अब आप ऑफिस में नहीं चला पाएंगे Facebook-WhatsApp! सोशल मीडिया को लेकर सरकार का कड़ा निर्देश जारी
गृह मंत्रालय ने सरकारी कर्मचारियों के लिये पहली बार सोशल मीडिया पॉलिसी जारी है..
डेटा सिक्यॉरिटी और हैकिंग की खबरें बढ़ती जा रही हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पहली बार सोशल मीडिया पॉलिसी जारी की है. तो अगर आप भी सरकारी दफ्तर में काम करते हैं और अपने ऑफिस में फेसबुक, वॉट्सऐप चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए है.नई पॉलिसी के तहत अब सरकारी कर्मचारी अपने ऑफिस के कंप्यूटर, लैपटॉप मोबाइल या फिर किसी दूसरे डिवाइस पर फेसबुक, वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. मंत्रालय का कहना है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है.

No comments:
Post a Comment