लगाई गई। बताते चलें कि वर्षो पूर्व विल्व प्रदर्शनी लगाने की परंपरा बमबम बाबा ब्रह्माचारी ने शुरू की थी, जिसका निर्वहन अनवरत जारी है। मंदिर प्रांगण में लगी प्रदर्शनी में राजाराम विल्वपत्र समाज ने राम मंदिर में, पंडित मनोकामना राधेश्याम विल्वपत्र समाज एवं राधेश्याम विल्वपत्र मंदिर समाज ने आनंद भैरव मंदिर में प्रदर्शनी लगाई है। जबकि बरनैल समाज ने तारा मंदिर, जरनैल समाज ने काली मंदिर, बमबम बाबा ब्रह्मचारी समाज, शांति अखाड़ा विल्वपत्र समाज एवं बमबम बाबा मशानी समाज लक्ष्मीनारायण मंदिर में आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी को देखने के लिए इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
6 महीने बाद देशभर के 90% अखबार होंगे बंद, लाखों अखबार कर्मी होंगे बेरोजगार
डीएवीपी के खिलाफ कोर्ट जायेगा ‘अखबार बचाओ मंच’, पहले राजनीतिक दलों से मांगों फिर अखबारों से मांगना हिसाब! अस्तित्व बचाने की आखिरी कोशिश में ‘अखबार बचाओ मंच’ न्यायालय की शरण में जायेगा। मंच ये तर्क रखेगा कि जब राजनीतिक दल अपने चंदे का हिसाब और टैक्स नहीं देते तो फिर अखबारों पर एक-एक पैसे का हिसाब और नये-नये टैक्स क्यों थोपे जा रहे हैं।
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Tuesday, July 16, 2019
6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद दरिंदे ने उसको ईट से मारने की कोशिश की
Monday, July 15, 2019
उत्तर प्रदेश, बिहार और असम में 33 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में
देश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और असम में 33 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश में कई जिलों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। असम के 33 में से 25 जिलों में बाढ़ की वजह से करीब 15 लाख लोग प्रभावित हैं। बिहार में बाढ़ से अब तक 29 लोगों की मौत हुई है और आठ जिले प्रभावित हैं।सरकारी अनुमान के मुताबिक, राज्य में लगभग 18 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अब तक 65 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 से ज्यादा लोग लापता हैं।
अब आप ऑफिस में नहीं चला पाएंगे Facebook-WhatsApp!
अब आप ऑफिस में नहीं चला पाएंगे Facebook-WhatsApp! सोशल मीडिया को लेकर सरकार का कड़ा निर्देश जारी
कर्तव्यहीनता के विरूद्ध देवघर एसपी की कड़ी कार्यवाई, 67 पुलिसकर्मी सस्पेंड
प्रतिबंधित मांस के संदेह में जीटी रोड पर वाहन में तोड़ फोड़; पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने हेतु 5 हवाई फायरिंग किये,चार लोगों को लिया हिरासत में
गिरिडीह ၊ जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड बेको मुर्गीया टोंगरी के पास रविवार की शाम एक कंटेनर मे प्रतिबंधित मांस होने की संदेह पर लोगों ने कंटेनर रोक कर चालक व उपचालक से पूछताछ किया।चूंकि कंटेनर से बहुत दुर्गंध आ रही थी। जिससे लोगों मे भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया ।कंटेनर मे तोड़ फोड़ कर चालक व उपचालक के साथ मारपीट करने लगे और कारवाई की मांग को लेकर जीटी रोड जाम कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे तथा जीटी रोड जाम कर रहे लोगों को हटाने का प्रयास किया। परन्तु वे लोग तत्काल कारवाई की मांग को लेकर डटे रहे तब पुलिस ने बलपूर्वक जाम हटाने का प्रयास किया । जाम में शामिल लोगों व पुलिस प्रशासन मे नोकझोंक होने लगी और देखते ही देखते एक ओर से पथराव होने लगा।पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए पांच राउड हवाई फायरिंग भी की। तब स्थिति सामान्य हुआ। साथ ही मौके पर चार लोगों को हिरासत मे ले लिया । घटना को लेकर बताया जाता है कि कंटेनर मे प्रतिबंधित मांस होने के शक मे निमियाघाट से ही बाइक से कुछ लोग पीछा करते हुए मुर्गीया टोंगरी के पास पहुँच कंटेनर वाहन को रोक दिया और जीटी रोड को जाम कर दिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गयी। वहीं बगोदर पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर कंटेनर के उपचालक मोहम्मद कदीम को हिरासत मे ले लिया।जबकि चालक फरार हो गया ၊ वहीं बगोदर थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि कंटेनर मे जानवर की हड्डिडियां लदी थी। जिसका पेपर भी कंटेनर से बरामद किया गया । उन्होंने कहा कि पुलिस ने आत्म रक्षार्थ पांच राउड हवाई फायरिंग की। मौके से चार उपद्रवी गणेश महतो, देवराडीह, जितेन्द्र साव, बेको, जितेन्द्र महतो, हेसला तथा जितेन्द्र महतो, दामा को गिरफ्तार कर लिया । वहीं ग्रामीणो के पथराव से चार पुलिसकर्मी समेत एक चौकीदार भी चोटील हो गए । मौके पर डुमरी एसडीपीओ नीरज सिंह, पुलिस निरीक्षक आरएन चौधरी, बीडीओ रवीन्द्र कुमार, सीओ एके ओझा समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
Sunday, July 14, 2019
सीसीएल के गायब सिक्युरिटी इन्सपेक्टर जेपी सिंह के मृत शरीर की जली हुई हड्डियां मिली, दो अपराधी धराये
गिरिडीह ၊ पन्द्रह दिन पूर्व गायब सीसीएल गिरिडीह के सुरक्षा प्रभारी के मृत शरीर के जले हुए हड्डियों के टुकड़े कोलियरी क्षेत्र के बंद खदान से बरामद की गयी ၊ साथ ही इस कांड में बीते पन्द्रह दिनों से गायब सिक्युरिटी इन्सपेक्टर जय प्रकाश सिंह उर्फ भोला सिंह की खोजबीन का पटाक्षेप हुआ ၊ गौरतलब है कि मृत सुरक्षा पदाधिकारी की मोटरसाइकिल पिछले दिनों पानी भरे गहरे चानक से खोज कर निकाली गयी थी ၊ इस जघन्य हत्याकांड का खुलाशा करते हुए संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि घटना के दिन से ही जिले के सदर , मुफ्फसिल ,तारा टांड,अहिल्यापुर आदि थानों के थाना प्रभारियों सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों की एक एसआईटी टीम पुलिस कप्तान सुरेन्द्र झा के निर्देशन तथा उनके नेतृत्व में गठित की गयी थी ၊ टीम ने गायब सुरक्षा अधिकारी की खोज करने के साथ ही साथ अपराधियों की टोह लगाने में अन्य राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार आदि में तलाशी अभियान चला रखा था ၊
लायंस क्लब ऑफ इसरी-डुमरी में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन
डुमरी(गिरिडीह) : लायंस क्लब ऑफ इसरी-डुमरी सभागार में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।हाइटेक हॉस्पिटल गोविंदपुर द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरो
'रेडियो गार्देज’ के पत्रकार नादिर शाह की हत्या: अफगान पुलिस
काबुल। अफगान पुलिस ने कहा है कि एक रेडियो पत्रकार की पूर्वी पक्तिया प्रांत में हत्या कर दी गई। ‘रेडियो गार्देज’ में समाचार वाचक नादिर शाह की शनिवार को हत्या कर दी गई। पुलिस प्रमुख मोहम्मद होस्मान जाहनबाज ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या निजी कारणों से हुई है अथवा हत्या के तार उनके पेशे से जुड़े हैं ၊
ट्रोल होते ही बदले साक्षी के सुर, बोलीं- पापा मुझे माफ कर दो, मां प्लीज दवा खा लो
मां की सेहत के बारे में जानकर साक्षी ने हाथ जोड़ कर निवेदव किया कि प्लीज मां दवाई खा लो और जल्दी ठीक हो जाओ!
देशभर में पत्रकारों के लिए लागू होने जा रही है नई नियमावली,प्रेस कार्ड जारी करने से लेकर पंजीकरण और शैक्षणिक योग्यता का होगा निर्धारण
नई दिल्ली ၊पत्रकारिता जगत में असामाजिक तत्वों के प्रवेश से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा समाचार पत्रों के पंजीकरण, समाचार पत्र/पत्रिका व टीवी चैनल तथा न्यूज एजेंसी द्वारा जारी प्रेस कार्ड के लिए नया नियमावली तैयार किया जा रहा है तथा मौजूदा नियमावाली में संशोधन किए जाने पर गंभीरता से मंथन चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, देशभर में बढ़ रहे अखबारी आंकड़े और पत्रकारों की बढ़ रही संख्यां से पाठकों की जागरूकता में वृद्धि हुई है। वहीं कुछ ऐसे चेहरों ने भी पत्रकारिता जगत में दस्तक दे दी है, जिसके कारण पत्रकारिता पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय समाचार पत्र, पत्रिका के पंजीकरण के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता में डिग्री की शर्त को अनिवार्य करने जा रहा है।
कोडरमा : दस बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार ,सात हजार में बेचते थे बाइक
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...




















