Saturday, July 20, 2019

गिरिडीह: डुमरी प्रमुख के कार्यालय में बिजली नहीं ,मुख्य द्वार पर बैठकर किए कार्य


गिरिडीह : जब अधिकारी ही अधिकारी की बात नहीं सुनेंगे, तो बेबस व असहाय जनता को कौन भाव देगा ၊ अब इसे आपसी मतभेद कहें अथवा पदाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा , यह फैसला करेगी स्थानीय जनता ၊ किंतु इस घटना से जनसामान्य के मनोभाव पर पृथक प्रभाव पड़ेंगे ၊                        
शनिवार 20 जुलाई को हुआ कुछ यूँ कि अपने कार्यालीय कक्ष में बिजली की मांग को लेकर डुमरी प्रमुख यशोदा देवी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठकर अपने कार्यों का निष्पादन किया। इस बाबत डुमरी प्रमुख ने कहा कि कार्यालीय कक्ष में बिजली नहीं रहने से अपने समस्याओं को लेकर आने वाले फरियादियों को उमस भरी गरमी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या से बीडीओ को अवगत कराया गया परंतु बीडीओ का कहना था कि संवेदक से बात कीजिए। इधर कार्यालय के मुख्य द्वार पर कार्य के निष्पादन की जानकारी मिलने पर सीओ रवि भूषण प्रसाद प्रमुख ने उन्हें अपने कक्ष में जाने की अपील की ၊ किंतु प्रमुख ने न बिजली कनेक्शन होने के बाद ही कार्यालय में बैठ कर ही कार्य निष्पादन करने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...