Sunday, July 14, 2019

लायंस क्लब ऑफ इसरी-डुमरी में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन


  डुमरी(गिरिडीह) : लायंस क्लब ऑफ  इसरी-डुमरी सभागार में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।हाइटेक हॉस्पिटल गोविंदपुर द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरो
व स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ.लिंगराज त्रिपाठी, क्लब के अध्यक्ष ला.रामकिशोर
शरण,अशोक गुप्ता,भीमसेन सिंह,बलदेव सेठ,गोपाल बरनवाल,शंकर सोनी व
मनोज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।शिविर में मिरगी,
कमर दर्द,सिर दर्द,लकवा,माइग्रेन,उच्च रक्तचाप एवं ब्रेन ट्यूमर से संबंधित 64
मरीजों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया।स्वास्थ्य जांच हॉस्पिटल में चिकित्सक
डॉ.शक्ति कुमार,डॉ.प्रदीप गुप्ता, स्वास्थ्य कर्मी शशिकांत चौधरी व साबिर ने किया।शिविर की सफलता में लायंस क्लब के आनंद प्रकाश,उमेश उजाला,
अक्षय सिन्हा,पवन गुप्ता,संतोष गुप्ता,अमित कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...