Saturday, July 20, 2019

बिहार के जमुई में अवैध शराब बेचने का विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर शव को गायब कर दिया


जमुई। नगर थाना के शास्त्री कालोनी में शराब बेचने का विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत मृतका के भाई झारखंड के गिरीडीह जिला अंतर्गत निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी निवासी टिकु वर्णवाल ने स्थानीय थाने में केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

आवेदन में टिकु ने कहा है कि उसकी बहन सोनी देवी उर्फ अर्चना बर्णवाल  की शादी दस साल पूर्व जमुई जिला के मलयपुर निवासी विजय वर्णवाल के पुत्र रंजीत वर्णवाल के साथ धनबाद कोर्ट में हुई थी। वर्तमान में उसकी बहन पति रंजीत व पुत्र आयुष राज तथा पुत्री माही के साथ जमुई स्थित शास्त्री कालोनी में रह रही थी। परिवार में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। शराबबंदी के बाद रंजीत अवैध शराब कारोबार से जुड़ गया। जिसमें वह जेल भी गया था। इस अवैध कारोबार  का विरोध पत्नी सोनी द्वारा किए जाने पर रंजीत अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी बीच 16 जुलाई को सोनी के मौसेरे भाई बिट्टू वर्णवाल ने टिंकू को पति द्वारा सोनी की हत्या कर शव गायब कर देने की सूचना दी। साथ ही दोनों बच्चों के भी गायब होने की बात बताई गई। टिंकू ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि साक्ष्य छुपाने के लिए रंजीत ने दोनों बच्चों को भी मार दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि मृतका के भाई द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस हत्याकांड के उजागर होने के बाद पुलिस ने पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ၊ जबकि मृतका के दोनों बच्चों को आरोपित पति के गया निवासी एक सम्बन्धी के घर से जमुई लाया गया ၊ जमुई एसपी ने तहलका लाइव को बताया कि कांड क़ा अनुषंधान जारी है ၊

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...