देवघर ၊ जिला के एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ी कार्यवाई करते हुए 67 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में 10 पुलिस अधिकारी और 57 पुलिस के जवानों का नाम शामिल है। देवघर एसपी के अनुसार, अपने कर्तव्य का पालन नही करने के कारण इन्हें सस्पेंड किया गया है। निलंबित हुए पुलिसकर्मी श्रावणी मेला में सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह जगह तैनात थे। देवघर एसपी के अनुसार, निलंबित सभी पुलिसकर्मी जांच के दौरान ड्यूटी से गायब पाए गए थे। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला जैसे महत्वपूर्ण ड्यूटी से अनुपस्थित रहना इन पुलिसकर्मियों की स्वेच्छाचारिता, मनमानेपन, आदेश का उल्लंघन, कर्तव्यहीनता और एक अयोग्य पुलिसकर्मी होने का द्योतक है, इसकी वजह से इन्हें निलंबित किया गया है।
बहरहाल देवघर एसपी की इस कार्यवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मची है।

No comments:
Post a Comment